न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : 90 दिन और 25 लाख में बनी सड़क, खुलने के 3 दिन बाद ही उखड़े पत्थर

शुक्रवार को ट्रैफिक खोला गया और सोमवार तक तो सड़क ही खुल गई। पत्थर पूरी तरह बिखर गए और खतरनाक तरीके से टूटकर नुकीले होकर निकल आए।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 05 Jan 2021 4:20:04

जोधपुर : 90 दिन और 25 लाख में बनी सड़क, खुलने के 3 दिन बाद ही उखड़े पत्थर

पाल रोड पर पाल बालाजी के सामने 150 मीटर की सड़क बनी जिसे 90 दिन और करीब 25 लाख रुपए लगाकार बनाया गया। सड़क पर शुक्रवार को ट्रैफिक खोला गया और सोमवार तक तो सड़क ही खुल गई। पत्थर पूरी तरह बिखर गए और खतरनाक तरीके से टूटकर नुकीले होकर निकल आए। अब यह पत्थर वाहनों और चालकों के लिए खतरा बन रहे हैं। भास्कर ने जिम्मेदारों से कारण पूछा तो जवाब मिला कि अभी तो ट्रायल चल रहा है। कहीं से सड़क टूट जाएगी तो उसे ठीक कर देंगे।

इस रोड के इंतजार में रोजाना गुजरने वाले 20 हजार वाहनों ने पूरे 3 महीने रॉन्ग साइड में चलने का कष्ट और रिस्क लिया। बदले में जोधपुर के विकास के प्राधिकरण, जेडीए ने शहरवासियों को ऐसी सड़क दी है जो उन्हें आराम नहीं आफत देगी।

मानसून से ही टूटी थी सड़क, अक्टूबर से निर्माण जारी था

शहर की सबसे व्यस्ततम सड़क में से एक पाल रोड पर पाल बालाजी के सामने डेढ़ साै मीटर लंबी सड़क मानसून में ही छलनी हो गई थी। इसे दुरुस्त करने के लिए जेडीए ने दिवाली से पूर्व टेंडर निकाला। तकरीबन 20 से 25 लाख के टेंडर पर काम दिया गया। 5 अक्टूबर को 150 मीटर लंबी और 10 मीटर चौड़े भाग पर छीतर रोड का काम शुरू हुआ।

इन तीन महीनों में रोजाना हजारों वाहन रेंगते हुए रॉन्ग साइड से गुजरते। इससे ना केवल ट्रैफिक में व्यवधान पड़ा बल्कि वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां प्रतिदिन 20 हजार से ज्यादा दो पहिया, चार पहिया वाहनों के साथ-साथ बड़े वाहनों का भी दबाव रहता है। पाल रोड पर छीतर के पत्थर की सड़क को डामर से जॉइंट किया जा रहा है। जिम्मेदारों का कहना है कि इस जॉइंट से दो पत्थरों में दबाव सहन होगा। सीसी का जॉइंट होने से टूटने का खतरा बना रहेगा।

एक्सईएन सुबोध माथुर ने कहा कि पाल रोड पर बढ़ते ट्रैफिक दबाव में सड़क टिकी रहे, इसके लिए ही छीतर के पत्थर लगाए हैं। पत्थर के बीच में डामर से जाॅइंट भर रहे हैं, ताकि पत्थर बिखरे नहीं। अभी ट्रायल चल रहा है, अगर कहीं से सड़क टूट जाएं तो उसे ठीक कर देंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता