न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / मॉर्चुरी में जाने की रिया को इजाजत कैसे मिली? मानवाधिकार आयोग का कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को नोटिस

रिया चक्रवर्ती को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत देने पर आयोग ने सवाल उठाए हैं। अस्पताल मैनेजमेंट और पुलिस से पूछा है कि किन नियमों के तहत रिया को परमिशन दी गई थी?

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Aug 2020 10:41:40

सुशांत केस / मॉर्चुरी में जाने की रिया को इजाजत कैसे मिली? मानवाधिकार आयोग का कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को नोटिस

सुशांत केस में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है चौकाने वाले खुलासे हो रहे है। सुशांत केस में अब ड्रग एंगल भी जुड़ता नजर आ रहा है। लेटेस्ट रिपोर्ट्स में रिया की कुछ व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं जिसमें एक्ट्रेस ड्रग के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। इसे सुशांत केस के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। ड्रग्स एंगल को लेकर रिया चक्रवर्ती की चैट सामने आने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) भी जांच में शामिल हो गई है। माना जा रहा है कि अगले एक-दो दिन में एनसीबी की टीम रिया से पूछताछ कर सकती है। उधर, रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने ड्रग्स की थ्योरी को खारिज करते हुए बुधवार को कहा कि इस मामले में रिया किसी भी जांच से गुजरने को तैयार हैं। उन्होंने कभी ड्रग्स नहीं ली। उधर, महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग ने कूपर अस्पताल और मुंबई पुलिस को नोटिस भेजा है। रिया चक्रवर्ती को मॉर्चुरी में जाने की इजाजत देने पर आयोग ने सवाल उठाए हैं। अस्पताल मैनेजमेंट और पुलिस से पूछा है कि किन नियमों के तहत रिया को परमिशन दी गई थी?

रिया की चैट के 5 किरदार, जो ड्रग्स से जुड़े हैं

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिया ने ड्रग्स के सिलसिले में की गई जिन चैट्स को डिलीट किया है, वह 4 लोगों से जुड़ी थी।

- पहला किरदार गौरव आर्या, जिसे ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इससे रिया की बात 2017 में हुई थी। इससे रिया एमडी की डिमांड कर रही थी। रिया ने कहा था कि क्या तुम्हारे पास एमडी है।
- दूसरा किरदार जया साहा। जया से चैट के कुछ ऐसे हिस्से आए हैं, जिसमें यह शक हो रहा है कि रिया पिछले साल नवंबर से सुशांत को कोई ड्रग दे रही थीं। इसी जया से रिया ने 14 जून यानी सुशांत की मौत की खबर मिलने के तुरंत बाद यानी दोपहर करीब ढाई बजे बात की थी।
- तीसरा किरदार श्रुति और चौथा मिरांडा। इन दोनों को लेकर अभी यह साफ नहीं हो सका है कि ये श्रुति मोदी और सैमुअल मिरांडा ही हैं या कोई और।
- सैमुअल के बारे में सुशांत के कुक नीरज ने भी बताया था कि वह खास तरह की सिगरेट लाते थे। 13 जून की रात सुशांत को यह खास सिगरेट नहीं मिली थी।
- 5वां किरदार रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन ड्रग्स का इस्तेमाल रिया कर रही थीं, वह आमतौर पर हाई-प्रोफाइल पार्टियों में मिलती है।

डिलीट चैट में इन बातों का जिक्र

- रिया की डिलीट की गई चैट ईडी ने रिट्रीव की है। जिसमें हार्ड ड्रग एमडीएम का जिक्र है। यह पार्टी ड्रग है जो मुंबई में आसानी से मिलता है, खास तौर पर बी टाउन की पार्टीज और रेव पार्टीज में भी।
- एक चैट में मिरांडा ने रिया से कहा- हैलो रिया, सारा स्टफ लगभग खत्म हो गया है।
- एक और चैट में जया साहा ने रिया से यह कहा था- पानी, चाय या कॉफी में चार ड्रॉप्स डालकर उसे (संभवत: सुशांत को) देना है। फिर 30-40 मिनट मिनट लगेगा किक करने में।

रिया की ये चैट सामने आने के बाद से कहीं ना कहीं इसका कनेक्शन सुशांत के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, ये चैट बहुत विस्तृत नहीं है और इससे ज्यादा कुछ साफ नहीं हो रहा है। मिस्ट्री बनी हुई है मगर इसे एक क्लू की तरह देखा जा रहा है। अब इसका सुशांत की मौत से कितना कनेक्शन है, क्या वाकई में रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत को ड्रग देती थीं, इसक खुलासा तो आने वाले वक्त में होगा।

रिया के वकील ने कही ये बात

फिलहाल इस चैट के संदर्भ में रिया चक्रवर्ती के वकील की सफाई भी आ गई है। रिया के वकील सतीश मानशिंदे ने ड्रग कनेक्शन को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मानशिंदे ने कहा कि रिया ने जिंदगी में कभी भी ड्रग्स का इस्तेमाल नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि रिया अपना ब्लड टेस्ट करवाने को भी तैयार हैं।

ड्रग्स कनेक्शन पर सुशांत की बहन ने कहा - सीबीआई तुरंत एक्शन ले

रिया चक्रवर्ती की ड्रग्स चैट सामने आने के बाद सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने ट्वीट किया है। श्वेता सिंह कीर्ति ने लिखा है कि ये अपराध है। सीबीआई को इस पर तुरंत एक्शन लेना चाहिए।

सीबीआई ने मंगलवार को सुशांत केस से जुड़े 6 लोगों से पूछताछ की। इनमें सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत के कुक नीरज और केशव बचनेर, हाउसकीपिंग स्टाफ सैमुअल मिरांडा, सीए रजत मेवाती और संदीप श्रीधर शामिल थे। पिठानी से रात डेढ़ बजे तक सवाल-जवाब किए गए। सीए श्रीधर से 10 घंटे तक पूछताछ हुई है। केशव से पहली बार सवाल-जवाब किए गए। इनमें से कुछ लोगों को आज फिर तलब किया गया है। सूत्रों के मुताबिक सीबीआई की बीते 5 दिनों की जांच में सिद्धार्थ पिठानी सबसे बड़ा संदिग्ध रहा है। सीबीआई उससे 4 बार पूछताछ कर चुकी है।

सीबीआई आज रिया को समन भेज सकती है

जांच एजेंसी ने सुशांत का पोस्टमार्टम करने वाले 2 डॉक्टर्स से भी बात की है। माना जा रहा है पोस्टमार्टम टीम से जुड़े 3 और डॉक्टर्स से आज पूछताछ की जा सकती है। सीबीआई आज रिया और उनके परिवार को भी पूछताछ का समन भेज सकती है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत