न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत सिंह केस / ड्रग्स के धंधे में शामिल हैं रिया चक्रवर्ती!

ऐसे में ईडी ने जांच का दायरा अब बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 26 Aug 2020 11:28:06

सुशांत सिंह केस / ड्रग्स के धंधे में शामिल हैं रिया चक्रवर्ती!

सुशांत सिंह राजपूत की मौत केस में मनी लॉन्ड्रिंग (Money Laundering) की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) यानी ईडी को जानकारी मिली है कि सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती का संपर्क ड्रग्स माफिया के साथ भी है। दरअसल, लेटेस्ट रिपोर्ट्स में रिया की कुछ व्हाट्सएप चैट सामने आई हैं जिसमें एक्ट्रेस ड्रग के बारे में बातें करती नजर आ रही हैं। इसे सुशांत केस के साथ जोड़कर देखा जा रहा है। ऐसे में ईडी ने जांच का दायरा अब बढ़ा दिया गया है। ऐसे में अब नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं।

NCB की अहम बैठक

दिल्ली NCB हेडक्वॉर्टर आरके पुरम में मंगलवार शाम इस मुद्दे को लेकर एक बेहद अहम बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को भी इसको लेकर बैठकों का दौर जारी रहेगा। कहा जा रहा है कि रिया के जिस भी ड्रग्स डीलर्स के साथ रिश्ते सामने आए हैं, उनका पता लगाएगा। इसके अलावा NCB रिया के दोस्तों के बारे में भी जानकारी हासिल करेगी। इसके अलावा सुशांत के दोस्तों के बारे में भी पता लगाया जाएगा। साथ ही रिया के भाई शोविक के दोस्तों के बारे में भी जानकारी हासिल की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक रिया, सुशांत और शोविक के कॉल डीटेल्स का अध्ययन भी किया जाएगा।

ड्रग्स डीलर्स से होगी पूछताछ

NCB की टीम मुंबई और पुणे में हाल में पकड़े गए बड़े ड्रग्स डीलर्स से पूछताछ करेगी। ये सारे फिलहाल जेल में बंद हैं, जिससे कि सुशांत केस में कोई क्लू मिल सके। इतना ही नहीं NCB की टीम पूरे महाराष्ट्र में साल 2020,2019, और 2018 में रेव पार्टी की डीटेल्स खंगालेगी। NCB का पहला फोकस मुंबई के तमाम ड्रग्स सिंडिकेट पर रहेगा । जिसमें छोटे ड्रग्स डीलर से लेकर बड़े डीलर्स तक की छानबीन की जाएगी।

NCB अपने इंटेलीजेंस सर्विलांस के जरिये रिया के तमाम दौरे और सारे पार्टी के जानकारी इकट्ठा करेगी। इसके अलावा रिया जिन-जिन रेस्टोरेंट, होटल, और कॉफी शॉप में गईं उसका भी पता लगाया जाएगा। रिया ने विदेश में कहां कहां टूर किया, उन तमाम पहलू की बारीकी से जांच भी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत की मौत के दुबई कनेक्शन पर भी जांच करने की तैयारी चल रही है। साथ ही दुबई के जिस ड्रग्स डीलर अयाश खान का नाम सामने आ रहा है उसकी कुंड़ली भी खंगाली जाएगी।

रिया की चैट के 5 किरदार, जो ड्रग्स से जुड़े हैं

कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि रिया ने ड्रग्स के सिलसिले में की गई जिन चैट्स को डिलीट किया है, वह 4 लोगों से जुड़ी थी।

- पहला किरदार गौरव आर्या, जिसे ड्रग डीलर बताया जा रहा है। इससे रिया की बात 2017 में हुई थी। इससे रिया एमडी की डिमांड कर रही थी। रिया ने कहा था कि क्या तुम्हारे पास एमडी है।
- दूसरा किरदार जया साहा। जया से चैट के कुछ ऐसे हिस्से आए हैं, जिसमें यह शक हो रहा है कि रिया पिछले साल नवंबर से सुशांत को कोई ड्रग दे रही थीं। इसी जया से रिया ने 14 जून यानी सुशांत की मौत की खबर मिलने के तुरंत बाद यानी दोपहर करीब ढाई बजे बात की थी।
- तीसरा किरदार श्रुति और चौथा मिरांडा। इन दोनों को लेकर अभी यह साफ नहीं हो सका है कि ये श्रुति मोदी और सैमुअल मिरांडा ही हैं या कोई और।
- सैमुअल के बारे में सुशांत के कुक नीरज ने भी बताया था कि वह खास तरह की सिगरेट लाते थे। 13 जून की रात सुशांत को यह खास सिगरेट नहीं मिली थी।
- 5वां किरदार रिया का भाई शोविक चक्रवर्ती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिन ड्रग्स का इस्तेमाल रिया कर रही थीं, वह आमतौर पर हाई-प्रोफाइल पार्टियों में मिलती है।

डिलीट चैट में इन बातों का जिक्र

- रिया की डिलीट की गई चैट ईडी ने रिट्रीव की है। जिसमें हार्ड ड्रग एमडीएम का जिक्र है। यह पार्टी ड्रग है जो मुंबई में आसानी से मिलता है, खास तौर पर बी टाउन की पार्टीज और रेव पार्टीज में भी।
- एक चैट में मिरांडा ने रिया से कहा- हैलो रिया, सारा स्टफ लगभग खत्म हो गया है।
- एक और चैट में जया साहा ने रिया से यह कहा था- पानी, चाय या कॉफी में चार ड्रॉप्स डालकर उसे (संभवत: सुशांत को) देना है। फिर 30-40 मिनट मिनट लगेगा किक करने में।

रिया की ये चैट सामने आने के बाद से कहीं ना कहीं इसका कनेक्शन सुशांत के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि, ये चैट बहुत विस्तृत नहीं है और इससे ज्यादा कुछ साफ नहीं हो रहा है। मिस्ट्री बनी हुई है मगर इसे एक क्लू की तरह देखा जा रहा है। अब इसका सुशांत की मौत से कितना कनेक्शन है, क्या वाकई में रिया अपने बॉयफ्रेंड सुशांत को ड्रग देती थीं, इसक खुलासा तो आने वाले वक्त में होगा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत