Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

17 घंटे की पूछताछ में NCB ने रिया से पूछे थे ये 55 सवाल, ज्यादातर ड्रग्स से जुड़े

लगातार तीन बार हुई पूछताछ में एनसीबी टीम ने रिया से सुशांत, शोविक और सैमुअल मिरांडा से जुड़े सवाल पूछे थे। ज्यादातर सवाल ड्रग्स से जुड़े हुए थे।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 15 Sep 2020 10:42:05

17 घंटे की पूछताछ में NCB ने रिया से पूछे थे ये 55 सवाल, ज्यादातर ड्रग्स से जुड़े

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स केस में एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती से पहले दिन करीब 6 घंटे, दूसरे दिन करीब 8 घंटे और तीसरे दिन 3 घंटे यानी कुल 17 घंटे में ये 55 सवाल पूछे थे। इन सवालों में रिया उलझ गई और उसे मंगलवार 8 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था। रिया को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20B, 27A, 28 और 29 के तहत गिरफ्तार किया गया है। रिया पर नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त यानी ड्रग सिंडीकेट में शामिल होने के आरोप हैं। फिलहाल, वह मुंबई की भायखला जेल में बंद है। अदालत दो बार उसकी जमानत याचिका खारिज कर चुका है। माना जा रहा है कि जल्द उनके वकील हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं।

लगातार तीन बार हुई पूछताछ में एनसीबी टीम ने रिया से सुशांत, शोविक और सैमुअल मिरांडा से जुड़े सवाल पूछे थे। ज्यादातर सवाल ड्रग्स से जुड़े हुए थे।
रिया से एनसीबी ने पूछे ये 55 सवाल

- अपने और अपने परिवार के बारे में बताएं?
- अपना मोबाइल नंबर बताएं और आप उसे कितने वक्त से इस्तेमाल कर रही हैं?
- क्या आप जैद विलात्रा को जानती हैं? अगर हां तो विस्तार से पूरी जानकारी दें।
- क्या आप कैजान को जानती हैं? अगर हां तो विस्तार से पूरी जानकारी बताएं।
- क्या आप अब्दुल बासित परिहार को जानती हैं? अगर हां तो पूरी जानकारी दें।
- क्या आप सैमुअल मिरांडा को जानती हैं? अगर हां तो विस्तार से बताएं?
- क्या आप दीपेश सावंत को जानती हैं? विस्तार से उसके बारे में बताएं?
- तुम्हारी अंडरस्टैंडिंग कैसी थी शोविक के साथ और आप शोविक की पर्सनल लाइफ के बारे में कितना जानती थीं?
- शोविक को किसने सुशांत से मिलवाया था और क्यों?
- क्या तुम, तुम्हारे पिता, शोविक और सुशांत ड्रग्स का सेवन करते थे जैसे कि बड?
- अपनी पावना ट्रिप के बारे में बताओ जो तुमने सुशांत के साथ कई बार की है। वहां ड्रग्स के सेवन का घटनाक्रम क्या था, वो बताओ।
- ड्रग्स की खरीद फरोख्त कौन-कौन कर रहा है? तुम्हें कौन अरेंज करके दे रहा था ड्रग्स, जानकारी दीजिए?
- पहली बार आप सैमुअल मिरांडा से कहां और कैसे मिली थीं?
- आप कितनी बार सुशांत के फ्लैट केफरी हाइट्स रेसिडेंस गई थीं और कितनी बार वहां रुकीं? आपने वहां ड्रग्स के संबंध में क्या कुछ देखा बताएं?
- सैमुअल मिरांडा के बयान के मुताबिक आप ही सुशांत के घर का सारा खर्च देख रही थीं। आप इसको एक्सप्लेन कीजिए।
- अगर तुम्हारा कहना है कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स लेता था तो तुम क्यों सुशांत के लिए ड्रग्स अरेंज करती थीं? क्यों ड्रग्स खरीदने में शामिल हुईं?
- ऐसा कई बार हुआ है कि ड्रग्स खरीदने में तुमने अपने कार्ड का भी इस्तेमाल किया है। उसको एक्सप्लेन कीजिए और अपने कार्ड की डिटेल्स बताएं। - सुशांत सिंह के कहने पर तुमने सैमुअल मिरांडा को नौकरी से क्यों निकाला था बताएं?
- आपके बारे में सैमुअल मिरांडा ने ये बयान भी दिया है। मिरांडा ने अपने बयान में कहा कि जब उसने रिया को सुशांत के कुक अशोक के बारे में बताया कि वो सस्ती क्वॉलिटी का ड्रग्स ज्यादा दाम पर खरीद रहा था तो रिया ने ये बात सुशांत को बताई थी। इसके बाद रिया ने अशोक को नौकरी से निकाल दिया था और ड्रग्स की खरीद-फरोख्त का सारा कंट्रोल रिया ने खुद ले लिया था।
- आप अपने और सुशांत के साथ शोविक को गोवा, लद्दाख, दिल्ली, यूरोप टूर पर क्यों ले गई थीं? क्यों शोविक इस ट्रिप में एक हफ्ते बाद आया और एक हफ्ते पहले ही चला गया था
- शोविक के बयान के मुताबिक आप सुशांत को ड्रग्स उपलब्ध करवाने के लिए शोविक को आदेश दे रही थीं? आप बताएं ये कैसे और क्यों कर रही थीं?
- रिया को 15 अप्रैल 2020 से 17 अप्रैल 2020 के बीच के सैमुअल मिरांडा और शोविक के वॉट्सऐप चैट्स रिकॉर्ड दिखाए गए और पूछा गया आप इन चैट्स के बारे में बताएं कि इन दोनों के इरादे क्या थे?
- एक चैट में तुमने शोविक को सलाह दी कि ड्रग्स को खरीदने में शोविक भी अपनी तरफ से कुछ पैसा दे, ऐसा क्यों?
- आपने ड्रग्स खरीदने के लिए मिरांडा को क्यों अपना डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने दिया?
- क्या आप बड, हैश, वीड का सेवन करती हो?
- आपकी चैट्स की मुताबिक आप सुशांत के लिए ड्रग्स का स्टॉक मैनेज करती थीं? इसे एक्सप्लेन करो।
- अप्रैल को वीड की एक खेप जैद के जरिए मिरांडा ने खरीदी और मिरांडा को शोविक ने ये खेप लेने के लिए कहा था।
- अपने बैंक एकाउंट के बारे में बताएं और अपनी आय का जरिया बताएं?
- 16 अप्रैल 2020 से लेकर 17 अप्रैल 2020 तक आपकी और शोविक के बीच की वॉट्सऐप चैट्स को एक्सप्लेन कीजिए।
- सुशांत ने कितनी बार ड्रग्स का सेवन किया और आपने सुशांत के लिए ड्रग्स मंगवाने में कितनी बार मदद की? rhea chakraborty,ncb,drugs,sushant singh rajput,ncb questions,news - 17 अप्रैल 2020 को सुशांत के लिए शोविक और बासित के जरिए ड्रग्स हैश खरीदी गई थी। इसके संबंध में आपके शोविक के साथ वॉट्सऐप चैट्स के रिकॉर्ड दिखा रहे हैं, आप इसको एक्सप्लेन करें।
- 16, 17 अप्रैल 2020 की चैट्स में आपने शोविक को आदेश दिया कि ड्रग्स के स्टॉक के बारे में पता करे और फिर मिरांडा और दीपेश से बात करके उनसे मिले। तब बासित और कैजान के जरिए हैश अरेंज हुआ। इसके बाद जब इस ड्रग्स की डिलीवरी हुई तो दीपेश ने आपके कहने पर उसे कलेक्ट किया, इसको एक्सप्लेन करें। आप हैश के लिए क्यों राजी हुईं, क्योंकि सुशांत तो सिर्फ बड्स और वीड लेता था?
- इन तमाम ड्रग्स खरीदने का पैसा किसने और कैसे दिए? कैश कार्ड या यूपीआई के जरिए बताएं।
- क्या आपने कभी बासित को बड, हैश और वीड ड्रग्स का सेवन करते हुए देखा। कितनी बार भी वो आपके घर आया था?
- साल 2019 के पहले और आखिरी हफ्ते में जब सुशांत आपके घर रुके थे, तब कितनी बार सुशांत को ड्रग्स मुहैया कराई गई। आप इस दौरान उसकी खरीद-फरोख्त की? कौन आपके घर उसे पहुंचाकर गया था?
- यूरोप टूर से वापस आने के बाद सुशांत आपके घर रुका। आपके घर से फिर सुशांत वाटर स्टोन क्लब शिफ्ट हुआ। फिर वहां से हिंदुजा अस्पताल और फिर अस्पताल से वापस आपके घर शिफ्ट हुआ। इन सबके बारे में क्या सुशांत के परिवार वालों को जानकारी दी गई थी? क्योंकि इसी दौरान बहुत सी ड्रग्स डिलीवरी आपके घर पर हुई थी जवाब दीजिए?
- कई बार ऐसा हुआ है कि मिरांडा ने ड्रग्स की सप्लाई सुशांत के लिए आपके घर पर की तो आपने अपने घर पर ड्रग्स डिलीवरी होने की इजाजत क्यों दी?
- सितंबर 2019 और नबंवर 2019 में जब आप सुशांत के साथ वाटर स्टोन क्लब में रुकी थीं, तब क्लब में ड्रग्स की डिलीवरी हुई थी। ये डिलीवरी मिरांडा को करमजीत के द्वारा दी गई थी और फिर मिरांडा ने वही ड्रग्स फिर रिया को दी, जो फिर क्लब पहुंची थी। इसका जवाब दीजिए।
- क्या ये बात सही है कि सुशांत अपनी कार में ड्रग्स JOINTS रखा करता था और आप भी अपने साथ ड्रग्स JOINTS रखा करती थीं?
- क्या आप जया शाह के बारे में जानती हो, क्योंकि आपकी जया शाह के साथ BUD के संबंध में कुछ चैट्स हैं, उसे एक्सप्लेन करो?
- जया शाह की ईमेल आईडी और कमर्शियल शॉपिंग बेवसाइट के बारे में बताएं?
- तुम्हारे पास कितने बैंक एकाउंट हैं, डेबिट और क्रेडिट कार्ड कितने हैं, कितनी ईमेल आईडी हैं?
- सुशांत के लिए तुम कैसे और किस तरह ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करती थीं?
- जब आप और सुशांत यूरोप ट्रिप से वापस भारत आए थे और तब एयरपोर्ट पर जो वाहन आपको पिक करने आया था, उसमें वीड जॉइंट्स थे। उन्हीं का सेवन सुशांत ने एयरपोर्ट से आपके घर तक जाते वक्त रास्ते में किया, इसके बारे में बताएं? - यूरोप ट्रिप के बाद जब सुशांत आपके घर रुका था तो सैमुअल मिरांडा आपके घर क्यों आ रहा था?
- आपने अपने भाई शोविक के साथ ड्रग्स की खरीद फरोख्त शुरू की ताकि आपके भाई को ड्रग्स डीलिंग में फायदा हो।
- सुशांत जब आपके घर रुका था, उस दौरान सूर्यदीप मल्होत्रा भी आपके घर क्यों आया था?
- केजे उर्फ करमजीत ने जो बड मिरांडा को डिलीवर किया था, आपके अपार्टमेंट के सामने नियर रेस्टोरेंट बनाना लीफ रेस्टोरेंट में फिर यही बड मिरांडा ने शोविक को दिया, ये सब जो हुआ क्या ये जानकारी में था? क्या तुमने इसकी इजाजत तुम्हारे भाई शोविक को दी थी और अगर दी थी तो क्यों दी थी?
- दीपेश सावंत के बयान के मुताबिक ड्रग्स की जो भी डिलीवरी हुई थी, उसके बारे में आपको पता था. अगर हां तो बताएं।
- क्या आप सैमुअल मिरांडा और नीरज सिंह को जानती हैं और वो सुशांत सिंह के घर पर क्या करते थे?
- क्या आप सिद्धार्थ पिठानी, आयुष शर्मा, आनंदी धवन, रोहणी अय्यर, श्रुति मोदी, रजत मेवाती, साहिल सागर, केशव और अशोक के बारे में जानती हैं?
- आपका वीड, बड और हैश के इस्तेमाल के बारे में क्या कहना है और सुशांत व उसके दोस्तों के बारे में विस्तार से बताएं?
- क्या आपको जानकारी है कि सुशांत पार्टियां ऑर्गनाइज करता था? वहां इस्तेमाल होने वाली ड्रग्स के बारे में आप क्या जानती हैं?
- क्या आपको नहीं पता है कि ड्रग्स की खरीद-फरोख्त करना गैर-कानूनी है?
- आप जांच एजेंसी को कुछ अपनी तरफ से बताना चाहती हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
चक्रवात अकवन: आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ रहा तूफान, 20 नवंबर को टकराने का अनुमान
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
फर्जी जन्म प्रमाणपत्र मामले में आजम परिवार को बड़ी राहत, यूपी सरकार की अपील खारिज
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
चीन के शेनझेन में आज से APEC CEO Summit, 115 बड़ी वैश्विक कंपनियों के प्रतिनिधि होंगे शामिल
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 474 अंक चढ़ा; निफ्टी 25,400 के पार
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
दिल्ली में प्रदूषण से राहत के संकेत, AQI 238 पर आया; कई इलाकों में हवा अब भी बेहद खराब
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सिर्फ फेफड़े नहीं, दिमाग भी हो सकता है प्रभावित; सर्दियों की जहरीली हवा से ऐसे रखें बचाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
सोना-चांदी खरीदने से पहले देख लें आज के रेट, बाजार में कीमतों में उतार-चढ़ाव
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
छठ के बाद दिल्ली लौटने वालों को राहत, 18 से 22 नवंबर तक सुबह 5:15 बजे चलेगी मेट्रो
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
पटियाला में प्रॉपर्टी कारोबारी के दफ्तर पर 25 राउंड फायरिंग, दो लोग घायल
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
प्रिंस विलियम और केट मिडलटन का भारत दौरा, मुंबई में अर्थशॉट पुरस्कार समारोह आज
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
असम में यूरोपीय संघ के राजदूत का दौरा, भारत-EU व्यापार समझौते में पूर्वोत्तर की भूमिका पर जोर
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
दिल्ली के रैन बसेरों की क्षमता 11 हजार से ज्यादा होगी, सर्दियों के लिए नया एक्शन प्लान लागू
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
डायबिटीज की निगरानी अब होगी ज्यादा स्मार्ट, लेकिन सेंसर की कीमत बनी बड़ी चुनौती
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
आकाशवाणी शुरू कर रहा AIR Rising Stars, 26 शहरों में 30 साल से कम उम्र के कलाकारों को मिलेगा मंच
astrology