न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोरोना संक्रमित हुआ NCB का सदस्य, श्रुति मोदी से बीच में ही रुकी पूछताछ

एनसीबी की एसआइटी टीम के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले (Sushant Rajput death case) में ड्रग एंगल की जांच में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ को बीच में ही रोक दिया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 16 Sep 2020 1:52:26

कोरोना संक्रमित हुआ NCB का सदस्य, श्रुति मोदी से बीच में ही रुकी पूछताछ

एनसीबी की एसआइटी टीम के एक सदस्य के कोरोना संक्रमित होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले (Sushant Rajput death case) में ड्रग एंगल की जांच में जुटी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सुशांत की पूर्व मैनेजर श्रुति मोदी से पूछताछ को बीच में ही रोक दिया है। श्रुति मोदी को वापस भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि टैलेंट मैनेजर जया साहा से भी आज पूछताछ नहीं होगी। जांच एजेंसी के बाकि सभी सदस्यों का भी कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। एनसीबी ने मंगलवार को श्रुति मोदी और जया साहा को तलब किया था। इन दोनों से अभी तक ईडी और सीबीआइ ने ही पूछताछ की थी।

बता दें कि रिया की जया शाह के साथ ड्रग्स चैट्स भी ED को मिली थी। दोनों की बात करें तो श्रुति मोदी रिया की पूर्व मैनेजर हैं। जया शाह सुशांत, रिया और शोव‍िक की करीबी हैं। जया शाह ने ED की पूछताछ में भी कबूल किया था क‍ि‍ वो खुद CBD ऑइल का न केवल सेवन करती थी बल्कि उन्होंने सुशांत को भी तनाव दूर करने के लिए CBD ऑइल इस्तेमाल करने की सलाह दी थी।

इस मामले में जांच इतनी आगे बढ़ चुकी है कि हर दिन कुछ नए लोगों के बारे में सुराग मिल रहे हैं। फिल्म इंडस्ट्री के कई उभरते और स्थापित अभिनेता-अभिनेत्रियों के नियमित ड्रग लेने की जानकारी सामने आई है। इस बारे में तस्वीर साफ करने के लिए एनसीबी ने श्रुति मोदी और जया साहा को तलब किया है। इन दोनों से अभी तक ईडी और सीबीआइ ने ही पूछताछ की है।

मुंबई की छवि खराब की जा रही

शिवसेना ने आरोप लगाया है कि योजनाबद्ध तरीके से सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म के जरिये मुंबई और महाराष्ट्र की छवि खराब की जा रही है। पार्टी ने अपने अखबार सामना में लिखे संपादकीय में कहा कि पिछले पांच छह साल से सोशल मीडिया पर गपशप के नाम पर मुंबई और महाराष्ट्र को नीचा दिखाने का काम किया जा रहा है। इस पर किसी तरह की रोकटोक नहीं है।

फिल्म उद्योग से जुड़ी कई हस्तियों ने रिया चक्रवर्ती के मामले में हो रही मीडिया कवरेज को लेकर ऐतराज जताया है। सोनम कपूर, मीरा नायर और अनुराग कश्यप समेत करीब दो हजार लोगों के हस्ताक्षर से जारी खुले पत्र में मीडिया की भूमिका पर सवाल खड़ा किया गया है। पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले अन्य लोगों में फ्रीडा पिंटो, जोया अख्तर, फरहान अख्तर, दिया मिर्जा, गौरी शिंदे, रीमा कागती, रुचि नरायण, मिनी माथुर भी शामिल हैं। इन लोगों ने मीडिया को सलाह दी है कि वह खबरों का पीछा बेशक करे लेकिन महिलाओं का नहीं।

सुशांत सिंह की मौत के मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार एनसीबी ने शौविक के दोस्त जयदीप मल्होत्रा को एनसीबी ने सोमवार को गिरफ्तार किया। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे 18 सितंबर तक एनसीबी की हिरासत में सौंप दिया गया।

बॉलीवुड-ड्रग्स का मुद्दा संसद में उछला

मंगलवार को बॉलीवुड में ड्रग्स का मुद्दा संसद में उछाला गया। एक तरफ जहां गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन ने इंडस्ट्री में ड्रग्स की खिलाफत करते हुए इस पर प्रतिबंध लगाए जाने की बात की तो वहीं दूसरी तरफ जया बच्चन ने कहा कि बॉलीवुड में सभी एक जैसे नहीं हैं और सबको एक ही नजर से देखा जाना गलत है। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड किस तरह अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करता है।

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने इस बारे में रवि किशन को घेरते हुए कहा कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा को लेकर भी थोड़ी बात करनी चाहिए। अनुभव ने अपने ट्वीट में लिखा- बड़ा आभारी हूं भाई रवि किशन का कि संसद में बॉलीवुड और नशे पर बातचीत की। थोड़ी बात भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की भी करें। पिछले तीस साल से इस भाषा और उस कला के सीने पर नंगा नाच करके एक पूरी पीढ़ी में जो अश्लीलता का जहर घोला गया है उस पर भी बात होनी है। जिम्मेदार हैं वो।

17 तक एनसीबी के हवाले क्रिस कोस्टा

एनसीबी की एक और टीम ने गोवा में छापा मारकर क्रिस कोस्टा को दबोचा। मुंबई लाकर उसकी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेशी कराई गई। उसे 17 तक एनसीबी के हवाले किया गया है। इन दोनों को मिलाकर एनसीबी इस मामले में अब तक 18 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को अपने मुंबई स्थित फ्लैट में पंखे से लटक कर सुसाइड कर ल‍िया था। हत्या के शक के चलते सुशांत के घरवालों ने एफआइआर दर्ज कराई जिसके बाद से ही सुशांत सुसाइड केस की जांच चल रही है। मामला फिलहाल सीबीआई के हाथ में है और इसमें ड्रग्स एंगल जुड़ने के बाद से केस की गुत्थी और उलझती जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत