My Dear Army Friends,
— Indrajit Chakraborty (@IndrajitChakra) September 8, 2020 बता दे, एनसीबी ने जो रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) के लिए न्यायिक हिरासत मांगी है उसका आधार रिया, शौविक चक्रवर्ती, दीपेश सांवत, सैम्युअल मिरांडा का बयान है। एनसीबी का कहना है कि ये सिर्फ शुरुआती जांच है। ऐसे में इस वक्त आरोपियों के बयान पर ही काम होगा। इसमें कुछ गलत नहीं है। बयान में चारों लोगों ने सुशांत के शामिल होने की बात कही है।
I never urged for your help, but today being a 𝐇𝐞𝐥𝐩𝐥𝐞𝐬𝐬 𝐅𝐚𝐭𝐡𝐞𝐫, I demand for your support 🙏#JusticeForRhea
वहीं, NCB ने कोर्ट को रिया की रिमांड कॉपी भी सौंपी। इसमें कहीं भी इस बात का जिक्र नहीं है कि रिया ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह ड्रग लिया करती थी। शोविक चक्रवर्ती ने इस बात का खुलासा किया है कि वह ड्रग्स की डिलीवरी में साथ दिया करता था और हर डिलीवरी और उसकी पेमेंट की जानकारी रिया को होती थी। NCB ने रिमांड कॉपी में लिखा है कि इन सभी को आमने-सामने बिठाने के बाद जो पूछताछ की गई उसके बाद रिया को गिरफ्तार किया गया है। यानि रिया की गिरफ्तारी की सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करने और उसके लिए पैसे देने के मामले में हुई है। जहां तक ड्रग लेने की बात है तो इस बात का जिक्र पूरी रिमांड कॉपी में NCB ने नहीं किया है।
















