न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सुशांत केस / CBI जांच का विरोध नहीं, मगर मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा : शरद पवार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार ने कहा कि मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 12 Aug 2020 6:04:36

 सुशांत केस / CBI जांच का विरोध नहीं, मगर मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा : शरद पवार

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर अब सियासत गरमा गई है। शिवसेना के संजय राउत के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार भी उद्धव सरकार के समर्थन में उतर आए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) चीफ शरद पवार ने कहा कि मुझे मुंबई पुलिस पर पूरा भरोसा है। मैं मुंबई पुलिस को 50 साल से जानता हूं। जो भी चीजें हो रही हैं और जो भी चर्चाएं की जा रही हैं, वह सही नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है कि किसी ने आत्महत्या कर ली, लेकिन कोई किसानों की खुदकुशी की चर्चा नहीं कर रहा है। इसके अलावा उन्होंने अजित पवार के बेटे पार्थ पवार की ओर से की गई सीबीआई जांच की मांग को भी खारिज किया। शरद पवार ने कहा कि पार्थ बच्चा है, अनुभवहीन है। मैं उनके बयान पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं देना चाहता हूं।

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि इन सब चीजों के बाद भी अगर कोई सुशांत केस की सीबीआई जांच की मांग करता है तो मैं उसका विरोध नहीं करूंगा। दरअसल, पिछले दिनों ही महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे और एनसीपी प्रमुख शरद पवार के पोते पार्थ पवार ने गृह मंत्री अनिल देशमुख से मिलकर इस केस की सीबीआई जांच की मांग की थी। पार्थ पवार ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सही जांच होनी चाहिए, यह पूरे देश, विशेषकर युवाओं की भावना है।

पवार ने कहा, 'मुझे महाराष्ट्र और मुंबई पुलिस पर पिछले पचास सालों से विश्वास है। जांच किसी से भी करवाई जाए, वह राज्य सरकार और सीबीआई का विषय है।'

किसानों ने आत्महत्या कर ली उस पर नहीं हुई बात

उन्होंने आगे कहा कि एक व्यक्ति ने आत्महत्या की तो इतना हो रहा है, परसों सतारा में एक किसान ने कहा कि हमारे जिले में 20 किसानों ने आत्महत्या कर ली, लेकिन उस पर बात नहीं हो रही।

मौत के बाद फेमस हुए सुशांत

शरद पवार से पहले एनसीपी नेता माजिद मेमन ने भी सुशांत केस में मीडिया की ओर से उठाए जा रहे इस सवालों पर ही कई सवाल खड़े किए हैं। माजिद मेमन ने कहा कि सुशांत अपने जीवनकाल के दौरान उतने प्रसिद्ध नहीं थे, जितने कि अपनी मौत के बाद हो गए। माजिद मेमन ने कहा कि प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति से कहीं ज्यादा मीडिया अब सुशांत को स्पेस दे रहा है। जब कोई अपराध जांच चरण में होता है, तो गोपनीयता को बनाए रखना पड़ता है। महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र करने की प्रक्रिया में हर पहलू को सार्वजनिक करना सच्चाई और न्याय के हित पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है।'

बता दे, बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत बिहार बनाम महाराष्ट्र की लड़ाई बन गई है। पवार से पहले शिवसेना सांसद संजय राउत भी इस मुद्दे पर बोल चुके हैं। उन्होंने शिवसेना के मुखपत्र सामना में लिखे लेख में तो सुशांत के परिवार पर ही आरोप लगाया था कि सुशांत के पिता केके सिंह ने दूसरी शादी की थी। सुशांत इस शादी के खिलाफ थे और इस वजह से पिता के साथ उनके संबंध ठीक नहीं थे। हालांकि बाद में सुशांत के मामा आर सी सिंह ने दूसरी शादी की बात को सिरे से खारिज किया था।

माफी मांगने के बारे में सोचूंगा

शिवसेना सांसद संजय राउत की सुशांत के परिवार पर की गई टिप्पणी उनके ऊपर भारी पड़ रही है। चौतरफा हो रहे हमलों के बीच सुशांत के परिवार ने भी संजय राउत को 48 घंटे के अंदर माफी मांगने का अल्टीमेटम वाला नोटिस भेजा है। वहीं संजय राउत ने माफी मांगने के मामले में कहा है कि उन्होंने जो कहा, सूचना के आधार पर कहा। इस मामले में संजय राउत ने कहा है, 'अगर हमारी ओर से किसी तरह की चूक हुई है, तो हम इसके बारे में सोचेंगे। लेकिन पहले मैं इस मामले को ठीक से समझूंगा। मैंने अब तक जो भी कहा है, वह मेरी सूचना थी। मेरे पास जो जानकारी थी उसके आधार पर मैंने बयान दिया और सुशांत के परिवार के पास जो सूचना है वह उसके आधार पर बोल रहे हैं। मुझे नहीं पता कि सुशांत का परिवार क्या चाहता है। मैं एक संवेदनशील व्यक्ति हूं। मैंने अपनी जानकारी के आधार पर बात की है।'

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत