न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : उधार लिए पैसे ना लौटाने की नियत से दोस्तों ने ही की हत्या, 3 गिरफ्तार, 1 फरार

गोगुंदा थाना इलाके में हुए सूर्यदेव सिंह मर्डर मिस्ट्री का उदयपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मर्डर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 07 Jan 2021 3:43:32

उदयपुर : उधार लिए पैसे ना लौटाने की नियत से दोस्तों ने ही की हत्या, 3 गिरफ्तार, 1 फरार

उदयपुर के गोगुंदा थाना इलाके में हुए सूर्यदेव सिंह मर्डर मिस्ट्री का उदयपुर पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मर्डर के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि चौथा आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने बताया है कि आरोपियों द्वारा सूर्यदेव सिंह से पैसे उधार लिए गए थे। ऐसे में पैसे ना लौटाने की नियत के चलते आरोपियों द्वारा सूर्यदेव सिंह की हत्या की गई।

सूर्य देव को उधार नहीं चुकाना पड़े इसलिए किया था मर्डर

पुलिस पूछताछ में अभियुक्ताें ने बताया कि सूर्यदेव हमारे साथ ऑटाे चलाता था। चाराें काे पैसाें की जरूरत थी ताे सूर्यदेव से उधार मांगे। इस पर सूर्यदेव ने कार 50 हजार रुपए में गिरवी रखी। फिर किसी काे 10 ताे किसी काे 15 हजार रुपए उधार दिए। ऐसे में सूर्यदेव सिंह बार-बार उधार दिए रुपए लौटाने लिए परेशान करने लगा था। जिससे परेशान होकर अभियुक्तों ने सूर्यदेव सिंह की हत्या कर डाली।

डीवाईएसपी प्रेम धणदे ने बताया कि शुरुआती जांच के आधार पर तीन अभियुक्तों को ट्रेस कर पूछताछ के लिए लाया गया था। जब पुलिस ने सख्ती से इनसे पूछताछ की तो अभियुक्तों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं अब पुलिस हत्याकांड के चौथे आरोपी की तलाश कर रही है। डीवाईएसपी प्रेम धणदे ने बताया कि सूर्यदेव सिंह की हत्या उधार दिए रुपए ना लौटाने के चलते की गई थी।

4 आरोपियों ने रची थी सूर्यदेव की निर्मम हत्या की साजिश

आरोपियों ने बताया कि सोमवार शाम मृतक सूर्यदेव शाम 7.30 बजे से साथ ही थे और ऑटाे में घूम रहे थे। जब बड़ी निवासी जीजा काे सूर्यदेव केक देने गया तब साथ थे। वहां से निकले और शराब पार्टी की। फिर ऑटाे से ही पांचाें डुलावताें का गुड़ा की तरफ गए। वहां पहले शराब की बाेतल और पत्थराें से सिर में वार किया। सूर्यदेव लड़खड़ाया ताे चाकू से वार किए। इससे सूर्यदेव सड़क पर गिर गया। जिंदा नहीं बच जाए इसीलिए 75 फीट तक घसीटा और खेत की तरफ ले गए। जहां 50 किलाे वजनी पत्थर उठाकर चेहरे पर दे मारा।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती