न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल, देता रहा शादी का झांसा

एक मामला देहरादून के रुड़की में सामने आया जब एक युवक ने झबरेड़ा क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाली युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 20 Oct 2020 10:39:36

नशीला पदार्थ पिलाकर युवती के साथ दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल, देता रहा शादी का झांसा

कई बार ऐसे मामले सामने आते हैं जब ब्लैकमेल कर लड़कियों से दुष्कर्म और धोखाधड़ी के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला देहरादून के रुड़की में सामने आया जब एक युवक ने झबरेड़ा क्षेत्र की एक कंपनी में काम करने वाली युवती को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि युवक ने युवती की अश्लील वीडियो बना ली और वायरल करने की धमकी देकर उससे पांच लाख रुपये व जेवर ठग लिए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, जिला मुजफ्फरनगर के थाना मंडी क्षेत्र के एक गांव और हाल निवासी माहिग्रान, रुड़की निवासी एक युवती झबरेड़ा क्षेत्र स्थित एक कंपनी में काम करती है। कंपनी में सहारनपुर निवासी एक युवक भी काम करता है। युवती की मुलाकात युवक से हुई और दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि कुछ समय पहले युवक उसे रुड़की छोड़ने का बहाना बनाकर अपनी बाइक पर बैठाकर रुड़की टॉकीज के पास एक लॉज में लेकर पहुंचा।

आरोप है कि युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली। युवक अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करता रहा।

ब्लैकमेल कर उससे पांच लाख रुपये व जेवर ठग लिए। इसी बीच परेशान होकर युवती युवक के घर पहुंची और उसके परिजनों को जानकारी दी। इस पर युवक उसे देवबंद कचहरी में ले गया और झूठी शादी कर ली। इस बीच युवक ने उसका तीन बार गर्भपात भी कराया। आरोप है कि कुछ दिन पहले युवक ने उसे जन्मदिन का बहाना बनाकर रुड़की स्थित मालवीय चौक पर बुलाया। यहां उसके चार दोस्त भी मौजूद थे। उसने दोस्तों संग मिलकर धमकी दी कि अगर उसने पांच लाख रुपये और नहीं दिए तो वह उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर देंगे।

अब पीड़िता ने परेशान होकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दीपक पुत्र अमर सिंह निवासी गांव भटौल, थाना देवबंद जिला सहारनपुर के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि इस मामले में षड़यंत्र भी लग रहा है। यदि जांच में षड़यंत्र निकला तो आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत