न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

ऑटोप्सी रिपोर्ट आई सामने, गर्दन पर मिला था 33 सेमी लंबा निशान; सुशांत के पिता के वकील बोले - कई अहम बातों का जिक्र ही नहीं

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच तेज हो गई है। इस बीच एक्टर की ऑटोप्सी (पोस्टमॉर्टम) रिपोर्ट सामने आई है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 22 Aug 2020 3:53:11

ऑटोप्सी रिपोर्ट आई सामने, गर्दन पर मिला था 33 सेमी लंबा निशान; सुशांत के पिता के वकील बोले - कई अहम बातों का जिक्र ही नहीं

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) केस में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की जांच तेज हो गई है। इस बीच एक्टर की ऑटोप्सी (पोस्टमॉर्टम) रिपोर्ट सामने आई है। ऑटोप्सी (पोस्टमॉर्टम) रिपोर्ट के अनुसार सुशांत के गले पर 33 सेमी लंबा 'लिगेचर मार्क था। बोलचाल की भाषा में 'गहरा निशान' कहते हैं। आमतौर पर ये 'यू' शेप में होता है। जो बताता है कि गले पर रस्सी या ऐसी ही किसी चीज से भारी दबाव पड़ा।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने सवाल खड़े किए। सिंह ने कहा- जिन बातों का मौत के वक्त जिक्र किया गया था, उनकी डिटेल ऑटोप्सी रिपोर्ट में क्यों नहीं है। ऑटोप्सी रिपोर्ट में मौत का वक्त तक नहीं बताया गया। आखिर, ऐसा क्यों किया गया।

सुशांत की ऑटोप्सी रिपोर्ट के मुख्य पॉइंट्स

- शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखाई दिए।
- गले और सिर के आसपास कोई हड्डी टूटी हुई नहीं थी।
- इस रिपोर्ट में मौत के वक्त का जिक्र नहीं है।
- डेथ बॉडी का कोरोना टेस्‍ट भी नहीं किया गया था।
- अभिनेता की गर्दन की गोलाई (परिधि) 49.5 सेंटीमीटर थी।
- सुशांत के गले के नीचे 33 सेंटीमीटर का लंबा 'लिगेचर मार्क' मिला था।
- रस्सी का निशान ठुड्डी से 8 सेंटीमीटर नीचे था।
- गले के दाहिनी तरफ निशान की मोटाई 1 सेंटीमीटर थी।
- गले की बांई तरफ निशान की मोटाई 3.5 सेंटीमीटर थी।

ऑटोप्सी की फाइलों की जांच करेगी एम्स की टीम

एम्स ने सुशांत की ऑटोप्सी फाइल की जांच के लिए पांच एक्सपर्ट्स का पैनल बनाया है। सीबीआई ने रिपोर्ट पर एम्स से राय देने को कहा था। एम्स के फॉरेंसिंक हेड डॉ सुधीर गुप्ता इस टीम को लीड करेंगे। उन्होंने बताया, 'हम हत्या की आशंका के अलावा भी सभी एंगल से जांच करेंगे।' गुप्ता ने आगे कहा, 'डेथ बॉडी पर जो निशान मिले हैं, उनका सबूतों से मिलान किया जाएगा। विसरा सुरक्षित है। इसकी जांच की जाएगी। डिप्रेशन दूर करने के लिए सुशांत को जो दवाएं दी जा रहीं थीं, उनका भी लैब टेस्ट किया जाएगा।'

उधर, सुशांत के केस की जांच कर रही सीबीआई की टीम के दो अफसर आज मुंबई के बांद्रा पुलिस थाने पहुंचे हैं। अब सीबीआई ने मुंबई पुलिस पर एक बड़ा सवाल उठाया है। सीबीआई ने मुंबई पुलिस से पूछा है कि सुशांत सिंह राजपूत की पोस्टमार्टम को क्रॉसचेक क्यों नहीं किया। इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने कहा है कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट के डिटेल में आने का इंतजार कर रही थी।

चाबीवाले ने कही ये बात

सुशांत के कमरे का ताला तोड़ने वाले शख्स का नाम मोहम्मद रफी शेख है। 14 जून को सिद्धार्थ पिठानी के फोन करने पर इसी शख्स ने सुशांत के कमरे का ताला तोड़ा था। चाबीवाले ने इस बात का खुलासा किया कि घटना के वक्त वहां चार लोग मौजूद थे। उसके मुताबिक ताला तोड़ने के बाद उसे वहां से जाने के लिए कह दिया गया था। तब तक उसे घटना के बारे में कुछ नहीं पता था। रिपोर्टर को उसने बताया- लॉक तोड़ा, लॉक तोड़ने के बाद जैसे ही दरवाजा खुला उन लोगों ने मुझे कुछ देखने ही नहीं दिया। कुछ भी दिखा नहीं। जैसे ही दरवाजा खुला वो लोग बोले कि आप लोग चले जाओ।

वहीं मोहम्मद ने ये भी बताया कि घटना वाले दिन कोई भी घबराया हुआ नहीं लग रहा था। हर कोई बस ये चाहता था कि ये दरवाजा खुल जाए। स्टिंग ऑपरेशन में रफी ने बताया कि उन लोगों को पैसे की कोई टेंशन नहीं थी। उन्हें सिर्फ सुशांत के कमरे का ताला तुड़वाना था।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत