न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : कारगर नहीं फिर भी लगाए जा रहे हर तीसरे संक्रमित को रेमडेसिविर इंजेक्शन!

गंभीर संक्रमित में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि यह कारगर हैं है या नहीं। कोरोना संक्रमितों को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने चाहिए या नहीं?

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 09 Dec 2020 12:45:23

जयपुर : कारगर नहीं फिर भी लगाए जा रहे हर तीसरे संक्रमित को रेमडेसिविर इंजेक्शन!

कोरोना का कहर अभी खत्म नहीं हुआ हैं और सभी को इसकी वैक्सीन का इंतजार हैं। इसके इलाज को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है। खासतौर से गंभीर संक्रमित में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं कि यह कारगर हैं है या नहीं। कोरोना संक्रमितों को रेमडेसिविर इंजेक्शन लगाने चाहिए या नहीं? क्या यह वाकई मरीजों की जान बचाने में कारगर है? इसके साइट इफेक्ट्स हैं क्या, हैं तो कितने खतरनाक? ये ऐेसे सवाल हैं जो आम जनमानस के साथ चिकित्सा क्षेत्र के दिग्गजों के बीच बड़ी बहस बने हुए हैं। अब तो जो जवाब इन बहस से निकले हैं, उनके मुताबिक- रेमडेसिविर इंंजेक्शन लगाने का वास्तव में कोई फायदा ही नहीं है। जल्दी रिकवरी के लिए यह इंजेक्शन कारगर है, लेकिन साइड इफेक्ट्स ज्यादा हैं।

कोरोना संक्रमितों को भले ही रेमडेसिविर लगाए जा रहे हों, लेकिन डॉक्टर्स खुद कह रहे हैं- जान बचाने के लिए यह इंजेक्शन बिल्कुल असरकारक नहीं है। यदि ऐसा होता तो अमेरिका और यूरोप में इतनी अधिक जानें नहीं जातीं। रेमडेसिविर लगाया जाना चाहिए या नहीं? इस पर ना तो डॉक्टर एकमत हैं और ना ही नेशनल लेवल पर गाइडलाइन बनी है।

डब्ल्यूएचओ और आईसीएमआर ने भी 11,000 लोगों पर ट्रायल के बाद कहा- रेमडेसिविर लगाने का फायदा नहीं है। इसके साइड इफेक्ट्स काफी अधिक हैं। ट्रायल के बाद स्पष्ट यह भी कि हुआ किसी भी गंभीर मरीज को बचाया नहीं जा सका लेकिन जो लोग 15 दिन में रिकवर हो रहे थे, वे 10 दिन तक में हो गए। यह इंजेक्शन जल्द रिकवरी के लिए ही लगाया जा रहा है। चौंकाने वाली बात है कि सबसे अधिक इंजेक्शन जयपुर में लगे और मौतों का आंकड़ा भी यहीं अधिक है। हालांकि विभाग और सरकार जयपुर में अधिक मरीज होने की बात कहते हैं।

रेमडेसिविर के लिए गाइडलाइन नहीं, डॉक्टर अपने स्तर पर दे रहे इंजेक्शन

अभी प्रदेश में डॉक्टर अपने स्तर पर रेमडेसिविर इंजेक्शन लगा रहे हैं। राजस्थान में लगभग हर तीसरे पॉजिटिव को यह इंजेक्शन लगाया जा रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन कोविड पेशेंट के लगाने के साथ ही नॉन कोविड मरीजों के भी लगाया जा रहा है। डॉक्टर कहते हैं- कई सीनियर डॉक्टरों ने उन्हें इसका अच्छा रेस्पांस बताया, इसलिए वे ऐसा कर रहे हैं।

एचआर सीटी स्कोर देखकर ही यह इंजेक्शन लगा रहे हैं। रेमडेसिविर के बारे में इतनी अनिश्चितताएं हैं कि डब्ल्यूएचएओ ने भी कहा है कि इसका ट्रायल जारी रखा जाए। यानी जो कॉम्बिनेशन हैं, उनमें कुछ ना कुछ बदलाव किए जा रहे हैं और लगातार ट्रायल जारी हैं। आगामी ट्रायल के बाद ही कुछ तय हो पाएगा और फिर कह पाने की स्थिति होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती