न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

MI Vs RR : मुंबई ने दिया राजस्थान को 196 रन का मजबूत लक्ष्य, हार्दिक पांड्या की छक्कों भरी तूफानी फिफ्टी

मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 196 रन का लक्ष्य दिया। मुंबई को आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या की बदौलत राहुल त्यागी के ओवर में 27 रन मिले।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sun, 25 Oct 2020 9:32:21

MI Vs RR : मुंबई ने दिया राजस्थान को 196 रन का मजबूत लक्ष्य, हार्दिक पांड्या की छक्कों भरी तूफानी फिफ्टी

अबुधाबी में राजस्थान रॉयल्स (RR) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच आईपीएल के 13वें सीजन का 45वां मैच खेला जा रहा है। मैच की एक इनिंग समाप्त हो चुकी हैं। मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान को 196 रन का लक्ष्य दिया। मुंबई को आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या की बदौलत राहुल त्यागी के ओवर में 27 रन मिले। हार्दिक पंड्या ने 20 बॉल में फिफ्टी लगाई। उन्होंने 21 बॉल में 60 रन की नाबाद पारी खेली। टीम के लिए हार्दिक के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 40, ईशान किशन ने 37 और सौरभ तिवारी ने 34 रन की पारी खेली।

राजस्थान के लिए श्रेयस गोपाल और जोफ्रा आर्चर ने 2-2 विकेट लिए। कार्तिक त्यागी को 1 विकेट मिला। राजस्थान के लिए आज के मैच में जीतना बहुत जरूरी हैं। ऐसे में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्हें अच्छी बल्लेबाजी करते हुए कुछ लंबी पार्टनरशिप की जरूरत हैं।

अंकित राजपूत को एक ओवर में लगे 4 छक्के, बने 27 रन

पारी के 18वें ओवर में हार्दिक पंड्या ने अंकित राजपूत को जमकर निशाना बनाया। उन्होंने इस ओवर में कुल 4 छक्के ठोक दिए। कुल 27 रन बने।

श्रेयस गोपाल ने एक ओवर में किए दो शिकार

सूर्यकुमार यादव (40) को श्रेयस गोपाल ने बेन स्टोक्स के हाथों कराया कैच आउट। सूर्य ने 26 गेंदों में 4 चौके और एक छक्का लगाया। यह विकेट 13वें ओवर की दूसरी गेंद पर गिरा।

ईशान-सूर्यकुमार के बीच फिफ्टी की पार्टनरशिप

ईशान किशन (37) को कार्तिक त्यागी ने जोफ्रा आर्चर के हाथों कैच आउट कराया। ईशान और सूर्यकुमार के बीच दूसरे विकेट के लिए 83 रन की पार्टनरशिप हुई। मुंबई के ओपनर क्विंटन डिकॉक 4 बॉल पर 6 रन बनाकर आउट हुए। जोफ्रा आर्चर ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

पिछले मैच में मुंबई ने राजस्थान को शिकस्त दी थी

दोनों टीमें सीजन में दूसरी बार आमने-सामने हैं। पिछले मुकाबले में मुंबई ने राजस्थान को अबु धाबी में ही 57 रन से हराया था। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट पर 193 रन बनाए थे। जवाब में राजस्थान 136 रन पर ऑल आउट हो गई थी।

मुंबई पहले और राजस्थान 7वें स्थान पर

मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में 14 पॉइंट्स के साथ नंबर एक पर है। उसने सीजन में 10 में से 7 मैच जीते और 3 हारे हैं। वहीं, राजस्थान 8 पॉइंट्स के साथ 8वें स्थान पर है। उसने 11 में से सिर्फ 4 मैच जीते और 7 हारे हैं।

मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीता

आईपीएल इतिहास में मुंबई ने सबसे ज्यादा 4 बार (2019, 2017, 2015, 2013) खिताब जीता है। पिछली बार उसने फाइनल में चेन्नई को 1 रन से हराया था। मुंबई ने अब तक 5 बार फाइनल खेला है। वहीं, राजस्थान ने आईपीएल का पहला सीजन अपने नाम किया था।

मुंबई का सक्सेस रेट राजस्थान से ज्यादा

लीग में मुंबई का सक्सेस रेट पंजाब से ज्यादा है। मुंबई ने आईपीएल में 197 मैच खेले हैं। इसमें उसने 116 मैच जीते और 81 हारे हैं, यानि लीग में उसका सक्सेस रेट 58.88% है। वहीं, लीग में राजस्थान का सक्सेस रेट 50.32% है। राजस्थान ने अब तक कुल 158 मैच खेले हैं। इनमें से उसने 79 जीते और 77 हारे हैं। 2 मैच बेनतीजा रहे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर की बात, स्वतंत्रता दिवस पर मशाल जलाने का दिया न्योता
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
‘वह नमाज पढ़ने उठा था, फिर अचानक मेरे सिर पर वार करने लगा’, स्मित मच्छार ने सुनाई पूरी कहानी
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
स्मित मच्छार पर हमले के आरोपी को-पायलट की पोस्ट ने उठाए सवाल, महिलाओं को लेकर लिखी थी विवादित बातें
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 20 साल पुराने आरोपों की फिर जांच, केरल सरकार ने विजिलेंस को सौंपी जांच
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
CJP को बदनाम करने वालों पर अभिजीत दीपके का पलटवार, बोले- बहस में समय गंवाने से बेहतर युवाओं के लिए काम करना
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
351 रन बनाने के बाद भी हार गया भारत, शुभमन गिल ने बताया कहां चूकी टीम
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
‘दृश्यम 3’ ने दूसरे दिन भी दिखाया दम, 200 करोड़ के करीब पहुंची अजय देवगन की फिल्म
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
ममता बनर्जी ने CJP के आंदोलन को दिया समर्थन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
हिटमैन ने मचाया धमाल, सचिन का रिकॉर्ड तोड़कर रचा इतिहास
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
एशियन गेम्स 2026: भारत ने हॉकी में फिर लहराया तिरंगा, मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता गोल्ड
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
रिश्वत लेने वाले पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, तमिलनाडु में 5 पर कार्रवाई, एक बर्खास्त
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
यूपी MLC चुनाव से पहले सपा ने बदले दो उम्मीदवार, आकाश अग्रवाल और संजयन त्रिपाठी को पार्टी में शामिल कर दिया टिकट
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
सलमान खान पर सवाल हुआ तो बदल गया अरबाज खान का अंदाज, मीडिया के सामने यूं जताई नाराजगी
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत
ऊपरी होंठ पर बाल आना सामान्य या किसी बीमारी का संकेत? जानें कब सावधान होने की जरूरत