न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs SRH : हैदरबाद ने टॉस जीतकर किया पहले बॉलिंग करने का फैसला, होगा प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला

हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। चोटिल होकर लगातार कई मैच से बाहर चल रहे रोहित शर्मा इस मैच में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 7:23:37

MI Vs SRH : हैदरबाद ने टॉस जीतकर किया पहले बॉलिंग करने का फैसला, होगा प्लेऑफ की चौथी टीम का फैसला

आज शारजाह में आईपीएल के 13वें सीजन का 56वां मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा हैं। हैदराबाद ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला किया। चोटिल होकर लगातार कई मैच से बाहर चल रहे रोहित शर्मा इस मैच में मुंबई की कप्तानी कर रहे हैं और उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस मैच के बाद ही प्ले-ऑफ की चौथी टीम का फैसला होगा। अगर हैदराबाद इस मैच को जीत लेती है, तो वह प्ले-ऑफ के लिए क्वालिफाई कर जाएगी। उसके हारने की स्थिति में कोलकाता नाइट राइडर्स प्ले-ऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बनेगी।

मुंबई टॉप पर, हैदराबाद 5वें स्थान पर

पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो मुंबई ने 13 मैचों में से 9 जीते और 4 हारे हैं। 18 पॉइंट्स के साथ वह टॉप पर है। वहीं, हैदराबाद ने 13 में से सिर्फ 6 जीते और 7 हारे हैं। 12 पॉइंट्स के साथ वह 5वें स्थान पर है।

पिछले मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद को हराया था

पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने आईं थीं, तब मुंबई ने हैदराबाद को 34 रन से हराया था। शारजाह में ही खेले गए सीजन के 17वें मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 208 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 7 विकेट पर 174 रन ही बना पाई थी।

रन रेट के मामले में बेहतर टीम

हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्ले-ऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं। आक्रामक जॉनी बेयरस्टॉ को अंतिम 11 से बाहर करने का कठिन फैसला लेने के बाद टीम सही संयोजन बनाने में कामयाब दिख रही है। रिद्धिमान साहा ने डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को हरफनमौला खिलाड़ी का विकल्प दिया है।

वॉर्नर दोहरा सकते हैं 2016 का मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान वार्नर ने कहा था,‘2016 में भी टीम के सामने ऐसी ही चुनौती थी और हमने आखिरी के तीन मैचों में जीत दर्ज की थी।’

डिकॉक-किशन मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्विंटन डिकॉक पहले और ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। डिकॉक ने सीजन में अब तक 418 और किशन ने 395 रन बनाए हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 374 रन बनाए हैं।

वॉर्नर-पांडे हैदराबाद के टॉप स्कोरर

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 444 रन बनाए हैं। इसके बाद मनीष पांडे का नंबर है, उन्होंने सीजन में अब तक 380 रन बनाए हैं। जॉनी बेयरस्टो ने भी सीजन में 345 रन बनाए हैं।

मुंबई के गेंदबाज फॉर्म में

मुंबई के गेंदबाज पूरे सीजन में शानदार फॉर्म में रहे हैं। सीजन में जसप्रीत बुमराह ने 23, ट्रेंट बोल्ट ने 20 और राहुल चाहर ने 15 विकेट लिए हैं। वहीं, जेम्स पैटिंसन ने भी सीजन में 11 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

हैदराबाद की गेंदबाजी का जिम्मा राशिद खान पर

हैदराबाद की गेंदबाजी की जिम्मेदारी राशिद खान पर रहेगी। राशिद ने सीजन में अब तक 18 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टी नटराजन ने 14 और संदीप शर्मा ने 10 विकेट लिए हैं।

मुंबई-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स

मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट हैदराबाद से ज्यादा

मुंबई ने आईपीएल में अब तक 200 मैच खेले हैं। 118 में उसे जीत मिली है, जबकि 82 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लीग में मुंबई का सक्सेस रेट 59.00% है। वहीं, हैदराबाद ने अब तक लीग में 121 मैच खेले हैं। 64 में उसे जीत मिली है, जबकि 57 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लीग में हैदराबाद का सक्सेस रेट 53.30% है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
तमिलनाडु की जेल में बड़ी चूक, एक साथ 17 कैदी फरार
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल का अनुमान; 140 किमी की हवाओं का अलर्ट
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
8 साल पुराने मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर कोर्ट का फैसला
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
‘पहले आजमगढ़ से मुस्लिम सांसद बनता था, अब अखिलेश का परिवार’, ओवैसी ने उठाए सवाल
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
लखनऊ में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, सआदतगंज में सरेआम चलीं गोलियां; दो लोगों की मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
सांवरिया सेठ के दर्शन कर लौट रहे थे 5 दोस्त, रास्ते में कार बनी आग का गोला, 4 की जिंदा जलकर मौत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
करवा चौथ पर बनेगा लक्ष्मी-नारायण राजयोग, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
शाहरुख खान ने होंठों में गुलाब दबाकर शेयर किया ‘किंग’ का नया पोस्टर, बोले- ‘कातिल नहीं, आशिक हूं’
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
30 सेकंड में थम जाएगा विपक्ष का आंदोलन, लेकिन राहुल गांधी ने रख दी ये बड़ी शर्त
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
राघोपुर नाव हादसे के पीड़ितों के दशकर्म में BJP-JDU कार्यकर्ता भिड़े, प्रशांत किशोर के सामने मारपीट; अजीत यादव घायल
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
एमएस धोनी की Gen Z को सलाह: फिट रहना है तो आज ही बदलें ये 3 आदतें
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
गैस चूल्हे की लौ हो गई है पीली या धीमी? बर्नर साफ करने के लिए अपनाएं ये 3 तरीके
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
मेथी दाने से बनाएं हेयर मिस्ट, तेल और हेयर पैक, जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?
गेहूं, ज्वार या रागी: रोजाना रोटी बनाने के लिए कौन सा आटा है सबसे बेहतर?