न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर: पत्नी और 4 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर पति ने खुद को लगाई फांसी

उदयपुर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की निर्मम हत्या कर दी।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 25 Dec 2020 4:30:58

उदयपुर: पत्नी और 4 बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर पति ने खुद को लगाई फांसी

उदयपुर में शुक्रवार सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और चार बच्चों की निर्मम हत्या कर दी। हत्या करने के बाद युवक घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर एक पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। वारदात में 6 लोगों का पूरा परिवार खत्म हो गया। यह घटना जिले के खेरवाड़ा की है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव के लोगों ने रणजीत मीणा (30) का पेड़ से लटका हुआ शव देखा। आसपास के लोग इसकी सूचना देने उसके घर पहुंचे तो अंदर की हालत देखकर चौंक गए। घर में 4 बच्चों और पत्नी कोकिला की लाश पड़ी हुई थी। सभी की धारदार हथियार से मारकर हत्या की गई थी।

शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने बताया कि रणजीत मीणा पुत्र जगदीश मीणा की लाश शुक्रवार सुबह फांसी के फंदे से लटकी मिली। वहीं इसकी पत्नी कोकिला और चार बच्चे जिसमें 6 वर्षीय जसोदा, 5 वर्षीय लोकेश, 4 वर्षीय गंजी, और 12 महीने की बेटी गुड्डी का शव घर में मिला है। रणजीत ने पहले पत्नी और बच्चों की घर में हत्या की। इसके बाद घर से कुछ दूर आम के पेड़ पर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।

खेरवाड़ा के स्थानीय निवासियों का कहना है कि रणजीत मीणा की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय हो गई थी। उसे सरकारी योजनाओं का लाभ तक नहीं मिल पा रहा था। यहां तक कि रणजीत का राशन कार्ड, आधार कार्ड तक नहीं बना था। ऐसे में उसे मनरेगा के तहत काम तक नहीं मिल रहा था। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रणजीत को शराब पीने की लत भी थी। जिससे उसकी पत्नी कोकिला और परिजन काफी परेशान थी। रणजीत की शराब पीने की आदत से ही उसके परिवार में कई बार गृह क्लेश भी होता था और गुरुवार को किसी बात पर रणजीत का पत्नी से झगड़ा भी हुआ था। आसपास के लोगों ने झगड़े की आवाज भी सुनी थी। ऐसे में आशंका है कि उसी के बाद गुस्से में रणजीत ने खौफनाक वारदात को अंजाम देकर खुद जान दे दी।

उदयपुर की खेरवाड़ा में हुई एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत की जांच करने के लिए उदयपुर एसपी कैलाश बिश्नोई मौके पर पहुंच गए हैं। एसपी विश्नोई के साथ एफएसएल की टीम भी मौके पर है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती