Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

उदयपुर : गिरफ्तार हुई आतंक गैंग के 6 सदस्य, बना रहे थे नई लूट की योजना, कबूली 8 वारदात

उदयपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आतंक गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 12 Jan 2021 12:03:18

उदयपुर : गिरफ्तार हुई आतंक गैंग के 6 सदस्य, बना रहे थे नई लूट की योजना, कबूली 8 वारदात

उदयपुर पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए आतंक गैंग के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि जोगी तालाब के पास कुछ युवक लूट की योजना बना रहे हैं। जिस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जिसमें उन्होंने लूट की योजना बनाने की बात कबूल करते हुए पूर्व में भी 8 वारदातों को अंजाम देने की बात कबूली। पुलिस ने आरोपियों के पास से स्कोडा कार, चाकू, तलवार, सरिया, लोहे के पाइप, मिर्च पाउडर और रस्सा भी बरामद किया है।
उदयपुर की गोवर्धन विलास पुलिस द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के बाद लूट की योजना बना रहे आतंक गैंग के 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें प्रकाश उर्फ आतंक, भवर मीणा, कैलाश गिरी गोस्वामी,केसू लाल मीणा, शंकरलाल मीणा और दुर्गेश मीणा शामिल है। पुलिस द्वारा शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने पूर्व में उदयपुर में आठ लूट की वारदातों को करना कबूल किया है। जिनमें नगदी गाड़ी के साथ कई जेवरात लूट की वारदातें भी शामिल है। उदयपुर की गोवर्धन विलास थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उदयपुर पुलिस ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। आतंक गैंग के सदस्यों द्वारा पूर्व में भी कई लूट की वारदात अंजाम दी जा चुकी हैं। पुलिस ने बताया कि गैंग का सरगना प्रकाश है जो आदतन अपराधी है। प्रकाश पर शहर के विभिन्न थानों में पूर्व में भी कई प्रकरण दर्ज है। वहीं अब पुलिस द्वारा गैंग के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। ताकि इनके अन्य साथियों के साथ पूर्व में लूट की गई राशि का पता लगाया जा सके।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more
astrology
astrology

ताजा खबरें
View More

थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
थोक महंगाई ने बढ़ाई चिंता, अक्टूबर में बढ़कर 12.29% पर पहुंची दर
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
रेड बुल को FSSAI का नोटिस, 7 दिन में बताना होगा इसे एनर्जी ड्रिंक क्यों कहा जाए
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले मजबूत, शुरुआती कारोबार में 94.13 तक पहुंचा
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
भारत समेत 10 देशों ने AI सुरक्षा समझौते पर किए हस्ताक्षर, चीन के साथ तकनीकी प्रतिस्पर्धा के बीच बड़ा कदम
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
Tata Motors का शेयर 9% टूटा, निवेशकों को क्यों लगा झटका?
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
मध्य प्रदेश: शहडोल को ₹342 करोड़ की विकास परियोजनाएं, 2 नए बिजली उपकेंद्र भी शामिल
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Lava ने 969 रुपये में लॉन्च किए ProBuds Xplore 13°, 30 घंटे चलेगी बैटरी
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
Motorola ने दिखाई Edge 70 Neo की पहली झलक, जानें फोन में क्या होगा खास
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सर्दियों में थाली में जरूर शामिल करें सरसों, बाजरा और आंवला, जानें इन 5 मौसमी चीजों के फायदे
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
सनी देओल की 'सूर्या' की रिलीज टली, अब 2027 में सिनेमाघरों में आ सकती है फिल्म
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
'गुमराह' के एक सीन के लिए सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं करीब 100 सिगरेट, गर्भ में थीं आलिया भट्ट
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
नाश्ते में सूजी या ओट्स, सेहत और पेट भरने के लिहाज से क्या बेहतर?
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
दिशा पाटनी के बॉलीवुड में 10 साल पूरे, अभिनेत्री ने बताया करियर से क्या सीखा
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
खाने के बाद 100 कदम चलने की आदत, पाचन और ब्लड शुगर के लिए कैसे अपनाएं शतपावली?
astrology