न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

रिया चक्रवर्ती को जेल में नहीं आ रही नींद, ऐसे काट रही है रातें

एनसीबी से चली लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया उनके भाई शोविक भी ड्रग्स मामले में जेल में हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 11:11:10

रिया चक्रवर्ती को जेल में नहीं आ रही नींद, ऐसे काट रही है रातें

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड (Sushant Singh Rajpur Suicide Case) मामले में ड्रग एंगल में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) अब सलाखों के पीछे हैं। रिया चक्रवर्ती को 14 दिनों तक जेल में रखने का आदेश दिया गया है। एनसीबी से चली लंबी पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया उनके भाई शोविक भी ड्रग्स मामले में जेल में हैं।

रातभर सेल के अंदर बेचैन रहती हैं रिया

जेल में रिया चक्रवर्ती पूरी रात सो नहीं पा रही हैं। पिछले ​तीन दिनों से जेल में रह रहीं रिया रातभर सेल के अंदर बेचैन रहती हैं और सेल में घूमती रहती हैं। सुबह 6 बजे रोल कॉल पर उन्हें सेल से बाहर आने की इजाजत मिलती है और बाद में वह फिर सेल के अंदर चली जाती हैं। बता दें कि रिया चक्रवर्ती को शीना बोरा हत्याकांड मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी की सेल के बगल में रखा गया है। ये सेल एक लॉकअप की तरह है। तीनों ओर दीवारें हैं और एक तरफ ग्रिल है। इंद्राणी अपनी बेटी शीना बोरा की हत्या के मामले में गिरफ्तार की गई थी।

sushant singh rajput,sushant singh rajput sucide case,rhea chakraborty,rhea chakraborty drugs,jail,rhea chakraborty news

सोने के लिए एक चटाई

जेल के सूत्रों के मुताबिक जेल में रिया चक्रवर्ती को सोने के लिए एक चटाई दी गई है और उनकी सेल में एक टेबल फैन लगा है। जेल के अन्य कैदियों की तरह ही उनके साथ भी कैदियों की तरह ही व्यवहार किया जा रहा है। जेल अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते कैदियों को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए हल्दी वाला दूध दिया जा रहा है। भायखला जेल में पिछले कुछ महीनों में कोरोना के कई मामले सामने आए हैं।

सुशांत की मौत का कैदियों में गुस्सा

सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कैदियों में भी गुस्सा है। यही कारण है कि रिया चक्रवर्ती को एक अलग सेल में रखा गया है। कैदी रिया पर किसी तरह का हमला न कर सकें इसके लिए सेल के बाहर तीन शिफ्ट में दो पुलिसकर्मी हमेशा तैनात रहते हैं।

बता दे, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार आरोपियों के बयानों के आधार पर मुंबई और गोवा में 5 जगहों पर छापेमारी कर 2 लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई अभी भी चल रही है।

अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने ड्रग्स कनेक्शन में रिया के हवाले से एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन खंबाटा के नामों का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक तीनों का ड्रग्स कनेक्शन है और ये ऐसी पार्टीज में शामिल होती थीं, जिनमें ड्रग्स यूज किया जाता था। एनसीबी अब इनके ख‍िलाफ सबूत जुटाकर समन भेजेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?