न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

शिवसेना की दशहरा रैली में गरजे उद्धव - जो हमारे हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे हैं, वो दुम दबाकर बैठे हुए थे, जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार को शिवसेना की दशहरा रैली में शामिल हुए। दशहरा रैली दादर स्थित सावरकर ऑडिटोरियम में हुई।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 10:18:31

शिवसेना की दशहरा रैली में गरजे उद्धव - जो हमारे हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे हैं, वो दुम दबाकर बैठे हुए थे, जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे रविवार को शिवसेना की दशहरा रैली में शामिल हुए। दशहरा रैली दादर स्थित सावरकर ऑडिटोरियम में हुई। इस दौरान उद्धव ने कहा- हमसे हिंदुत्व के बारे में सवाल किए जा रहे थे। पूछा जा रहा था कि महाराष्ट्र में मंदिर दोबारा क्यों नहीं खोले जा रहे हैं। वो लोग कह रहे थे कि मेरा हिंदुत्व बाला साहब ठाकरे के हिंदुत्व से अलग है। मैं कहता हूं कि आपका हिंदुत्व मंदिर की घंटियां और चीजें बदलने तक ही है और हमारा हिंदुत्व इस तरह का नहीं है। जो हमारे हिंदुत्व पर सवाल उठा रहे हैं, वो दुम दबाकर बैठे हुए थे, जब बाबरी मस्जिद ढहाई गई थी।

उद्धव ने बिहार चुनाव और भाजपा के वादों को लेकर भी पीएम मोदी पर निशाना साधा। उद्धव ने कहा कि आप (भाजपा) बिहार में फ्री वैक्सीन देने की बात कर रहे हैं, बाकी देश क्या बांग्लादेश और पाकिस्तान है। उद्धव ने कहा- इस तरह की बातें करने वालों को खुद पर शर्म आनी चाहिए। आप केंद्र में हैं।

उद्धव ठाकरे ने भाजपा को चुनौती भी दी। उन्होंने कहा- एक साल हो गया मुझे मुख्यमंत्री बने। जिस दिन मैं मुख्यमंत्री बना था, उसी दिन से कहा जा रहा था कि महाराष्ट्र की सरकार गिर जाएगी। मैं उन लोगों को चुनौती देता हूं कि अगर आप में दम हो तो ऐसा करिए और दिखाइए। उद्धव ठाकरे ने बिहार की जनता से अपील की कि अपनी आंखे खोल कर वोट करे। उन्होंने कहा कि मैं मराठा, ओबीसी समुदाय के लिए न्याय चाहता हूं। मेरा सभी से अनुरोध है कि कोई बंटे नहीं, हमें महाराष्ट्र के लिए संयुक्त रहना है।

कंगना को लेकर कही ये बात

कंगना पर निशाना साधते हुए सीएम उद्धव ने कहा कि आज हम दस चेहरे का प्रतीकात्मक रावण जलाते हैं। एक चेहरे का कहना है कि मुंबई पीओके है। मैं कहना चाहूंगा कि अनुच्छेद-370 हट चुका है। अगर हिम्मत करो तो वहां एक जमीन खरीदने की हिम्मत करो। आप यहां रोजगार के लिए आते हैं और मुंबई को बदनाम करते हैं। मुंबई पुलिस को बदनाम क्यों किया? ये वही पुलिस है जिसने आपको बचाने के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी। पीओके के साथ मुंबई की तुलना पीएम नरेंद्र मोदी का अपमान है।

प्रधानमंत्री पुरानी टैक्स व्यवस्था लागू करें

महाराष्ट्र के सीएम ने कहा, 'जीएसटी फेल हो गया। प्रधानमंत्री इस बात को मानें और पुरानी टैक्स व्यवस्था लागू करें। जो लोग बिहार के बेटे के लिए इंसाफ मांग रहे हैं, वो महाराष्ट्र के बेटे (आदित्य ठाकरे) का चरित्र हनन करने में लगे हुए हैं।'

राउत ने कहा- 25 साल महाराष्ट्र में सरकार चलाएंगे

रैली में शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत भी मौजूद थे। राउत ने कहा- महाराष्ट्र की सरकार 5 साल पूरे करेगी। दरअसल, हम 25 साल तक शासन करेंगे। अब से हर चीज "महा' होगी। महा अघाड़ी, महाराष्ट्र। अगर ये "महा' दिल्ली तक पहुंच जाए तो चौंकिएगा नहीं। पिछले साल मैंने कहा था कि इस साल महाराष्ट्र में शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा और देखिए, यह हो गया।

बता दे, पार्टी की दशहरा रैली पारंपरिक रूप से शिवाजी पार्क मैदान में होती आई है, लेकिन कोरोना के कारण पहली बार दशहरा रैली ऑडिटोरियम में हुई। पार्टी के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत