न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान के नियंत्रण में आ रहा कोरोना, 400 से कम आए नए संक्रमित

लंबे समय बाद मंगलवार को राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 400 से कम यानी 397 रह गई।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 06 Jan 2021 12:30:19

राजस्थान के नियंत्रण में आ रहा कोरोना, 400 से कम आए नए संक्रमित

राजस्थान में कोरोना कम हो रहा है। लंबे समय बाद मंगलवार को राज्य में कोरोना मरीजों की संख्या 400 से कम यानी 397 रह गई। पूरे प्रदेश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या 3 लाख पार कर गई। इसके चलते राजस्थान में रिकवरी रेट सुधरकर 96.60 पर पहुंच गया। प्रदेश के 33 जिलों में से 4 जिले ऐसे रहे, जहां मंगलवार को एक भी मरीज नहीं मिला है। पूरे राजस्थान में कोरोना से आज 5 मरीजों की मौत हुई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को राजस्थान में सबसे ज्यादा कोरोना मरीज जयपुर में मिले हैं। यहां 88 संक्रमित पाए गए हैं। जयपुर के अलावा प्रदेश का कोई भी ऐसा शहर नहीं जहां 50 से ज्यादा कोरोना के मरीज मिले हो। पूरे प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या की बात करें तो अब तक 3 लाख 10 हजार 675 मरीज मिले हैं, जबकि इस बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या 3 लाख 126 पर पहुंच गई है।

टॉप- 10 संक्रमित राज्यों में राजस्थान की स्थिति

देश में 3 लाख से ज्यादा कोरोना मरीजों की संख्या वाले 10 राज्यों में राजस्थान शामिल है। इन 10 राज्यों में रिकवरी रेट देखें तो राजस्थान की स्थिति ज्यादा खास नहीं है। अब भी राजस्थान रिकवरी रेट के मामले में 6वें नंबर पर है। जबकि पहले नंबर पर आंध्र प्रदेश है। जहां रिकवरी रेट 98.86 प्रतिशत है। दूसरे नंबर पर ओडिशा 98.79 प्रतिशत, तीसरे नंबर पर कर्नाटक 97.57 प्रतिशत, चौथे नंबर पर दिल्ली 97.56 प्रतिशत, पांचवें नंबर पर तमिलनाडु 97.54 प्रतिशत, 7वें नंबर पर पश्चिम बंगाल 96.49 प्रतिशत, आठवें नंबर पर उत्तर प्रदेश 96.44 प्रतिशत, नौवें नंबर पर महाराष्ट्र 94.88 प्रतिशत, जबकि 91.46 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ केरल 10वें नंबर पर है।

शहरों में आज मिले मरीज

अजमेर में 20, अलवर में 12, बारां में 10, भीलवाड़ा में 31, जोधपुर में 32, कोटा में 38, नागौर में 26, पाली में 14, राजसमंद में 23 और उदयपुर में 39 नए मरीज मिले हैं। इसके अलावा करौली, दौसा, झुंझुनूं और भरतपुर को छोड़कर शेष शहरों में 10 से भी कम मरीज मिले हैं।

एक्टिव केसों की संख्या 8 हजार से नीचे आई

राजस्थान में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी तेजी से गिरावट आई है। ये मंगलवार को 7 हजार 830 पर पहुंच गई। इसमें सबसे कम एक्टिव मरीज भरतपुर जिले में 14 हैं, जबकि जयपुर में सबसे अधिक 1377 मरीज। इसके अलावा करौली, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, धौलपुर, दौसा, बीकानेर, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर और टोंक में भी एक्टिव मरीजों की संख्या 100 से कम है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता