न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर: स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट कर रहे थे 5 दोस्त, तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाकि की तलाश जारी

राजस्थान के जोधपुर शहर में जन्मदिन की पार्टी करके स्कॉर्पियों से खतरनाक स्टंट करना पांच दोस्तों को भारी पड़ गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 2:27:57

जोधपुर: स्कॉर्पियो से खतरनाक स्टंट कर रहे थे 5 दोस्त, तीन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बाकि की तलाश जारी

राजस्थान के जोधपुर शहर में जन्मदिन की पार्टी करके स्कॉर्पियों से खतरनाक स्टंट करना पांच दोस्तों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन दोस्तों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। शेष दो दोस्तों की तलाश की जा रही है। पांचों दोस्तों ने पहले हाई-वे पर जन्मदिन की पार्टी कर खाना खाया। उसके बाद शहर की हार्ट लाइन पर स्कॉर्पियो से जानलेवा स्टंट किये।

पुलिस के अनुसार जोधपुर शहर की हार्ट लाइन नई सड़क चौराहे पर 4 जनवरी को देर रात काले रंग की एक स्कार्पियो तेज गति से स्टंट करती हुई चौराहे के चक्कर लगा रही थी। स्कॉर्पियो के स्टंट करने का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।

वीडियो वायरल होने के बाद उदय मंदिर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 24 घंटे भीतर ही उन तक पहुंच गई। उदय मंदिर पुलिस ने स्टंट करने और लोगों की जिंदगी खतरे में डालने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इस मामले में जोधपुर के बनाड़ निवासी युवराज सिंह, मेड़ती गेट के रमीज राजा और महामंदिर के जय भाटी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पहले गाड़ी नंबरों का पता लगाया। उसके बाद उसमें सवार युवकों तक पहुंची। उदय मंदिर थानाधिकारी राजेश यादव ने बताया कि पकड़े गये युवकों में से रमीज रजा का 4 जनवरी को जन्मदिन था। इस मौके पर उसने युवराज सिंह और अजय भाटी के साथ कुल 5 दोस्तों को जन्मदिन की पार्टी दी। ये लोग पहले मंडोर स्थित हाई-वे पर खाना खाने गये। उसके बाद देर रात जोधपुर लौटते हुए नई सड़क चौराहे पर स्कॉर्पियो को तेज गति से चलाकर खतरनाक स्टंट किये। पुलिस को इसकी जानकारी मिलने पर युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा

'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत

RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत

'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन

'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'

'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र

'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

PM मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर बढ़ा विवाद, Meta पर कार्रवाई की उठी मांग

CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है

'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय