न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान: ड्रग कंट्रोलर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब्त की एक करोड़ से ज्यादा कीमत की प्रतिबंधित दवाएं

ड्रग कंट्रोलर राजाराम शर्मा ने बताया कि टेबलेट SOMEE COLD में दवा के सिट्रीजीन, फिनाइलएफिन, पैरासिटामोल, कैफीन, निमेसुलाइड का कॉम्बीनेशन पाया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 11 Dec 2020 7:30:51

राजस्थान: ड्रग कंट्रोलर विभाग की बड़ी कार्रवाई, जब्त की एक करोड़ से ज्यादा कीमत की प्रतिबंधित दवाएं

जयपुर में प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने की सूचना मिलने पर शुक्रवार को ड्रग कंट्रोलर विभाग की टीमों ने जयपुर सहित कई जिलों में दवाओं की फर्म और उनके गोदामों पर छापामारी की। इस छापामारी में करीब 1 करोड़ कीमत की प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई। औषधि नियंत्रण अधिकारियों की टीम ने मल्होत्रा नगर, वीकेआई में छापा मारकर SOMEE COLD Tablet की करीब 13 लाख 59 हजार टेबलेट्स बरामद कर सीज की। इनकी बाजार कीमत करीब 76 लाख 10 हजार रुपए है। इसी तरह जयपुर में फिल्म कॉलोनी स्थित मैसर्स सुरेश मेडिकोज पर छापा मारकर 2 दवाओं के नमूने लिए गए। यहां से 3.23 लाख टेबलेट्स सीज की गई। इनकी कीमत करीब 18 लाख 12 हजार रुपए है।

ड्रग कंट्रोलर राजाराम शर्मा ने बताया कि टेबलेट SOMEE COLD में दवा के सिट्रीजीन, फिनाइलएफिन, पैरासिटामोल, कैफीन, निमेसुलाइड का कॉम्बीनेशन पाया गया।

भास्कर की खबर के अनुसार ड्रग कंट्रोलर ने बताया भारत सरकार द्वारा गजट नोटिफिकेशन जारी कर 7 सितंबर 2018 को इस दवा के निर्माण, वितरण, विक्रय और भंडारण को मानव उपयोग के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। लेकिन इसके बावजूद यह दवा राजस्थान के विभिन्न जिलों में बिक्री की शिकायतें मिल रही थी।

यहां भी ड्रग विभाग की टीम ने छापा मारा

जयपुर में ही दवा बाजार में विष्णु मेडिकल एवं सर्जिकल पर छापा मारकर 4 विभिन्न दवा बैच के नमूने लेकर 33400 टेबलेट जब्त की गई। जिनकी कीमत करीब 1 लाख 87 हजार रुपए है।

इसके अलावा दौसा में ड्रग विभाग की टीम ने अरावली विहार में 51200 टेबलेट जब्त की। जिसकी कीमत करीब 2 लाख 86 हजार रुपए है।

वहीं, अजमेर में किशनगढ़ स्थित मैसर्स बाफना मेडिकल एजेंसी के यहां छापा मारा। यहां से 1 लाख 87 हजार रुपए कीमत की 33400 प्रतिबंधित दवा जब्त की।

चित्तौड़गढ़ में मैसर्स अशोक फार्मा सर्जिकल पर छापा मारा। इसी तरह, ड्रग विभाग की टीम ने छापामार कर कुल 29 लाख 10 हजार 460 प्रतिबंधित दवाएं जब्त कर सीज कर दी।

(फोटो: भास्कर)

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता