न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान : जल्द होने वाले हैं सैकड़ों शिक्षकों के तबादले, विभाग ने शुरू की तैयारी

राजस्थान में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी शुरू हो गई है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 12:29:38

राजस्थान : जल्द होने वाले हैं सैकड़ों शिक्षकों के तबादले, विभाग ने शुरू की तैयारी

राजस्थान में सैकड़ों की संख्या में शिक्षकों के तबादलों की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य सरकार ने हाल ही में तबादलों में छूट दी थी, जिसके बाद लेक्चरर, हेडमास्टर व प्रिंसिपल स्तर के अधिकारियों के तबादलों के लिए शिक्षा निदेशालय से टीम जयपुर पहुंच गई है। वहीं थर्ड व सेकेंड ग्रेड शिक्षकों के तबादलों के लिए फिलहाल कोई तैयारी नजर नहीं आ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के एबी अनुभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों को जयपुर तलब कर लिया गया है। यहां बाकायदा ट्रांसफर केंप लगाया जा रहा है, जिसमें बीकानेर के कर्मचारी रिकार्ड के साथ पहुंच गए हैं। कहां रिक्त पद है और कहां किस लेक्चरर, हेडमास्टर व प्रिंसिपल को लगाया जा सकता है? यह संबंधित अनुभाग का लिपिक ही बता सकता है। इसलिए लिपिकों को जयपुर केंप में बुलाया गया है। सोमवार शाम तक इस टीम से कोई खास काम नहीं करवाया गया, लेकिन माना जा रहा है कि मंगलवार से तबादलों के लिए आदेश तैयार होने शुरू हो जायेंगे और दो-तीन दिन में ही ट्रांसफर लिस्ट्स निकलने का सिलसिला शुरू हो जायेगा। आमतौर पर शिक्षा विभाग में केंप लगाकर तबादले होने की स्थिति में संख्या सैकड़ों तक पहुंच जाती है।

निदेशक भी जयपुर में

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सौरभ स्वामी स्वयं जयपुर पहुंच गए हैं। इसके साथ ही संयुक्त निदेशक, उप निदेशक व तबादला आदेशों से जुड़े सहायक निदेशक स्तर के अधिकारी भी जयपुर गए हैं। कुछ माह पहले तबादला प्रक्रिया में झुंझुनूं व नागौर जिले के तबादले चुनाव आचार संहिता के कारण नहीं हो सके थे। ऐसे में पहले चरण में इन दो जिलों के तबादले होंगे लेकिन बाद में प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर से भी अधिकारियों को जयपुर बुलाया जा सकता है।

शिक्षामंत्री की अनुमति का इंतजार

शिक्षा मंत्री गोविन्द डोटासरा के दिशा निर्देश के मुताबिक ही ट्रांसफर लिस्ट जारी होगी। ऐसे में पहले तबादला सूची तैयार होगी, फिर मंत्री के पास जायेगी। जहां से हरी झंडी मिलने के बाद ही आदेशों पर संबंधित अधिकारी हस्ताक्षर करेंगे। न सिर्फ अधिकारियों बल्कि सेकेंड व थर्ड ग्रेड टीचर्स के तबादले भी मंत्री की दखल के बाद ही होंगे। यह भी माना जा रहा है कि तबादलों के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय से भी अनुमति ली जा रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता