Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बांद्रा पुलिस ने CBI को सौंपे सुशांत के कपड़े, CCTV फुटेज सहित 56 लोगों के दर्ज किए गए बयान

इतना ही नहीं सीसीटीवी डीवीआर और बिल्डिंग का वो कैमरा जिसमें 13 से लेकर 14 जून तक की रिकॉर्डिंग हुई है। इसके अलावा उस जगह पर मौजूद फॉरेंसिक स्पॉट भी सीबीआई मुंबई पुलिस से लेगी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 21 Aug 2020 2:12:24

बांद्रा पुलिस ने CBI को सौंपे  सुशांत के कपड़े, CCTV फुटेज सहित 56 लोगों के दर्ज किए गए बयान

सुशांत सिंह राजपूत केस में मुंबई पहुंची सीबीआई ने अपना काम शुरू कर दिया है। सीबीआई की टीम मामले की जांच में जुटी। ईडी के बाद रिया पर सीबीआई का भी शिकंजा कस सकता है। वहीं, सीबीआई की एक टीम बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची है। मुंबई पुलिस से हैंडओवर की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीबीआई के अधिकारी बांद्रा एसएचओ और आईओ से मिल रहे हैं। अब तक लिए कुल 56 बयानों का हैंडओवर सीबीआई मुंबई पुलिस से लेगी। बता दें कि मुंबई पुलिस ने अपनी अब तक की पड़ताल में इंडस्ट्री और इस केस से जुड़े कुल 56 लोगों के बयान दर्ज किए हैं। सौंपे गए दस्तावेजों में 56 लोगों के दर्ज किए गए बयान, फॉरेंसिक रिपोर्ट, घटना की पंचनामा रिपोर्ट, ऑटोप्सी रिपोर्ट, सुशांत के तीन मोबाइल, लैपटॉप, फांसी में इस्तेमाल हुआ हरा कपड़ा, सुशांत के शव पर मौजूद कपड़े, मोबाईल की सीडीआर एनालेसिस, बांद्रा पुलिस की केस डायरी, सुशांत के बेड पर रखे कंबल, बेडशीट, कप जिसमें जूस पिया, प्लेट, सीसीटीवी डीवीआर और कैमरा, स्पॉट की फॉरेंसिक रिपोर्ट, 13-14 जून की बिल्डिंग की सीसीटीवी फुटेज शामिल हैं।

इतना ही नहीं सीसीटीवी डीवीआर और बिल्डिंग का वो कैमरा जिसमें 13 से लेकर 14 जून तक की रिकॉर्डिंग हुई है। इसके अलावा उस जगह पर मौजूद फॉरेंसिक स्पॉट भी सीबीआई मुंबई पुलिस से लेगी।
मॉर्चुरी में सुशांत की बॉडी के साथ 45 मिनट तक रही थीं रिया

सुशांत केस में नए-नए दावे भी सामने आ रहे हैं। अब एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि सुशांत की मौत के अगले दिन रिया चक्रवर्ती कूपर हॉस्पिटल की मॉर्चुरी में उनकी बॉडी के पास करीब 45 मिनट तक रही थीं। इससे संबंधित एक वीडियो भी सामने आने का दावा किया जा रहा है।

टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके हाथ रिया का एक वीडियो लगा है, जिसमें रिया अस्पताल की मॉर्चुरी में जा रही हैं और वहां से करीब 45 मिनट बाद बाहर निकलती हैं। वीडियो 15 जून की सुबह का बताया जा रहा है। इसमें रिया के साथ दो लड़के और एक लड़की भी नजर आ रही है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इनमें जो लड़की है, वह श्रुति मोदी है। जबकि दोनों लड़कों में एक रिया का भाई शोविक और दूसरा सुशांत का हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद सवाल उठ रहा है कि रिया को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत कैसे मिली? क्योंकि मॉर्चुरी प्रतिबंधित क्षेत्र होता है, जिसके अंदर पुलिस और मृतक की फैमिली मेंबर्स की इजाजत के बिना कोई भी नहीं जा सकता। वह भी तब जब कोरोना वायरस के चलते सरकार और प्रशासन द्वारा तमाम ऐहतियात बरतने पर जोर दिया जा रहा है। सुब्रह्मण्यम स्वामी का सवाल- क्या सबूतों से छेड़छाड़ की?

वायरल वीडियो सामने के बाद भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'जब आरसी कूपर हॉस्पिटल में पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब वहां लिव-इन-गर्ल रिया 45 मिनट के थी। क्या जब पोस्टमॉर्टम चल रहा था, तब वह रूम के अंदर थीं और सबूतों से छेड़छाड़ कर रही थीं? उनका निकनेम फेमी फेटल (मैन-ईटर या खलनायिका) कर देना चाहिए।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology