न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

रेल के जरिए अब जयपुर से सीधे जुड़ेंगे दक्षिण भारत के राज्य, इसी माह से शुरू होंगी ये ट्रेनें

जयपुर वासियों के लिए अच्छी खबर हैं क्योंकि रेल के जरिए अब जयपुर सीधे दक्षिण भारत के राज्यों से जुड़ने जा रहा हैं और 9 माह बाद जयपुर से दक्षिण राज्यों के लिए ट्रेन का संचालन इसी माह से शुरू किया जाएगा।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Mon, 21 Dec 2020 12:26:59

रेल के जरिए अब जयपुर से सीधे जुड़ेंगे दक्षिण भारत के राज्य, इसी माह से शुरू होंगी ये ट्रेनें

भारत के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने का सबसे अच्छा साधन हैं रेल सेवा जो पूरे देशभर में फैली हुई हैं। अब जयपुर वासियों के लिए अच्छी खबर हैं क्योंकि रेल के जरिए अब जयपुर सीधे दक्षिण भारत के राज्यों से जुड़ने जा रहा हैं और 9 माह बाद जयपुर से दक्षिण राज्यों के लिए ट्रेन का संचालन इसी माह से शुरू किया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश जाने वाले यात्रियों को लाभ मिलेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे ने इन राज्यों के लिए स्पेशल ट्रेनें सचांलित करने का निर्णय किया है, जो इसी माह से शुरू होंगी।

रेलवे के डिप्टी जीएम और सीपीआरओ लेफ्टिनेंट शशि किरण से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर से सिंकदराबाद, जयपुर से चेन्नई, अजमेर से एर्नाकुलम वाया जयपुर और जयपुर से कोयम्बटूर और बांद्रा टर्मिनस के लिए ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इन ट्रेनों के संचालन से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और कर्नाटक के कई शहरों से जयपुर की कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र के कई शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ेगी

जयपुर-बान्द्रा टर्मिनस वीकली सुपरफास्ट स्पेशल 23 दिसंबर से 29 जनवरी तक सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को जयपुर से रात 8:25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:10 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुंचेगी। बान्द्रा टर्मिनस-जयपुर वीकली 24 दिसंबर से 30 जनवरी तक मंगलवार, गुरुवार व शनिवार को बान्द्रा से शाम 5:05 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 9:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

जयपुर-सिकन्दराबाद वीकली 26 दिसंबर से 30 जनवरी तक शनिवार को जयपुर से रात 10:35 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 6:50 बजे सिकन्दराबाद पहुंचेगी। सिकन्दाबाद-जयपुर वीकली 28 दिसंबर से 1 फरवरी तक सोमवार को सिकन्दराबाद से रात 9:40 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सुबह 6:45 बजे जयपुर पहुंचेगी।

अजमेर-एर्नाकुलम वाया जयपुर वीकली 25 दिसंबर से 29 जनवरी तक, एर्नाकुलम-अजमेर वाया जयपुर वीकली 27 दिसंबर से 31 जनवरी तक, जयपुर-कोयम्बटूर वीकली 22 दिसंबर से 26 जनवरी तक, कोयम्बटूर-जयपुर वीकली 25 दिसंबर से 29 जनवरी तक, जयपुर-चैन्नई वीकली 25 दिसंबर से 31 जनवरी तक और चैन्नई-जयपुर 27 दिसंबर से 2 फरवरी तक चलेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती