न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के 13 जिलों से नाइट कर्फ्यू खत्म, कारोबारियों ने गहलोत से की थी मांग

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर समेत 13 शहरों से नाइट कर्फ्यू को हटाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाइट कर्फ्यू खत्म करने पर सहमति दे दी है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Mon, 18 Jan 2021 4:18:41

राजस्थान के 13 जिलों से नाइट कर्फ्यू खत्म, कारोबारियों ने गहलोत से की थी मांग

जयपुर, जोधपुर, बीकानेर समेत 13 शहरों से नाइट कर्फ्यू को हटाने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नाइट कर्फ्यू खत्म करने पर सहमति दे दी है। सीएम निवास पर हुई कोरोना समीक्षा बैठक में नाइट कर्फ्यू हटाने और अन्य पांबदियों पर फेजमैनर में छूट देने का फैसला किया गया। सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश में रात्रिकालीन कर्फ्यू समाप्त करने और कुछ छूट चरणबद्ध रूप में देने का निर्णय लिया है। परन्तु हैल्थ प्रोटोकॉल्स को अपनाना जरूरी होगा। अन्यथा संक्रमितों की संख्या पुनः बढ़ सकती है। यह नौबत नहीं आनी चाहिए कि फिर से सख्ती करनी पड़े।

बता दे, नाइट कफ्‌र्यू हटाने के फैसले से बाजारों को राहत मिलेगी। बाजार पहले की तरह देर तक खुल सकेंगे। दुकानें, रेस्टोरेंट पर अब तक 5 बजे बंद करने की बाध्यता थी जो अब हट जाएगी। गृह विभाग जल्द इस मामले में एसओपी और वस्त्त आदेश जारी करेगा उसके बाद ही समय को लेकर आधिकारिक रूप से साफ हो पाएगा।

21 नवंबर से जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर, अजमेर, श्रीगंगानगर व उदयपुर में रात्रि कर्फ्यू जारी था। इसके तहत बाजार में मेडिकल की दुकानों को छोड़कर शेष दुकानें शाम 7 बजे बाद बंद करना जरूरी था। रात्रि कर्फ्यू रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक लागू था।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के ग्राफ में गिरावट आने के बाद भी जयपुर समेत 13 शहरों में रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू था। हाल में इसकी अवधि की बढ़ाया गया था। लेकिन इससे व्यापारी वर्ग काफी परेशान था। व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल लगातार सरकार से मांग कर रहे थे कि रात्रिकालीन कर्फ्यू को हटाया जाये। क्योंकि कर्फ्यू के कारण व्यापारियों को दुकानें शाम सात बजे ही बंद करनी पड़ रही हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
AAP में टूट पर सियासी संग्राम तेज, संजय सिंह का बागी नेताओं पर हमला—बोले, ‘पंजाब की जनता माफ नहीं करे
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
राघव चड्ढा के साथ AAP के 6 और बड़े चेहरे BJP में शामिल, जानें कौन-कौन हैं ये दिग्गज
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
RBI का बड़ा एक्शन: Paytm Payments Bank का लाइसेंस रद्द, जानें ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
दिल्ली मर्डर केस : IRS अधिकारी की बेटी की हत्या का आरोपी राहुल मीणा रिमांड पर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले चौंकाने वाले राज
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
CBSE की दूसरी बोर्ड परीक्षा में लाखों छात्र होंगे शामिल, बोर्ड ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
कानपुर कोर्ट में दर्दनाक घटना: 24 वर्षीय वकील ने पांचवीं मंजिल से कूदकर दी जान, व्हाट्सऐप स्टेटस पर छोड़ा भावुक सुसाइड नोट
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
‘धुरंधर’ में काम के बदले 1 करोड़ बोनस की खबरें, राकेश बेदी ने किया खंडन; बोले- 'कहां है वो पैसा?'
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
बंगाल चुनाव: 'दीदी का जाना तय, बीजेपी की सरकार बनना निश्चित', अमित शाह का बड़ा दावा, भाजपा को पहले चरण में भारी बढ़त
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
कुछ सेकंड की अहमियत क्या होती है, ये वीडियो देखकर समझ आएगा—अंत कर देगा हैरान
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
सिर्फ 10,499 रुपये में Redmi का 5G स्मार्टफोन, पहली सेल में धमाकेदार ऑफर का मौका
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: सातवें दिन गिरावट, फिर भी बनी साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा
टेक इंडस्ट्री में छंटनी:  Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
टेक इंडस्ट्री में छंटनी: Meta और Microsoft के फैसलों से 23,000 नौकरियों पर मंडराया संकट
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
Samsung Galaxy S27 सीरीज में होगा Snapdragon का दमदार फ्लैगशिप प्रोसेसर, Qualcomm ने लगाई मुहर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर
भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं के बीच एक नजर राघव चड्ढा की कुल संपत्ति पर