न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कोटा: झालावाड़ रोड पर बन रहे फ्लाईओवर का लोहे का स्ट्रक्चर गिरा, 12 मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर

कोटा (Kota) के झालावाड़ रोड पर सिटी मॉल के सामने बुधवार रात हो बड़ा हादसा हाे गया। यहां फ्लाईओवर का लाेहे का भारीभरकम स्ट्रक्चर अचानक गिर गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Thu, 10 Dec 2020 10:20:36

कोटा: झालावाड़ रोड पर बन रहे फ्लाईओवर का लोहे का स्ट्रक्चर गिरा, 12 मजदूर घायल, 5 की हालत गंभीर

कोटा (Kota) के झालावाड़ रोड पर सिटी मॉल के सामने बुधवार रात हो बड़ा हादसा हाे गया। यहां फ्लाईओवर का लाेहे का भारीभरकम स्ट्रक्चर अचानक गिर गया। हादसे में निर्माण कंपनी के 12 मजदूर घायल हाे गए। इसमें से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे में राधेश्याम, भूपेश, चिन्मय, कुलदीप, राजेन्द्र, रूप, ओमवीर, रमेश कुमार, सतीश तोमर, कृपाल सिंह, हरिओम कहार समेत 12 जने चोटिल हुए थे। जिनको मैत्री अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया था। जहां सामान्य जांच के बाद ओमवीर, रमेश कुमार, सतीश तोमर, कृपाल सिंह, हरिओम कहार को भर्ती किया गया हैं। वहीं, रमेश कुमार की हालत ज्यादा गंभीर होने से उसे आईसीयू में भर्ती करवाया गया है।

बुधवार रात निर्माण कंपनी के मजदूर फ्लाईओवर का स्लैब डालने के लिए लाेहे का स्ट्रक्चर तैयार कर रहे थे। करीब 8:15 बजे डंपर की टक्कर से स्ट्रक्चर की शटरिंग टूट गई। शटरिंग टूटते ही पूरा स्ट्रक्चर और कंक्रीट नीचे गिर गया। ज्यादातर लोग स्ट्रक्चर के उपर खड़े होकर काम कर रहे थे। गनीमत रही कि स्ट्रक्चर किसी के ऊपर नहीं गिरा। हादसे की सूचना पर एसपी विकास पाठक, यूआईटी सचिव राजेश जोशी मौके पर पहुंचे। रात करीब 10:45 बजे कलेक्टर उज्ज्वल राठौड़ और डीआईजी रविदत्त गौड़ मौके पर पहुंचे और मामले में दोषी फर्म, ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर के आदेश दिए।

हाड़ौती विकास मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला ने नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल को जानकारी दी कि हादसा न्यास अधिकारियों की लापरवाही के कारण हुआ है। धारीवाल ने मामले की जांच के आदेश दिए। यह काम स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के चेयरमैन भवानी सिंह देथा समेत तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया। कमेटी को तीन दिनों में मामले की पूरी जांच रिपोर्ट तैयार करके सौंपनी होगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
IIT बॉम्बे में साहिल की मौत के बाद फूटा छात्रों का गुस्सा, आधी रात तक 400 से ज्यादा स्टूडेंट्स का प्रदर्शन
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तारी पर सायोनी घोष बोलीं- उनके खिलाफ मामले लंबित थे, चुनाव से पहले फैसले होते हैं
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
मिलन प्रधान के खिलाफ 2007 के 4 मामलों में पेंडिंग थे वारंट, 3 में हत्या का आरोप; पुलिस ने खोला राज
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
पंजाब के 8 लाख कर्मचारियों-पेंशनरों का बढ़ा DA, 8% की बढ़ोतरी; महिला कर्मचारियों की पोस्टिंग पर भी बड़ा फैसला
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
दिशा सालियान केस: पिता सतीश सालियान ने CBI को सौंपे वीडियो और अन्य सबूत, आदित्य ठाकरे समेत कई लोगों पर कार्रवाई की मांग
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
पंजाब में बढ़ा सियासी विवाद, CM मान के काफिले के सामने प्रदर्शन के बाद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने पकड़ा
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
सायोनी घोष के बयान से बंगाल की सियासत में हलचल, राहुल गांधी-ममता बनर्जी को लेकर कही ये बात
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
पद की नाराजगी या आर्थिक परेशानी? शहजाद पूनावाला ने भाजपा छोड़ने की वजह स्पष्ट की
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
निवेश के दावों पर अखिलेश का सवाल, बोले- विज्ञापनों में दिख रहा उद्योग, युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20: आम्रपाली दुबे को ‘टुनटुन’ कहना लव गिल को पड़ा भारी, बॉडी शेमिंग पर भड़कीं भोजपुरी एक्ट्रेस
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
Bigg Boss 20 में मैरी कॉम से भिड़ीं माही विज और उदिति सिंह, ‘लेजेंड हैं तो क्या सिर पर बैठा लें?’ पर बढ़ा विवाद
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
मां बनने के बाद कैटरीना कैफ के लिए बदल गया खूबसूरती का मतलब, कही यह बात
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
बिग बॉस 20 में इस बार सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास, रोहैद के एविक्शन से वीकेंड का वार में बढ़ेगा ड्रामा
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर
Bigg Boss 20 में हुआ पहला एलिमिनेशन, रोहेद खान हुए घर से बाहर