न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs SRH : हैदराबाद की जीत से खत्म हुई कोलकाता की उम्मीदें, मुंबई को मिली 10 विकेट की बड़ी हार

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 10 विकेट से परास्त किया और अंकतालिका में तीसरी जगह पाई हैं। हैदराबाद की जीत के साथ ही कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें भी खत्म हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 04 Nov 2020 9:07:14

MI Vs SRH : हैदराबाद की जीत से खत्म हुई कोलकाता की उम्मीदें, मुंबई को मिली 10 विकेट की बड़ी हार

बीते दिन शारजाह के मैदान में आईपीएल के 13वें सीजन का 56वां मुकाबला खेला गया जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 10 विकेट से परास्त किया और अंकतालिका में तीसरी जगह पाई हैं। हैदराबाद की जीत के साथ ही कोलकाता की प्लेऑफ की उम्मीदें भी खत्म हो गई। टॉस हारकर बैटिंग करते हुए मुंबई ने 150 रन का टारगेट दिया था। जवाब में हैदराबाद ने 17.1 ओवर में बिना कोई विकेट खोए 151 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। IPL में कप्तान डेविड वॉर्नर ने अपनी 48वीं और ऋद्धिमान साहा ने अपनी 8वीं फिफ्टी लगाई। वॉर्नर 85 और साहा 58 रन बनाकर नाबाद रहे। शाहबाज नदीम (19 रन देकर 2 विकेट) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

जीत ने तोड़ा केकेआर का दिल

हैदराबाद की इस जीत ने कोलकाता नाइट राइडर्स का दिल तोड़ दिया क्योंकि उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होना पड़ा। इससे पहले इयोन मॉर्गन की कप्तानी वाली टीम केकेआर पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर थी लेकिन हैदराबाद ने जीत के बाद नंबर-3 पर जगह बनाई और विराट कोहली की रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चौथे नंबर पर आ गई।

एलिमिनेटर में बेंगलुरु से होगा मुकाबला

अब हैदराबाद का मुकाबला अबु धाबी में 6 नवंबर को खेले जाने वाले एलिमिनेटर में बेंगलुरु से होगा। इससे पहले दुबई में 5 नवंबर को क्वालिफायर-1 में मुंबई और दिल्ली आमने-सामने होंगी। विजेता टीम को सीधे फाइनल में जगह मिलेगी। वहीं, हारने वाली टीम को एलिमिनेटर की विजेता के साथ क्वालिफायर-2 में भिड़ना होगा। इस मैच को जीतने वाली टीम फाइनल में पहुंचेगी।

मुंबई ने 8 विकेट पर 149 रन बनाए

मुंबई ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 149 रन बनाए। कीरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 41 रन की अहम पारी खेली। सूर्यकुमार यादव ने 36 और ईशान किशन ने 33 रन बनाए। वहीं, हैदराबाद के संदीप शर्मा को 3, शाहबाज नदीम और जेसन होल्डर को 2-2 विकेट मिले। राशिद खान को एक विकेट मिला।

पोलार्ड के प्रयास पर पानी फिरा

मुंबई की पारी में अगर कीरोन पोलार्ड ने आखिर में 25 गेंद में 41 रन नहीं बनाए होते तो मुंबई की स्थिति और खराब होती। पोलार्ड ने 19वें ओवर में टी नटराजन को लगातार तीन छक्के लगाकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने अपनी पारी में दो चौके और चार छक्के जड़े । सूर्यकुमार ने 36 रन जबकि इशान किशन ने 33 रन बनाए। संदीप ने रोहित, क्विंटन डि कॉक (25) और इशान के विकेट लिए।

दोनों ओपनर्स सस्ते में आउट

मुंबई की शुरुआत अच्छी नहीं रही। शुरुआती 5 ओवर में ही दोनों ओपनर्स रोहित शर्मा और क्विंटन डिकॉक पवेलियन लौटे गए। रोहित ने सिर्फ 4 रन बनाए, जबकि डिकॉक 25 रन बनाकर आउट हुए। दोनों के विकेट संदीप शर्मा ने लिए।

क्रुणाल-सौरभ का बल्ला नहीं चला

ओपनर्स के जल्दी आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन ने पारी संभाली। इसके बाद सूर्यकुमार 36 रन बनाकर शाहबाज नदीम की बॉल पर आउट हुए। इसके बाद नदीम ने क्रुणाल पंड्या (0) को पवेलियन का रास्ता दिखाया। सौरभ तिवारी (1) भी कुछ खास नहीं कर सके और राशिद खान की बॉल पर आउट हुए।

वॉर्नर और साहा ने दिलाई जीत

150 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी हैदराबाद टीम ने 17.1 ओवर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। उसके लिए कैप्टन डेविड वॉर्नर ने नाबाद 85 और साहा ने नाबाद 58 रन की पारी खेली। वॉर्नर ने अपने आईपीएल करियर का 48वां अर्धशतक जड़ा और 58 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में 10 चौके, 1 छक्का लगाया जबकि साहा ने 45 गेंदों पर 7 चौके, 1 छक्का जड़ा। दोनों ने मुंबई के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और कोई विकेट नहीं गिरने दिया।

नदीम का शानदार प्रदर्शन

हैदराबाद के लिए पेसर संदीप शर्मा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके। उनके अलावा शाहबाज नदीम ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 2 विकेट लिए। उन्होंने दोनों ही विकेट पारी के अपने 12वें ओवर में झटके। मैन ऑफ द मैच रहे नदीम ने पहली गेंद पर जहां सूर्यकुमार यादव (36) को स्टंप आउट कराया तो वहीं चौथी गेंद पर क्रुणाल पंड्या (0) को केन विलियमसन के हाथों कैच करा दिया। जेसन होल्डर ने भी 2 विकेट लिए जबकि राशिद खान को 1 विकेट मिला।

सबसे महंगे-सस्ते प्लेयर्स की परफॉर्मेंस

मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उन्होंने सिर्फ चार रन ही बनाए। प्लेइंग इलेवन में सौरभ तिवारी (50 लाख) सबसे सस्ते प्लेयर रहे। वे सिर्फ एक रन ही बना सके।

वहीं, हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर रहे। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। उन्होंने 58 बॉल पर नाबाद 85 रन की मैच विनिंग पारी खेली। प्लेइंग इलेवन में टी नटराजन (40 लाख) सबसे सस्ते प्लेयर रहे। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन दिए, लेकिन कोई विकेट नहीं ले सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?