Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

अलवर : 20 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने किया पिकअप चोर को गिरफ्तार

जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में पिकअप चोरी का मामला सामने आया जिसमें पुलिस ने 20 किलोमीटर पीछा कर अपराधी को पकड़ा हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jan 2021 9:06:09

अलवर : 20 किलोमीटर पीछा कर पुलिस ने किया पिकअप चोर को गिरफ्तार

जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में पिकअप चोरी का मामला सामने आया जिसमें पुलिस ने 20 किलोमीटर पीछा कर अपराधी को पकड़ा हैं। घटना शुक्रवार देर रात की हैं। पिकअप चोर गाड़ी को छोड़ खेतों में फरार हो गया। बाद में पुलिस ने बदमाश दीपांशु गौतम पुत्र बृजमोहन निवासी सिंगोला नरेला दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पिकअप भी बरामद की। पुलिस ने बताया कि बदमाश दीपांशु गौतम के खिलाफ हत्या, लूट व चोरी के करीब 10 से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इस बदमाश का करीब 20 किलोमीटर पीछा कर पकड़ा है।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात करीब 12 बजे साहिद खान निवासी नूंह ने भिवाड़ी पुलिस को कंट्रोल रूम के जरिए बताया कि उसकी पिकअप को रीको चौक भिवाड़ी से चोर लेकर भाग गया। गश्त के दौरान पुलिस निरीक्षक बलवान सिंह को चोरी की सूचना मिली। इसके बाद कंट्रोल रूम के जरिए सूचना अन्य पुलिस नाके तक भेजी। एसपी भिवाड़ी ने तुरंत डीएसी हरिराम कुमावत को नाकाबंदी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएसपी ने साहिद खान को साथ लिया। इसके बाद रीको चौक की तरफ गए। वहां पुलिस को चोरी गई पिकअप नजर आ गई। पिकअप तेज गति से भिवाड़ी की तरफ जाती दिखी। इसके बाद पुलिस ने पिकअप का पीछा किया। लेकिन, पिकअप बदमाश ने गाड़ी की स्पीड तेज कर दी। आगे भिवाड़ी मोड़ पर नाकाबंदी तोड़ता हुए बिलासपुर से धारूहेड़ा की ओर निकल गया। इसके आगे भी वह पिकअप को तेजी गति से ले जाता रहा।

पुलिस ने काफी कोशिश की लेकिन बदमाश नहीं रुका तो पुलिस ने फायर किए। फायर पिकपअ पर लगे। यह देख बदमाश डरा और वह पिकअप को रोक कर खेतों में भाग गया। पुलिस ने खेतों में करीब एक किमी दूर जाकर उसे पकड़ लिया।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology