न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कालाबाजारी : हरियाणा से खरीदते थे सस्ता डीजल, राजस्थान में बेचते थे महंगा, गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

हरियाणा से सस्ते दामों में डीजल खरीदकर राजस्थान में कालाबाजारी करने वाले गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह अवैध डीजल एक टैंकर के टैंक में भरकर हरियाणा से जयपुर लाया जा रहा था

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 06 Dec 2020 6:01:05

कालाबाजारी : हरियाणा से खरीदते थे सस्ता डीजल, राजस्थान में बेचते थे महंगा, गिरोह के दो युवक गिरफ्तार

हरियाणा से सस्ते दामों में डीजल खरीदकर राजस्थान में कालाबाजारी करने वाले गिरोह के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह अवैध डीजल एक टैंकर के टैंक में भरकर हरियाणा से जयपुर लाया जा रहा था। लेकिन, जयपुर दिल्ली हाइवे पर प्रागपुरा थाना पुलिस ने सुजात नगर की तरफ जाने वाली रोड पर मीरापुर फार्म हाउस के पास नाकाबंदी में टैंकर को पकड़ लिया। जयपुर ग्रामीण एसपी शंकर दत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी देवेंद्र सिंह हरियाणा में नूंह जिले और राहुल सिंह निवासी पाथेड़ा, महेंद्रगढ़ हरियाणा का रहने वाला है। ये दोनों मिनी ट्रक के चालक व खलासी है। पुलिस के मुताबिक अवैध डीजल की कालाबाजारी से राजस्थान सरकार को प्रति लीटर डीजल पर 10 रुपए का राजस्व नुकसान होता है। ऐसे में पुलिस ने इनके खिलाफ अभियान चलाया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एसपी शर्मा के मुताबिक हरियाणा से अवैध डीजल भरकर कालाबाजारी के लिए राजस्थान में आने की सूचना मिली थी। इस पर यह कार्रवाई प्रागपुरा थानाप्रभारी प्रोबेशनर आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की। तब नाकाबंदी कर हरियाणा की तरफ से आ रहे टैंकर को रुकवाया। चालक से पूछताछ में टैंकर में डीजल होना बताया। पुलिस ने डीजल के परिवहन के लिए लाइसेंस मांगा। लेकिन वे टालमटोल करने लगे। तब सामने आया कि टैंकर के टैंक में भरा करीब 2500 लीटर अवैध तरीके से कालाबाजारी के लिए लाया जा रहा था।

(फोटो: भास्कर)

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

पाकिस्तान के कोहाट में जुमे की नमाज के दौरान धमाका, 15 से ज्यादा लोगों की मौत, 50 घायल

iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार

सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’

15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता

बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें

दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा

गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई

गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव

पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े

Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’

Samsung Galaxy S26 सीरीज की कीमत नहीं बढ़ेगी, कंपनी ने 20 हजार रुपये तक के इजाफे की खबरों पर दिया जवाब

'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा

दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस

शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती