न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / ईडी की जांच में खुलासा, अभिनेता के खाते से निकाले गए 15 करोड़ रुपए, लेकिन डायरेक्ट रिया के अकाउंट में नहीं हुआ पैसा ट्रांसफर

ईडी की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से लगभग 15 करोड़ रुपए निकाले गए थे लेकिन रिया चक्रवर्ती के खाते में किसी तरह के डायरेक्ट ट्रांजेक्शन के सबूत नहीं मिले हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 14 Aug 2020 4:18:25

सुशांत केस / ईडी की जांच में खुलासा, अभिनेता के खाते से निकाले गए 15 करोड़ रुपए, लेकिन डायरेक्ट रिया के अकाउंट में नहीं हुआ पैसा ट्रांसफर

सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के निधन को 2 महीने बीत गए हैं। लेकिन इस बात का अभी तक खुलासा नहीं हुआ हुआ सुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के पीछे क्या वजह रही होगी। मामले में जांच जारी है और आए दिन नई बातें भी सामने आ रही हैं। वहीं, ईडी की जांच में इस बात का खुलासा हुआ है कि सुशांत सिंह राजपूत के खाते से लगभग 15 करोड़ रुपए निकाले गए थे लेकिन रिया चक्रवर्ती के खाते में किसी तरह के डायरेक्ट ट्रांजेक्शन के सबूत नहीं मिले हैं। ईडी इस बात की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहा है कि यह रकम किसके खाते में जमा हुई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जुड़े सूत्रों के हवाले से दावा किया जा रहा है। ईडी की जांच में यह पता चला है कि सुशांत ने 2।78 करोड़ रुपए का टैक्स भरा था। इसमें जीएसटी भी शामिल था। यह बात भी सामने आई है कि वे बहुत उदार थे और अक्सर जरूरतमंद करीबियों का भुगतान करने के लिए तैयार रहते थे।

मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, सुशांत के कई खातों से नेट बैंकिंग और डेबिट कार्ड से हुए ट्रांजेक्शन की जांच जारी है। ईडी से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि इस निकासी की मैपिंग कर यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि पैसा कहां गया और इसके पीछे मकसद क्या था।

एक अन्य सूत्र ने कहा कि सुशांत और रिया एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, इसलिए उनके बीच किन्हीं अन्य खातों से छोटे-मोटे ट्रांजेक्शन की उम्मीद की जा रही है। जिस खाते से 15 करोड़ रुपए निकाले गए, उससे रिया के खाते में कोई रकम ट्रांसफर नहीं हुई।

ईडी पता कर रहा कि सुशांत-रिया बिजनेस में साथ कैसे आए

ईडी यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि सुशांत रिया और उनके भाई शोविक के साथ बिजनेस में कैसे जुड़े। सुशांत की दो कंपनियों फ्रंट इंडिया फॉर वर्ल्ड फाउंडेशन और विविडवेज रियलिटी एक्स प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती हैं।

सुशांत को कंट्रोल करती थीं रिया

वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में सुशांत के लिए बतौर ड्राइवर काम कर चुके एक शख्स से बात करने का दावा किया गया। इस बातचीत में ड्राइवर ने रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) से जुड़े कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। सुशांत सिंह राजपूत के लिए एक समय पर काम कर चुके ड्राइवर धीरेन से टाइम्स नाऊ ने बात करने का दावा किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि धीरेन के मुताबिक रिया, सुशांत को कंट्रोल करती थीं, धीरेन ने ये भी बताया कि जब सुशांत बीमार होते थे तब भी रिया पार्टी किया करती थीं। इस रिपोर्ट की मानें तो धीरेन ने कहा कि मुझे लोगों ने ये बताया कि रिया सुशांत के स्टाफ को नौकरी से निकाल कर अपने स्टाफ को रखना चाहती थीं। धीरेन ने इस बातचीत में एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनका कहना है कि सुशांत की बड़ी बहन प्रियंका एक बार रिया और उनके भाई शौविक के साथ किसी पार्टी में गई थीं। लेकिन पार्टी से लौटते ही वो दिल्ली चले गए। इस पार्टी में शायद उनका किसी बात पर झगड़ा हुआ था।

सुशांत के पिता ने लगाया 15 करोड़ की हेराफेरी का आरोप

सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने आरोप लगाया था कि उनके बेटे के एक बैंक खाते में 17 करोड़ रुपए थे, जिसमें से 15 करोड़ रुपए की हेराफेरी की गई। उन्होंने रिया चक्रवर्ती, उनके पिता इंद्रजीत, मां संध्या, भाई शोविक और दो मैनेजर सैमुअल मिरांडा और श्रुति मोदी का नाम एफआईआर में दर्ज कराया था। 31 जुलाई को ईडी ने मनी लॉन्डरिंग का केस दर्ज जांच शुरू कर दी थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत