न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

श्रीगंगानगर : दो बंदियों के बीच हुई आपसी कहासुनी में एक ने की दूसरे की हत्या, मौके से फरार हुआ कैदी

आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो बंदियों के बीच हुई आपसी कहासुनी मंगलवार को हत्या में बदल गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 20 Jan 2021 12:01:25

श्रीगंगानगर : दो बंदियों के बीच हुई आपसी कहासुनी में एक ने की दूसरे की हत्या, मौके से फरार हुआ कैदी

जिले की नरसिंहपुरा खुली जेल में हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे दो बंदियों के बीच हुई आपसी कहासुनी मंगलवार को हत्या में बदल गई। अल सुबह नत्था सिंह व गोरा सिंह नाम के दो बंदियों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। जिस पर गोरा सिंह ने नत्था सिंह पर हमला कर हत्या कर दी।

मृतक बंदी नत्था सिंह सूरतगढ़ का रहने वाला था। जो हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। वहीं, दूसरा बंदी गोरा सिंह चुनावढ का रहने वाला है। वो भी हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। दोनों बंदियों को कुछ दिन पूर्व ही खुली जेल नरसिंहपुरा बिरानी में भेजा गया था। वारदात के समय गोरा सिंह नरसिंहपुरा की खुली जेल में निगरानी ड्यूटी पर था। उसी समय रात को नत्था सिंह व गोरा सिंह में किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात इतनी आगे बढ़ गई कि गोरा सिंह ने धारदार हथियार से नत्था सिंह पर हमला कर दिया।

हमले में बंदी नत्था सिंह के चोटिल होने पर राजकीय चिकित्सालय श्रीगंगानगर में भेजा गया। जहां इलाज के दौरान नत्था सिंह की मृत्यु हो गई। वहीं, घटना के बाद आरोपी गोरा सिंह मौके से फरार हो गया। खुली जेल प्रभारी ने घमूडवाली पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आरोपी गौरा सिंह को पकड़ने के प्रयास तेज किए हैं।

उधर घटना की जांच मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीगंगानगर द्वारा की जा रही है। मृतक नत्था सिंह के परिजनों को हत्या की सूचना दे दी गई है। जिनके आने पर उनकी मौजूदगी में पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

'बांकीपुर रातों-रात बेंगलुरु नहीं बन जाएगा', जीत के बाद प्रशांत किशोर ने क्यों कही यह बात?

'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा

बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत

RSS की नई पहल, 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z और Gen Alpha युवाओं से संवाद करेंगे मोहन भागवत

'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया

प्रशांत किशोर की जीत पर झूमे तेज प्रताप यादव, बांकीपुर में पहले ही दे चुके थे जन सुराज को समर्थन

'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'

'रोजगार नहीं मिलेगा तो सिंहासन हिलेगा', BJP की उपचुनाव हार के बीच राहुल गांधी का हमला; 'छात्रों की गूंज' अभियान का किया जिक्र

'लॉक अप 2' में खत्म हुई दूरियां, शिल्पा शिंदे और श्रेया कालरा ने गले लगाकर किया पैचअप; खास पोस्ट ने जीता फैंस का दिल

iPhone 16 की कीमत में बड़ी गिरावट, अब ₹17,000 तक सस्ता खरीदने का मौका; Flipkart Freedom Sale में मिलेगा शानदार ऑफर

6 अगस्त को भारत में दस्तक देगा Vivo S2, 7050mAh बैटरी और दमदार फीचर्स के साथ होगी एंट्री; संभावित कीमत भी आई सामने

'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी

वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय