प्रवासी मजदूरों के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों के मुद्दे पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल के बीच बहस छिड़ गई है। उद्धव ने रविवार को आरोप लगाया कि रेलवे पर्याप्त ट्रेनें उपलब्ध नहीं करवा रहा। महाराष्ट्र सरकार ने कहा कि हमने केंद्र से 200 ट्रेन मांगी है प्रवासी मजदूरों के लिए।
इसके जवाब में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि रेलवे के पास कोई लिस्ट ही नहीं आई। पीयूष गोयल ने ट्वीट कर भी कहा कि हमें लिस्ट भेजिए लेकिन रात 12 बजे यानि 25 मई शुरू होने तक महाराष्ट्र सरकार की तरफ से कोई भी लिस्ट रेल मंत्रालय के पास नहीं आई। रेल मंत्री ने रविवार शाम 7 बजे से रात 12 बजे तक 9 बार ट्वीट कर महाराष्ट्र सरकार से जानकारी मांगी, लेकिन डिटेल नहीं मिल पाई। ट्रेन के लिस्ट रात 12 बजे तक नहीं आई। तो रात 12:00 बजे पीयूष गोयल ने ट्वीट किया कि 5 घंटे बाद भी हमारे पास राज्य सरकार की तरफ से पैसेंजर्स की लिस्ट नहीं आई है हम इंतजार कर रहे हैं और अगले 1 घंटे में वह लिस्ट भेज दी जाए।
TV के माध्यम से पता चला की महाराष्ट्र सरकार ने 200 ट्रेनों की लिस्ट भारतीय रेल को देने का दावा किया है। पर कल चलने वाली एक भी ट्रेन के यात्रियों की लिस्ट GM मध्य रेल के पास फ़ॉल
उसके बाद लिस्ट फिर भी नहीं आई तो रात 2 बजे पीयूष गोयल ने फिर ट्वीट किया और कहा कि महाराष्ट्र से चलने वाली 125 ट्रेनों की लिस्ट कहां है? रात 2 बज चुके हैं और अब तक हमें केवल 46 ट्रेनों की लिस्ट मिली है जिसमें से पांच बंगाल और ओडिशा की हैं। इनमें से अम्फान तूफान के कारण बंगाल और ओडिशा में ट्रेन नहीं चलाई जा सकती। हम 125 ट्रेन के लिए तैयार थे फिर भी हम 41 ट्रेन नोटिफाई कर रहे हैं।
गोयल ने पहली बार शाम 7:14 बजे एक साथ 3 ट्वीट किए। उन्होंने उद्धव ठाकरे पर कटाक्ष भी किया। गोयल ने कहा- उम्मीद है कि पहले की तरह ट्रेनें स्टेशन पर आने के बाद, खाली नहीं लौटेंगी।More than 2.5 hours have passed but still passenger details for 125 planned trains in Maharashtra not received by GM Central Railway from Government of Maharashtra. pic.twitter.com/A4CXFpxKCZ
— Piyush Goyal (@PiyushGoyal) May 24, 2020














