न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

बीकानेर : फर्जी तरीके से गरीबों के राशन का मुफ्त गेहूं उठा रहा था पटवारी, हुआ निलंबित

मामला सामने आया है खाजूवाला तहसील के साहूवाला पटवारी देवीलाल का, जो लंबे समय से ये फर्जीवाड़ा कर रहे थे।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 1:06:08

बीकानेर : फर्जी तरीके से गरीबों के राशन का मुफ्त गेहूं उठा रहा था पटवारी, हुआ निलंबित

सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा योजना लागू कर रखी है जिसमें मुफ्त गेहूं दिया जाता है। कई सरकारी कर्मचारी फर्जी तरीके से ये गेहूं उठाते हैं। ताजा मामला सामने आया है खाजूवाला तहसील के साहूवाला पटवारी देवीलाल का, जो लंबे समय से ये फर्जीवाड़ा कर रहे थे। कलेक्टर नमित मेहता ने उन्हें निलंबित कर दिया। ‌निलंबन काल में देवीलाल का मुख्यालय श्रीडूंगरगढ़ रहेगा।

आदेश में बताया गया कि साहूवाला पटवारी देवीलाल ने सरकारी कर्मचारी होने के बाद भी खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ लिया। जांच के दौरान ये गड़बड़ी पकड़ में आई। वहीं नोखा तहसीलदार के आदेशों की अवहेलना करने पर भूअभिलेख निरीक्षक दुर्गनाथ को निलंबित किया है। दुर्गनाथ को पांचू सर्किल में भूअभिलेख निरीक्षक का अतिरिक्त चार्ज दिया गया था, जो उन्होंने लेने लिए मना कर दिया।

प्रदेश में 64 हजार कर्मचारी उठा रहे सस्ता राशन : सरकारी कर्मचारियों के राशन का गेहूं उठाने की कई शिकायतें मिली तो सरकार ने इसकी जांच कराई। बीकानेर में 1591 सरकारी कर्मचारियाें ने लंबे समय तक जरूरतमंदाें के हिस्से का गेहूं उठाया है। 452 कर्मचारियाें से 64 लाख की वसूली की गई है। 891 कर्मचारियाें ने कीमत विभाग में जमा नहीं करवाई। इनसे अब 15 जनवरी तक वसूली होगी।

सूत्राें के अनुसार सरकार के सर्वे में प्रदेश के 64 हजार 607 सरकारी कर्मचारी सामने आए थे, जाे लंबे समय से डीलर से गेहूं उठा रहे थे। नियमानुसार ये लाेग राशन का गेहूं उठाने के पात्र नहीं हैं। काेविड के मद्देनजर सरकार ने जरूरतमंदाें काे प्रति व्यक्ति पांच किलाे व प्रधानमंत्री अन्नपूर्णा याेजना के तहत पांच किलाे यानी कुल दस किलाे गेहूं मुफ्त देने का ऐलान कर रखा है। तय समय तक गेहूं की कीमत विभाग में जमा नहीं करवाई ताे इन सरकारी कर्मचारियाें के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती