न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

चूरू में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रेलर की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत

चूरू जिले के सुजानगढ़ में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि 1 की हालत गंभीर है। ट्रेलर और कार में भिड़ंत हो गई थी

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 3:46:45

चूरू में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रेलर की भिड़ंत में 3 युवकों की मौत

चूरू जिले के सुजानगढ़ में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि 1 की हालत गंभीर है। ट्रेलर और कार में भिड़ंत हो गई थी। कार सवार सभी बेंगलुरु जा रहे थे। हादसे के बाद आसपास गुजर रहे लोगों ने मदद की और कार में फंसे लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, टक्कर के बाद ट्रेलर सवार मौके से भाग गया। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को सड़क से हटवाया।

जानकारी के मुताबिक, 4 युवक कार से बेंगलुरु जाने के लिए निकले थे। सुजानगढ़ के सालासर रोड स्थित हाईवे पर गांव की पुलिया के पास कार की ट्रेलर से टक्कर हो गई। सीमेंट से भरा ट्रेलर सालासर की तरफ जा रहा था, जबकि कार सामने से आ रही थी। आशंका है कि हादसे के वक्त दोनों वाहनों की स्पीड तेज थी। हादसे में कार सवार सुनील, वीरेंद्र और सोनू नाम के युवक की मौत हो गई। वहीं, घायल संदीप को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया। फिलहाल, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि मृतक आपस में दोस्त थे या रिश्तेदार।

पुलिस ने बताया कि मृतक सुनील और वीरेंद्र चूरू के लीलकी गांव के रहने वाले थे। सुनील की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका शव सुजानगढ़ अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं, वीरेंद्र की सीकर में इलाज के दौरान मौत हुई। उसका शव सीकर अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया। साथ ही हनुमानगढ़ के रहने वाले सोनू की जयपुर में इलाज के दौरान मौत हुई। उसका शव एसएमएस अस्पताल की मॉर्चुरी में रखवाया गया है। वहीं चूरू के रहने वाला संदीप घायल है। उसका जयपुर में इलाज चल रहा है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल

रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा

टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान

चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी

'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग

30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी

राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष

पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी

क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले

एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें

23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क

मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता