न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : लूट के इरादे से नौकर दंपती ने सूप में मिलाई बेहोशी की दवा, लेकिन मंसूबे हुए नाकाम

शुक्रवार रात एक प्रतिष्ठित परिवार में काम करने वाले नौकर दंपती ने लूट के इरादे से परिवार के सदस्यों के सूप में बेहोशी की दवा मिला दी थी। लेकिन एक सदस्य के सूप ना पीने की वजह से उनकी योजना धरी रह गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 5:10:52

जोधपुर : लूट के इरादे से नौकर दंपती ने सूप में मिलाई बेहोशी की दवा, लेकिन मंसूबे हुए नाकाम

वर्तमान समय में लूट की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं जिसके चलते हमेशा सजग रहने की सलाह दी जाती हैं। जोधपुर शहर के सरदारपुरा में एक नौकर दंपत्ति के लूट के मंसूबे नाकाम हो गए। शुक्रवार रात एक प्रतिष्ठित परिवार में काम करने वाले नौकर दंपती ने लूट के इरादे से परिवार के सदस्यों के सूप में बेहोशी की दवा मिला दी थी। लेकिन एक सदस्य के सूप ना पीने की वजह से उनकी योजना धरी रह गई। 4 सदस्यों की तबीयत खराब होने पर देर रात उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत खतरे से बाहर है। वहीं नेपाली पति-पत्नी घटना के बाद से फरार हैं।

पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह सूचना मिली कि सरदारपुरा डी रोड पर रहने वाले धूत परिवार के 4 सदस्य घनश्याम, जयेश, शुभम व नेहा जहरखुरानी का शिकार हो गए। इस परिवार में नेपाली मूल के पति-पत्नी मोहन व कमला घरेलू कामकाज के लिए रखे हुए थे। कल शाम इन नौकर ने परिवार के सदस्यों के लिए मंचूरियन सूप तैयार किया। उन्होंने इस सूप में कोई जहरीला पदार्थ मिला दिया।

परिवार के मालिक ने अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ यह सूप पी लिया। लेकिन, मालिक के भाई ने यह कहते हुए सूप पीने से इनकार कर दिया कि उसका मूड नहीं है। उसके सूप नहीं पीने से नेपाली दंपती की घर में लूट करने की योजना विफल हो गई। सूप पीने के बाद थोड़ी देर में चारों सदस्यों की तबीयत गड़बड़ाना शुरू हो गई। उनकी तबीयत खराब होते ही नेपाली पति-पत्नी वहां से गायब हो गए।

पुलिस का कहना है कि दोनों का मोबाइल अभी बंद आ रहा है। बाद में परिवार के पांचवे सदस्य ने अपने अन्य रिश्तेदारों को बताया और अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल सभी की तबीयत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इन 4 में से 2 की तबीयत ज्यादा गड़बड़ाई। पुलिस फोटो के आधार पर नेपाली दंपती की तलाश कर रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों

यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान

OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती