न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

नया खुलासा / एक साल में 18 बार और मौत के बाद 3 बार बदला गया सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस

रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस आखिरी बार 7 अगस्त को बदला गया था। यही वह दिन था, जब पहली बार रिया ईडी की पूछताछ में शामिल हुई थीं। ईडी इसका कारण पता करने की कोशिश कर रहा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 10 Aug 2020 3:11:15

नया खुलासा / एक साल में 18 बार और मौत के बाद 3 बार बदला गया सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस

सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लॉन्डरिंग के एंगल से जांच कर रहा है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले शुक्रवार और फिर आज सोमवार को रिया, उनके भाई, पिता और मैनेजर से पूछताछ की। एक तरफ जब ईडी रिया की सारे ट्रांजैक्शन पर नज़र गड़ाए हुए है। इस बीच एक रिपोर्ट में बताया गया है कि सुशांत की एक कंपनी का आईपी एड्रेस एक साल में 18 बार बदला गया था। इसे 3 बार अभिनेता की मौत के बाद बदला गया। हालांकि, अभी इसका कारण पता नहीं चला है। इंडिया टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, सुशांत की कंपनी का आईपी एड्रेस आखिरी बार 7 अगस्त को बदला गया था। यही वह दिन था, जब पहली बार रिया ईडी की पूछताछ में शामिल हुई थीं। ईडी इसका कारण पता करने की कोशिश कर रहा है।

बता दे, ईडी सुशांत सिंह राजपूत की उन 4 कंपनियों की तह खंगालने में जुटी है, जिसमें रिया, शोविक और उनके पिता के करोड़ों के कारोबार की कड़ियां जुड़ी हैं। कहा जा रहा है कि सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी 4 कंपनियों में से 2 के पेटेंट कराए थे। राजपुत की ऐसे ही पेटेंट की गई कंपनी में रिया और शौविक डायरेक्टर थे।

पेंटट के लीगल राइट्स रिया चक्रबर्ती, शोविक और सुशांत के थे। यानी अगर पेटेंट को बेचा जाए तो करोड़ों की कमाई की जा सकती है। ऐसे में सुशांत की आत्महत्या के बाद इस पर लीगल राइट्स रिया और शौविक का है, जो कि बाकी बचे डायरेक्टर हैं। सूत्रों के मुताबिक ये पूरा मामला संदेहास्पद है। दरअसल इस कंपनी को सुशांत ने शुरू किया था, लेकिन इस कंपनी पर मालिकाना हक और दस्तख़त शौविक चक्रबर्ती के चलते थे।

2 साल में 3 करोड़ की प्रॉपर्टी की मालकिन बनी रिया

रिया ने सिर्फ 2 साल में 3 करोड़ की प्रॉपर्टी बना ली। रिया ने ये तीनों प्रॉपर्टी 2018 और उसके बाद खरीदीं। रिया ने इन तीनों प्रॉपर्टी में से एक के बारे में ईडी को स्पष्ट रूप से बताया। यह है खार इलाके में स्थित उनका वन बीएचके फ्लैट। 322 वर्गफीट के इस फ्लैट की कीमत करीब एक करोड़ रुपए है। रिया ने इसे 2018 में 76 लाख रुपए में खरीदा था। 51 हजार रुपए से उन्होंने यह फ्लैट बुक किया था, जबकि मई 2018 में उन्होंने इसका रजिस्ट्रेशन कराया था। दूसरी प्रॉपर्टी जुहू में है, जहां रिया परिवार के साथ रहती हैं। इसकी कीमत करीब 1।5 करोड़ रुपए है। जबकि तीसरी प्रॉपर्टी नवी मुंबई के उल्वा में है, जो 50 लाख रुपए की है।

रिया के घरवालों भी ईडी के निशाने पर हैं। 8 अगस्त को ईडी ने रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से 18 घंटे तक पूछताछ की थी। ED के सूत्रों ने बताया है कि पूछताछ के दौरान रिया का भाई शौविक पूछताछ में सहयोग नहीं दिया और सवालों का जवाब भी नहीं दिए। 9 अगस्त की सुबह लगभग 6:25 बजे उन्हें घर जाने दिया गया। यानी कि अब तक उनसे 23 घंटे से ज्यादा पूछताछ हो चुकी है। 10 अगस्त को वे एक बार फिर पूछताछ में शामिल हुए।

सुशांत केस में उनकी वित्तीय मैनेजर श्रुति मोदी से भी पूछताछ की गई है। एक बार फिर सोमवार को वे भी ईडी कार्यालय बुलाई गईं है। वे भी ईडी ऑफिस पहुंच चुकी हैं। श्रुति मोदी का नाम भी केस में दर्ज है। वे सुशांत के फाइनेंस रिलेटेड काम संभालती थीं। सुशांत के पिता के के सिंह द्वारा दर्ज केस में श्रुति का नाम भी शामिल है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?