न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: अपने साथी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने पुलिस थाने पर किया हमला, सिपाहियों ने डटकर किया मुकाबला

राजस्थान में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्होंने हिरासत में बंद अपने साथियों को छुड़ाने के लिए पुलिस थाने पर ही हमला बोल दिया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 26 Dec 2020 5:04:05

 
जोधपुर: अपने साथी को छुड़ाने के लिए बदमाशों ने पुलिस थाने पर किया हमला, सिपाहियों ने डटकर किया मुकाबला

राजस्थान में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि उन्होंने हिरासत में बंद अपने साथियों को छुड़ाने के लिए पुलिस थाने पर ही हमला बोल दिया। यह घटना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के गृहनगर जोधपुर में घटी। हालाकि, बदमाशों में इसमें कामयाबी नहीं मिल पाई। पुलिस थाने के संतरी व सिपाही ने बहादुरी से बदमाशों से लड़ाई लड़ी और बदमाशों को भगाने में कामयाब रहे। इस घटना के बाद पूरा पुलिस महकमा अलर्ट हुआ और इस हमले के आरोप में दो पुरुष व एक महिला को गिरफ्तार किया गया।

लियावीओ-जोधपुर के सूरसागर थाने पर हमले का यह मामला सामने आया है। यहां स्कॉर्पियो सवार एक महिला और दो हमलावरों ने अपने साथी को छुड़वाने के लिए थाने पर हमला किया। इस दौरान संतरी के साथ भी मारपीट की गई और आरोपी उसका मोबाइल और टोपी छीन कर भाग गए।

सूरसागर थाना अधिकारी सुनील चारण ने बताया कि रात में घरेलू विवाद के चलते नरेश माली को शांति भंग की धारा में थाने लाया गया था। रात करीब 2:30 बजे नरेश माली के भाई दिनेश, एक महिला और मेघा राम ने थाने पर हमला कर दिया। बदमाशों ने थाने में ड्यूटी कर रहे संतरी अर्जुन के साथ मारपीट की, वहीं एक अन्य जवान राकेश के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इस दौरान अर्जुन को कई चोटें भी लगी। हमलावरों ने हवालात की चाबी छीन कर नरेश माली को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके।थाने में मौजूद संतरी और सिपाही ने बदमाशों का डटकर मुकाबला किया और उन्हें भागने पर मजबूर कर दिया।

बाद में पुलिस के आला अफसरों को सूचना दी गई, तब तुरंत पूरे शहर में नाकेबंदी करवाई गई। तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं पुलिस ने भाग रही स्कॉर्पियो को नागोरी गेट थाने के पास पकड़ लिया। इसके बाद तीनों आरोपी हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता