न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान / अब टिड्डियों की खेर नहीं, ड्रोन की मदद से होगा इनका खात्मा, सफल रहा प्रयोग

राजस्थान अब ड्रोन की मदद से टिड्डियों का खात्मा करेगा। इसके लिए मंगलवार को शाम को ड्रोन की मदद से पहली बार जयपुर के सामोद क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव किया गया।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 27 May 2020 5:32:45

राजस्थान / अब टिड्डियों की खेर नहीं,  ड्रोन की मदद से होगा इनका खात्मा, सफल रहा प्रयोग

राजस्थान अब ड्रोन की मदद से टिड्डियों का खात्मा करेगा। इसके लिए मंगलवार को शाम को ड्रोन की मदद से पहली बार जयपुर के सामोद क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव किया गया। कृषि आयुक्त डॉ ओमप्रकाश का कहना है कि ड्रोन से छिड़काव के अच्छे रिजल्ट मिले हैं और आगामी दिनों में ज्यादा ड्रोन के जरिए कीटनाशक छिड़काव किया जाएगा। कृषि आयुक्त ने बताया कि ड्रोन से 1 घंटे में 10 एकड़ क्षेत्र में कीटनाशक का छिड़काव किया जा सकता है।

कृषि आयुक्त ने बताया कि खास तौर पर ऊंचाई वाले और ऐसे क्षेत्र जहां आसानी से माउंटेड स्प्रेयर और दमकलें नहीं जा सकती वहां ड्रोन का उपयोग फायदेमंद साबित होगा। इन क्षेत्रों में टिड्डी नियंत्रण में बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार तो बिना नियंत्रण के ही उस क्षेत्र को छोड़ना पड़ता है। अब पहाड़ी, संकरे रास्तों और कांटों वाले क्षेत्रों में आसानी से टिड्डी नियंत्रण हो पाएगा।

कृषि आयुक्त डॉ. ओमप्रकाश के मुताबिक अभी किराए पर ड्रोन की व्यवस्था की गई है। आने वाले दिनों में भी किराए पर ही ड्रोन लेकर टिड्डी नियंत्रण में उपयोग लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ड्रोन खरीदने का खर्च ज्यादा होने और तकनीकी कर्मचारियों की व्यवस्था नहीं होने से ड्रोन खरीदने की बजाय किराए पर लेने का प्लान है।

फायदेमंद लेकिन कुछ बाधाएं भी हैं

उधर कृषि विभाग के दूसरे कुछ अधिकारियों का कहना है कि ड्रोन का उपयोग फायदेमंद तो है लेकिन इसमें कुछ तकनीकी बाधाएं भी हैं। दरअसल ड्रोन जहां से उसे उड़ाया जाता है वहीं से छिड़काव शुरू कर देता है और प्रभावित जगह तक पहुंचते-पहुंचते उसका काफी रसायन खत्म हो चुका होता है। वहीं उसे लगातार ज्यादा देर तक नहीं उड़ाया जा सकता।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
झारखंड: छात्र आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार, JPSC पेपर लीक पर हजारों अभ्यर्थी सड़कों पर, सरकार पर बढ़ा दबाव
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
सावन सोमवार 2026: 3 अगस्त को रखा जाएगा सावन का पहला सोमवार व्रत, जानिए पूजा का महत्व और विधि
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे का भारत में धमाका, दो दिन में 100 करोड़ क्लब में हुई शामिल
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ