न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अयोध्या में राम मंदिर / 5 अगस्त को हो सकता है शिलान्यास, जाने PM मोदी के लिए क्यों खास है ये तारीख

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से ऐसे संकेत मिले हैं कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री की उपलब्धता है, इसलिए वे अयोध्या जा सकते हैं।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sun, 19 Jul 2020 3:11:45

अयोध्या में राम मंदिर / 5 अगस्त को हो सकता है शिलान्यास, जाने PM मोदी के लिए क्यों खास है ये तारीख

अयोध्या में राम मंदिर के लिए पांच अगस्त को भूमि पूजन हो सकता है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) को 3 और 5 अगस्त की तारीख भेजी गई थी। सूत्रों के अनुसार पीएमओ ने 5 अगस्त को चुना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस भूमि पूजन में शिरकत कर सकते हैं। शनिवार को ट्रस्ट की बैठक हुई थी जिसके बाद दो तारीखें तय की गई थीं। 5 अगस्त को सुबह 8 बजे पूजन का कार्यक्रम आरंभ होगा लेकिन प्रधानमंत्री दिन के 11 से 1 बजे के बीच अयोध्या पहुंच सकते हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से ऐसे संकेत मिले हैं कि 5 अगस्त को प्रधानमंत्री की उपलब्धता है, इसलिए वे अयोध्या जा सकते हैं।

प्रधानमंत्री कार्यालय को दो तिथियों की जानकारी दी गई थी। इस कार्यक्रम में आरएसएस प्रमुख समेत कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं। कार्यक्रम में कम लोगों की मौजूदगी की बात कही गई है लेकिन इसका लाइव प्रसारण किया जाएगा ताकि दुनिया के लोग भूमि पूजन का कार्यक्रम देख सकें।

5 अगस्त को क्या है खास

इस बारे में कहा जा रहा है कि राम नाम का जो मुहूर्त है वह 5 का है और यही सर्वार्थ सिद्धि का योग भी है। यह सर्वश्रेष्ठ मुहूर्त है और इसमें अगर भूमि पूजन किया जाए तो सर्वार्थ की सिद्धि प्राप्त होगी। इस मुहूर्त में सभी कामनाओं की सिद्धि होती है, लिहाजा इस शुभ मुहूर्त में पूजन किया जा सकता है। यही देखकर इस तिथि को फाइनल किया गया है। ट्रस्ट और वीएचपी के सूत्रों का कहना है कि जितनी जल्दी प्रधानमंत्री की ओर से तारीख की पुष्टि हो जाएगी, तैयारियां शुरू हैं बस एक हामी मिलने की देर है।

प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जैसे ही तिथि की घोषणा होगी वैसे ही उसी के मुताबिक तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा। अभी कोरोना संक्रमण को देखते हुए भीड़ ज्यादा न हो, इसका भी पूरा ख्याल रखा जाना है और इसी के मुताबिक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाना है।

ट्रस्ट का मानना है कि प्रधानमंत्री वहां रक्षा बंधन श्राणवी पूर्णिमा (3 तारीख) या द्वितिया तिथि (5 तारीख) को मौजूद हों तो ज्यादा अच्छा रहेगा। इसका लाइव प्रसारण ऐसा किया जाएगा कि दुनिया में कहीं बैठा व्यक्ति इसे देख सके।

ऐसी कोशिश की जा रही है कि हर आदमी अपने को भूमि पूजन के दिन अयोध्या से जुड़ा हुआ महसूस करे। शनिवार को बैठक में तय हुआ कि इसमें 10 करोड़ परिवारों को जोड़ा जाए जो सहयोग राशि दें और उनकी भागीदारी मंदिर निर्माण में सुनिश्चित हो। जो लोग कारसेवा करना चाहते हैं उनके लिए भी अलग से प्रोग्राम आएगा। साल 2024 चुनाव के ऐन पहले इस मंदिर का निर्माण पूर्ण हो सकता है।

जाहिर है देश की राजनीति को बदलने वाले इस मुद्दे के आधार पर ही 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा जाएगा। प्रधानमंत्री 5 अगस्त को अयोध्या में एक वर्चुअल सभा को भी संबोधित कर सकते हैं क्योंकि सैकड़ों साल बाद ऐसा ऐतिहासिक मौका सामने आने जा रहा है।

बीजेपी के प्रवक्ता मनीष शुक्ला ने बताया कि अयोध्या में बनने वाला मंदिर सिर्फ राम मंदिर नहीं, बल्कि राष्ट्र मंदिर होगा। इसमें देश की करोड़ों जनता का संकल्प श्रद्धा और शक्ति लगेगी। सैकड़ों वर्षो से जो इंतजार देश की जनता कर रही थी, उसके पूरा होने का अब समय आ गया है।

5 अगस्त BJP के लिए अहम

5 अगस्त के बारे में कहा जा रहा है कि बीजेपी की तरफ से यह तारीख कोई मामूली नहीं है क्योंकि पिछले साल 5 अगस्त को ही धारा 370 कश्मीर से हटाई गई। 5 अगस्त को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संसद में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने की घोषणा की थी। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर और लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश भी घोषित किया गया था।

आपको बता दें कि बीजेपी व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के एजेंडे में वर्षों से धारा 370 का खात्मा, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण और देश में समान नागरिक संहिता लागू कराना रहा है। आरएसएस के टॉप-3 एजेंडों में से पहला एजेंडा मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को पूरा कर दिया था। इसी कड़ी में आगामी 5 अगस्त को राम मंदिर का शिलान्यास, दूसरे एजेंडे को पूरा करने का संकेत है। वैसे तो अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण का रास्ता पिछले साल ही खुल गया था, जब सुप्रीम कोर्ट ने रामलला के पक्ष में फैसला सुनाया था। तभी से इंतजार किया जा रहा था कि मंदिर निर्माण की औपचारिक शुरुआत कब होगी। मोदी सरकार और मंदिर ट्रस्ट ने अब उसकी तारीख चुनी है, 5 अगस्त। यानी वही तिथि जिस दिन धारा 370 को हटाया गया था। एक बार फिर से दूसरे एजेंडे को उसी दिन अमलीजामा पहनाया जाएगा, जिस दिन पहले एजेंडे को पूरा किया गया था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई 'स्पाइडर-मैन 4', नोलन की 'द ओडिसी' को भी पछाड़ा, ओपनिंग रिकॉर्ड में सिर्फ 'एवेंजर्स: एंडगेम' आगे
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
सहरसा में पैसेंजर ट्रेन के इंजन और कोच में भीषण आग, धू-धूकर जला डिब्बा; समय रहते सुरक्षित निकाले गए यात्री
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
कांग्रेस का आरोप- जंतर-मंतर पर छात्राएं सुरक्षित थीं, सोशल मीडिया पर बीजेपी ट्रोल्स दे रहे धमकियां
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
11वें दिन 'जन नायकन' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, रविवार को तोड़ डाला अपना ही रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
सड़क के गड्ढे ने उजाड़ दिया परिवार, फ्लैट देखने जा रहे दंपति के साथ दर्दनाक हादसा; पति की आंखों के सामने पत्नी ने तोड़ा दम
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री