न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

'भारत बंद': राजस्थान में आज नहीं खुलेगी 247 अनाज मंडियां; जयपुर में डेयरी-अस्पताल व दवा दुकानें खुली रहेंगी

जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा था कि भारत बंद का कांग्रेस पूरी तरह समर्थन कर रही है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Tue, 08 Dec 2020 8:48:33

'भारत बंद': राजस्थान में आज नहीं खुलेगी 247 अनाज मंडियां; जयपुर में डेयरी-अस्पताल व दवा दुकानें खुली रहेंगी

कृषि कानूनों के खिलाफ किसान 13 दिन से प्रदर्शन कर रहे और आज यानी 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया है। किसानों के भारत बंद के 20 सियासी दलों और 10 ट्रेड यूनियंस का सपोर्ट मिल रहा है। भारत बंद का राजस्थान के विभिन्न किसान संगठनों और मंडी कारोबारियों ने भी समर्थन किया है। राजस्थान में जयपुर की बात करे तो यहां पेट्रोल पंप, अस्पताल, मेडिकल शॉप्स सहित अन्य आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष बंद रहेगा। जयपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल भी आज बंद रहेगी। इसके अलावा राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने भी बंद का समर्थन करते हुए प्रदेश की सभी 247 अनाज मंडियों को बंद रखने का फैसला किया है।

इससे पहले जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व सरकार में परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा था कि भारत बंद का कांग्रेस पूरी तरह समर्थन कर रही है। जयपुर शहर में सभी दुकानों, प्रतिष्ठानों को बंद करवाया जाएगा। हालांकि, अस्पताल, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप, गैस एजेंसी सहित तमाम आवश्यक या आपातकाल सेवाएं बंद नहीं करवाई जाएगी। अगर शहर में बसों का संचालन होता है ताे उसे भी बंद करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि वे स्वयं शहर का दौरा कर बंद को समर्थन देंगे।

राजधानी जयपुर में बंद के चलते जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने आज पुलिस कमिश्नरेट पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और व्यापारियों के लिए सुरक्षा मांगी है। एडिशनल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने व्यापारियों से मुलाकात के बाद उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। संघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि संघ इस आंदोलन में भाग नहीं ले रहा, लेकिन हमने सभी व्यापारियों से कह दिया है कि वे चाहे तो स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख सकते हैं।

बंद का इन्होंने किया समर्थन

किसानों के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस और NDA के घटक दल RLP ने भी प्रदेश में बंद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल सोशल मीडिया कहा था कि वे किसानों के प्रबल समर्थक हैं और उनके हितों से जुड़े इस मुद्दे को देश के कोने-कोने में ले जाने के लिए हमेशा साथ खड़े हैं। सीएम गहलोत ने सोमवार को कानून-व्यवस्था पर चर्चा के लिए पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि बंद के दौरान आवश्यक वस्तुओं व सेवाओं में किसी तरह की बाधा न आए। इसके लिए प्रशासन सतर्कता बरते। उन्होंने सभी वर्गों से बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने की भी अपील की।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि कल कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले में बाजार बंद करने में आंदोलन करने वालों का सहयोग देंगे। राजस्थान में जाट महासभा ने भी किसान आंदोलन और 8 दिसंबर को बंद का समर्थन किया है। इस तरह कुल मिला कल प्रदेश में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।

डेयरी-अस्पताल व दवा दुकानें खुली रहेंगी

ट्रांसपोर्ट: ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश संयोजक और जयपुर ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर्स चेंबर के प्रदेशाध्यक्ष गोपाल सिंह राठौड़ ने बताया कि ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर बंद में हिस्सा लेंगे। राजस्थान के सभी 7 लाख ट्रक ट्रेलर और सभी तरह के कमर्शियल वाहन नहीं चलेंगे। बंद में करीब 13 हजार ट्रांसपोर्ट कंपनियां शामिल होंगी।

मिनी बस यूनियन के अध्यक्ष प्रशांत मील ने बताया कि कोरोना की वजह से शहर में 2300 में से 1200 मिनी बसें चल रही है, लेकिन बंद के चलते नहीं चलेगी। जेसीटीएसएल के कार्यवाहक एमडी वीरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि यात्री नहीं मिलने पर बसें बंद रहेगी। इस बारे में सभी डिपो मैनेजरों को मौखिक निर्देश जारी कर दिए हैं। शहर में 190 लो फ्लोर बसों में से 140 बसों का संचालन हो रहा था। शहर में चल रहे करीब 20 हजार ऑटो रिक्शा का मंगलवार को संचालन नहीं होगा। ऑटो रिक्श संघर्ष समिति के संयोजक अमर सिंह चौहान ने बताया कि कोरोना की वजह से पहले ही कमाई नहीं है।

फल-अनाज : 247 कृषि उपज मंडियां बंद। मुहाना मंडी में हरी सब्जी का ब्लॉक बंद रहेगा। आलू-फल ब्लॉक खुलेगा।

दूध-दवा-अस्पताल: दूध की सप्लाई, अस्पताल, दवा दुकान और एंबुलेंस सहित अन्य आवश्यक सेवाएं सुचारू रहेंगी।

उधर, RLP के संयोजक हनुमान बेनीवाल ने किसानों के समर्थन में 12 दिसंबर को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। उन्होंने कहा- कृषि बिलों को लेकर किसानों की असंतुष्टियां पर पीएम को ध्यान देना चाहिए।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री