न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू : कोहरे के कारण हुआ भयंकर सड़क हादसा, शोक सभा में जा रहे 6 लोगों की मौत

एक दुखद हादसा देखने को मिला चूरू जिले के भानीपुरा में सोमवार सुबह जहां ट्रक और जीप की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 08 Dec 2020 1:26:22

चूरू : कोहरे के कारण हुआ भयंकर सड़क हादसा, शोक सभा में जा रहे 6 लोगों की मौत

ठण्ड के इस मौसम में कोहरे की वजह से वाहन चलाने वालों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस परेशानी से एक दुखद हादसा देखने को मिला चूरू जिले के भानीपुरा में सोमवार सुबह जहां ट्रक और जीप की टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई। इनमें 4 महिलाएं हैं। वहीं, 2 लोग गंभीर हैं। बताया जा रहा है कि कोहरे के कारण दोनों वाहनों में टक्कर हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवाया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह एक जीप रावतसर से डूंगरगढ़ जा रही थी। इस दौरान करीब 10:45 बजे भानीपुरा के पास कोहरे के कारण जीप सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जीप में सवार 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो घायलों को सादुलशहर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जीप में सवार सभी लोग एक परिवार के बताए जा रहे हैं, जो शोक सभा में शामिल होने जा रहे थे। माना जा रहा है कि कोहरा होने के बाद भी गाड़ी तेज रफ्तार में होने की वजह से हादसा हुआ है। हादसे में जीप सवार लालाराम पुत्र केशुराम जाट, रेश्मी पत्नी मलूराम नाई, कानाराम पुत्र देवकरण नाई, लीला पत्नी पवनकुमार नाई, कमला पत्नी कानाराम नाई, सीमा पत्नि नोपाराम नाई की मौत हो गई।

हादसे के बाद ट्रक के खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, ड्राइवर मौके से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है। टक्कर के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। जिसे मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने खुलवाया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक परिवार के समाज के लोग राजकीय अस्पताल पहुंचे। समाज के वरिष्ठ एडवोकेट माणक चंद भाटी धनराज भाटी सहित अनेक लोगों ने सहयोग किया। भानीपुरा थानाधिकारी मलकीत सिंह ने बताया की मृतकों के गांव में सूचना भिजवा दी गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता