न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा : गिरफ्तार हुआ नकली अभ्यर्थियों से एग्जाम दिलवाने वाले गिरोह सरगना

राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी से डेढ़ से तीन लाख रुपए वसूलकर उनकी जगह नकली अभ्यर्थियों से एग्जाम दिलवा रहा था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 13 Jan 2021 11:22:38

कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा : गिरफ्तार हुआ नकली अभ्यर्थियों से एग्जाम दिलवाने वाले गिरोह सरगना

जिले कुम्हेर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात जयपुर पुलिस ने दबिश देकर नकली अभ्यर्थियों से एग्जाम दिलवाने वाले गिरोह के फरार सरगना को गिरफ्तार किया। जो राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थी से डेढ़ से तीन लाख रुपए वसूलकर उनकी जगह नकली अभ्यर्थियों से एग्जाम दिलवा रहा था। आरोपी का नाम चेतराम प्रजापत उर्फ जितेंद्र प्रजापत (28) है।

जानकारी अनुसार, आरोपी की तलाश में जयपुर की जालूपुरा थाना पुलिस ने कई बार भरतपुर में दबिश दी। लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा। सोमवार रात आरोपी को भरतपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। जो भरतपुर के गांव हेलक का रहने वाला है। वहीं, इनमें ज्यादातर अभ्यर्थी भी भरतपुर के थे।

परीक्षा दिलवाने के लिए 2 किश्तों में 3 लाख रुपए वसूल करती थी गैंग

जालूपुरा थानाप्रभारी राम सिंह जाट ने बताया कि चेतराम, बलराम गुर्जर की गैंग पुलिस भर्ती परीक्षा में पास कराने की गारंटी लेकर 3-3 लाख रुपए में सौदा करती थी। इनमें डेढ़ लाख रुपए परीक्षा से पहले और डेढ़ लाख रुपए परीक्षा पास करने के बाद मांगते थे। कई युवकों से मोटी रकम वसूल भी कर ली। इसके बाद राजस्थान की इस गैंग ने बिहार में मौजूद मनीष कुमार से संपर्क किया था। मनीष कुमार यहां की स्थानीय गैंग के मास्टरमाइंड बलराम गुर्जर का परिचित था। जिसके मार्फत बिहार के युवक यहां असली अभ्यर्थी की जगह परीक्षा देने भेजे जाते थे।

असली अभ्यर्थी के फोटो आईडी व प्रवेश पत्र को एडिट करके फोटो बदल देते थे

यह गैंग असली अभ्यर्थी के फोटो पहचान पत्र, परिचय पत्र, आधार कार्ड ले लेते हैं। इसके बाद फोटो कॉपी को स्कैन व एडिट करने के बाद उन पर बिहार से आने वाले फर्जी अभ्यर्थी के फोटो लगाकर उसे परीक्षा में बैठा देते थे। परीक्षा खत्म होने के बाद गैंग के लाेग अभ्यर्थी को बताते थे कि एग्जाम में उनकी जगह बैठने वाले फर्जी अभ्यर्थी कितने प्रश्न सॉल्व करके आए हैं। ताकि वे संतुष्ट हो जाएं। फरार चेतराम को पकड़ने में स्पेशल टीम के हैडकांस्टेबल मुरारीलाल ने अहम भूमिका निभाई।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती