न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

गलन से जूझ रहे राजस्थान के कई शहरों में बारिश, जारी हुई ओलावृष्टि की चेतावनी

आज प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई और तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला। राजधानी जयपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 02 Jan 2021 3:48:29

गलन से जूझ रहे राजस्थान के कई शहरों में बारिश, जारी हुई ओलावृष्टि की चेतावनी

बीते 3-4 दिनों से राजस्थान में कडाके की सर्दी पड़ रही है और गलन हो रही हैं। इस बीच आज प्रदेश के कई शहरों में बारिश हुई और तापमान में बड़ा अंतर देखने को मिला। राजधानी जयपुर में सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। इसी के साथ वनस्थली में 3.1, सीकर, कोटा में 1-1, चूरू 2.6 और पिलानी में 1.1 मिमी बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ से आज राजस्थान के अधिकांश जिलों में सुबह से बादल छाए रहे। जयपुर, कोटा, अजमेर, टोंक सहित उत्तर-पश्चिमी के बीकानेर, गंगानगर, जैसलमेर इलाके में बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम में आए इस बदलाव से सभी शहरों के न्यूनतम तापमान में 1 से लेकर 9 डिग्री तक का उछाल आया हैं, जिससे लोगों को कड़ाके की सर्दी से राहत मिली।

राजधानी जयपुर की बात करें तो शुक्रवार रात से ही मौसम में बदलाव देखने को मिला। आसमान में हल्के बादल छाने के साथ ही तेज हवा चलनी शुरू हो गई। सुबह जयपुर शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और सुबह करीब 10 बजे तक बादल भी छाए रहे। हालांकि, तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी का असर कम ही रहा। जयपुर के अलावा पिलानी, सीकर, कोटा, टोंक, भरतपुर, अलवर, चूरू में भी सुबह 8 बजे तक बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश वनस्थली (टोंक) में 3.1 मिमी दर्ज हुई।

मौसम विभाग ने विभाग ने 3 और 4 जनवरी के लिए पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया हैं। इसके तहत कोटा, जयपुर, भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की भी चेतावनी जारी की हैं। वहीं पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू में भी मेघगर्जना के साथ बारिश होने और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता