न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर में शुरू हुआ स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, 100 लोगों को लगी पहली डोज

राजधानी जयपुर में भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन 'को-वैक्सीन (Covaxin)' का ट्रायल आज शुरू हो गया है। इस वैक्सीन का परीक्षण जयपुर में विद्याधर नगर स्थित महाराज अग्रसेन हॉस्पिटल में किया गया

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Fri, 18 Dec 2020 7:39:41

जयपुर में शुरू हुआ स्वदेशी कोरोना वैक्सीन का ट्रायल, 100 लोगों को लगी पहली डोज

राजधानी जयपुर में भारत बायोटेक (Bharat Biotech) की स्वदेशी कोरोना वैक्सीन 'को-वैक्सीन (Covaxin)' का ट्रायल आज शुरू हो गया है। इस वैक्सीन का परीक्षण जयपुर में विद्याधर नगर स्थित महाराज अग्रसेन हॉस्पिटल में किया गया। शाम तक 100 वॉलंटियर्स को वैक्सीन की 0.5 एमएल की डोज दी जा चुकी है। क्लीनिकल ट्रायल के प्रिसिंपल इंवेस्टीगेटर (PI) डॉ मनीष जैन ने बताया कि कंपनी ने 1000 लोगों पर ट्रायल करने के लिए कहा है। इसलिए, अभी और वाॅलंटियर्स को दवा दी जाएगी। ट्रायल के PI डॉ मनीष ने बताया कि ट्रायल को लेकर लोगों में भय अब कम हो गया है। क्योंकि, फेज फर्स्ट और फेज सेकंड के ट्रायल हो चुके हैं। उसके रिजल्ट भी काफी अच्छे हैं। इसलिए लोगों में अब वैक्सीनेशन को लेकर डर कम हुआ है। उन्होंने बताया कि किसी भी वैक्सीन का जब पहले फेज का ट्रायल होता है, तब वॉलंटियर्स को कन्वेंस करने में काफी वक्त लगता है।

28 दिन बाद दी जाएगी दूसरी डोज

डॉ. जैन ने बताया कि जिन वॉलंटियर्स को डोज दी जा रही हैं, उनकी लगातार टेलीफोन पर मॉनिटरिंग की जाएगी। हालांकि वॉलंटियर्स को पहले बता दिया है कि हल्का बुखार आना या टीके वाली जगह दर्द की थोड़ी शिकायत रह सकती है। लेकिन फिर भी कोई दिक्कत होगी, तो उसके लिए हमारी टीम तैयार है। इस डोज के बाद 28 दिन बाद दूसरी डोज दी जाएगी।

आपको बता दें कि हैदराबाद की कंपनी भारत बायोटेक ने नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (NIV) और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के साथ मिलकर को-वैक्सीन तैयार की है। इस वैक्सीन के दो फेज के ट्रायल हो चुके हैं। इसमें पहले फेज के परिणाम ICMR ने कुछ दिन पहले जारी किए है, जो काफी सकारात्मक रहे हैं। यह तीसरे फेज का ट्रायल है।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता