न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI vs SRH : सनराइजर्स जीती तो प्लेऑफ में जगह पक्की, मुंबई अभ्यास के लिए उतरेगी मैदान में

मैच हैदराबाद जीतती हैं तो प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी और हारती हैं तो कोलकाता की किस्मत चमक जाएगी। मुंबई अंकतालिका में हारने के बावजूद भी टॉप पर ही रहेगी तो यह उसके लिए अभ्यास मैच की तरह होगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 03 Nov 2020 10:41:01

MI vs SRH : सनराइजर्स जीती तो प्लेऑफ में जगह पक्की, मुंबई अभ्यास के लिए उतरेगी मैदान में

आईपीएल के 13वें सीजन का 56वां मैच आज शारजाह में मुंबई इंडियंस (MI) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाना हैं। यह मैच हैदराबाद और कोलकाता के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं क्योंकि हैदराबाद जीतती हैं तो प्ले ऑफ में अपनी जगह पक्की करेगी और हारती हैं तो कोलकाता की किस्मत चमक जाएगी। मुंबई अंकतालिका में हारने के बावजूद भी टॉप पर ही रहेगी तो यह उसके लिए अभ्यास मैच की तरह होगा।

रोहित शर्मा खेल सकते हैं

चोट की वजह से 4 मैचों में बाहर बैठे कप्तान रोहित शर्मा इस मैच खेल सकते हैं। उनकी गैर-मौजूदगी में कीरोन पोलार्ड अपनी टीम की कप्तानी संभाल रहे थे। रोहित को किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ चोट लगी थी।

मुंबई टॉप पर, हैदराबाद 5वें स्थान पर

पॉइंट्स टेबल की बात करें, तो मुंबई ने 13 मैचों में से 9 जीते और 4 हारे हैं। 18 पॉइंट्स के साथ वह टॉप पर है। वहीं, हैदराबाद ने 13 में से सिर्फ 6 जीते और 7 हारे हैं। 12 पॉइंट्स के साथ वह 5वें स्थान पर है।

पिछले मुकाबले में मुंबई ने हैदराबाद को हराया था

पिछली बार जब दोनों टीमें आमने-सामने आईं थीं, तब मुंबई ने हैदराबाद को 34 रन से हराया था। शारजाह में ही खेले गए सीजन के 17वें मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 208 रन बनाए थे। जवाब में हैदराबाद 7 विकेट पर 174 रन ही बना पाई थी।

रन रेट के मामले में बेहतर टीम

हैदराबाद की टीम का नेट रनरेट प्ले-ऑफ की दौड़ में शामिल दूसरी टीमों से बेहतर है ऐसे में मुंबई को हराकर वे टूर्नामेंट अंतिम चार में जगह पक्की कर सकते हैं। आक्रामक जॉनी बेयरस्टॉ को अंतिम 11 से बाहर करने का कठिन फैसला लेने के बाद टीम सही संयोजन बनाने में कामयाब दिख रही है। रिद्धिमान साहा ने डेविड वार्नर के साथ सलामी बल्लेबाज के रूप में प्रभावित किया है जबकि जेसन होल्डर ने टीम को हरफनमौला खिलाड़ी का विकल्प दिया है।

वॉर्नर दोहरा सकते हैं 2016 का मुकाबला

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ पिछले मैच के आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाज होल्डर और संदीप शर्मा ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया था। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन और अनुभवी राशिद खान की मौजूदगी से टीम की गेंदबाजी में पैनापन है। आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में जीत दर्ज करने के बाद कप्तान वार्नर ने कहा था,‘2016 में भी टीम के सामने ऐसी ही चुनौती थी और हमने आखिरी के तीन मैचों में जीत दर्ज की थी।’

डिकॉक-किशन मुंबई के टॉप स्कोरर

मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में क्विंटन डिकॉक पहले और ईशान किशन दूसरे स्थान पर हैं। डिकॉक ने सीजन में अब तक 418 और किशन ने 395 रन बनाए हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 374 रन बनाए हैं।

वॉर्नर-पांडे हैदराबाद के टॉप स्कोरर

हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने सीजन में अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा 444 रन बनाए हैं। इसके बाद मनीष पांडे का नंबर है, उन्होंने सीजन में अब तक 380 रन बनाए हैं। जॉनी बेयरस्टो ने भी सीजन में 345 रन बनाए हैं।

मुंबई के गेंदबाज फॉर्म में

मुंबई के गेंदबाज पूरे सीजन में शानदार फॉर्म में रहे हैं। सीजन में जसप्रीत बुमराह ने 23, ट्रेंट बोल्ट ने 20 और राहुल चाहर ने 15 विकेट लिए हैं। वहीं, जेम्स पैटिंसन ने भी सीजन में 11 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

हैदराबाद की गेंदबाजी का जिम्मा राशिद खान पर

हैदराबाद की गेंदबाजी की जिम्मेदारी राशिद खान पर रहेगी। राशिद ने सीजन में अब तक 18 विकेट लिए हैं। इसके अलावा टी नटराजन ने 14 और संदीप शर्मा ने 10 विकेट लिए हैं।

मुंबई-हैदराबाद के महंगे प्लेयर्स

मुंबई में कप्तान रोहित शर्मा सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। टीम उन्हें एक सीजन का 15 करोड़ रुपए देगी। उनके बाद टीम में हार्दिक पंड्या का नंबर आता है, उन्हें सीजन के 11 करोड़ रुपए मिलेंगे। वहीं, हैदराबाद के सबसे महंगे खिलाड़ी डेविड वॉर्नर हैं। उन्हें फ्रेंचाइजी सीजन का 12.50 करोड़ रुपए देगी। इसके बाद टीम के दूसरे महंगे खिलाड़ी मनीष पांडे (11 करोड़) हैं।

मौसम रिपोर्ट

शारजाह में आसमान साफ रहेगा। तापमान 22 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। शारजाह में पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। यहां स्लो विकेट होने के कारण स्पिनर्स को भी काफी मदद मिलेगी। शारजाह में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

आईपीएल में मुंबई का सक्सेस रेट हैदराबाद से ज्यादा

मुंबई ने आईपीएल में अब तक 200 मैच खेले हैं। 118 में उसे जीत मिली है, जबकि 82 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लीग में मुंबई का सक्सेस रेट 59.00% है। वहीं, हैदराबाद ने अब तक लीग में 121 मैच खेले हैं। 64 में उसे जीत मिली है, जबकि 57 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। लीग में हैदराबाद का सक्सेस रेट 53.30% है।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत