न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / ड्रग्स पेडलर्स के ठिकाने पर NCB की छापेमारी, 7 गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार आरोपियों के बयानों के आधार पर मुंबई और गोवा में 5 जगहों पर छापेमारी की है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 12 Sep 2020 6:28:40

सुशांत केस / ड्रग्स पेडलर्स के ठिकाने पर NCB की छापेमारी, 7 गिरफ्तार

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने ड्रग्स केस में गिरफ्तार आरोपियों के बयानों के आधार पर मुंबई और गोवा में 5 जगहों पर छापेमारी की है। एनसीबी की टीम ने मुंबई और गोवा में ड्रग्स पेडलरों के कई ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी कर भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए हैं। साथ ही 7 ड्रग्स पेडलरों को एनसीबी ने गिरफ्तार भी किया है। हिरासत में लिए गए लोगों में एक का नाम अंधेरी वेस्ट निवासी करमजीत उर्फ केजे है। यह शोविक का स्कूल फ्रेंड बताया जा रहा है। करमजीत की गिनती मुंबई के बड़े ड्रग पेडलरों में होती है। कैजान की निशानदेही पर गिरफ्तार अनुज केशवानी से पूछताछ में हुए खुलासे के आधार पर की गई छापेमारी की कार्रवाई में एनसीबी को बड़ी सफलता हाथ लगी।

बताया जाता है कि करमजीत ही सैमुएल मिरांडा और शोविक चक्रवर्ती को ड्रग्स की आपूर्ति करता था। यह ड्रग्स बाद में रिया चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत तक पहुंचती थी। करमजीत की ड्रग्स सप्लाई के तार केवल मिरांडा और शोविक तक ही नहीं थे। यही कैपरी और लिटिल हाइट्स में भी ड्रग्स की आपूर्ति करता था। एनसीबी की टीम करमजीत और अन्य ड्रग्स तस्करों से पूछताछ कर रही है।

गौरतलब है कि एनसीबी की कई टीमों ने सुबह-सुबह मुंबई और गोवा में ड्रग्स पेडलरों के कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। समीर वानखेड़े के नेतृत्व में यह कार्रवाई अनुज केशवानी की निशानदेही पर की गई थी। अनुज के नाम का खुलासा कैजान ने पूछताछ के दौरान किया था। इसके बाद उसे एनसीबी की टीम ने हिरासत में ले लिया था।

बता दें कि सुशांत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद एनसीबी ने जांच शुरू की थी। एनसीबी ने कैजान और कुछ अन्य ड्रग्स पेडलरों को हिरासत में लेने के बाद रिया चक्रवर्ती के भाई शोविक चक्रवर्ती को भी गिरफ्तार कर लिया था। दो दिन से अधिक चली पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती को भी एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया था। अंग्रेजी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ ने ड्रग्स कनेक्शन में रिया के हवाले से एक्ट्रेस सारा अली खान, रकुलप्रीत सिंह और डिजाइनर सिमोन खंबाटा के नामों का खुलासा किया है। रिपोर्ट के मुताबिक ये तीनों ऐसी पार्टीज में शामिल होती थीं, जिनमें ड्रग्स यूज किया जाता था। NCB अब इनके ख‍िलाफ सबूत जुटाकर समन भेजेगी। एक दूसरी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रिया ने मुकेश छाबड़ा और रोहिणी अय्यर के नाम भी लिए हैं। रिया ने NCB को यह भी बताया कि सुशांत अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड ट्रिप पर गए थे और करीब 70 लाख रुपए खर्च किए थे। इस ट्रिप में सारा अली खान भी शामिल थीं।

कोलकाता में रिया के समर्थन में कांग्रेस

रिया चक्रवर्ती के समर्थन में अब कांग्रेस खुलकर खड़ी हो गई है। कोलकाता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रिया के समर्थन में रैली निकाली। केंद्र सरकार पर निशाना साधा की वह जानबूझकर रिया को फंसा रही है। रिया को राजनीति का शिकार बनाया जा रहा है।

दो दिन पहले ही कांग्रेस के लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी ने ट्वीट करके रिया का समर्थन किया था। उन्होंने कहा कि था कि भाजपा ने सियासी फायदा उठाने के लिए सुशांत सिंह राजपूत को बिहारी कलाकार बना दिया। रिया एक बंगाली ब्राह्मण महिला भी हैं। उन्होंने कहा कि सुशांत को न्याय की व्याख्या, बिहारी के लिए न्याय की व्याख्या नहीं होनी चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत