न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : मुंबई से पकडे गए ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले के शातिर, कस्टम क्लीयरेंस और अवैध पार्सल के नाम पर जालसाजी

चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने 16.26 लाख रुपयों की ऑनलाइन धोखाधड़ी का खुलासा कर मुंबई के चार शातिरों को गिरफ्तार किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Thu, 10 Dec 2020 2:46:18

जोधपुर : मुंबई से पकडे गए ऑनलाइन धोखाधड़ी मामले के शातिर, कस्टम क्लीयरेंस और अवैध पार्सल के नाम पर जालसाजी

गत 6 सितंबर को चौहाबो 12 सेक्टर निवासी आकांक्षा जैन पत्नी रितेश जैन ने रिपोर्ट दी थी। इसमें बताया कि मार्को नामक व्यक्ति जिसने खुद को यूके का रहने वाला बताया, उससे फेसबुक के जरिए जुड़ी। उसने अपना कुछ सामान भारत भेजना चाहा। फिर 31 जुलाई को एक महिला का कॉल आया, जिसमें कस्टम क्लीयरेंस के लिए 55 हजार रुपए मांगे, जो आकांक्षा ने अदा कर दिए। इस मामले में चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना पुलिस ने 16.26 लाख रुपयों की ऑनलाइन धोखाधड़ी का खुलासा कर मुंबई के चार शातिरों को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी लिखमाराम बटेसर ने बताया कि पुलिस कमिश्नर के निर्देशन, एडीसीपी उमेश ओझा व एसीपी नीरज शर्मा के सुपरविजन में तकनीकी सहायता से दो महिलाओं सहित चार अभियुक्तों को मुंबई से गिरफ्तार किया।

अगले दिन फिर उसी नंबर से फोन आया और कहा कि पार्सल में तीस हजार पाउंड है, जो एक गैरकानूनी तरीका है एवं कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर आरबीआई की मेल भेजकर मानसिक दबाव बनाकर विभिन्न भारतीय बैंक खातों में 16 लाख 26 हजार रुपए तक की राशि मांग ली। ये खाते गणेश फिरंगी, सौरभ दास, अब्दुल रहमान व साहिन जालिल के थे। मानसिक दबाव के कारण व कानूनी कार्रवाई के डर से यह राशि दे दी।

इसके बाद आकांक्षा के नाम से एक डेबिट कार्ड भेजा गया, जिसको भारतीय नेटवर्क से जोड़ने के लिए फिर चार लाख रुपए की राशि मांगी गई। बानले बैंक यूके के नाम से फोन भी करके इस भुगतान का दबाव डाला जा रहा है। मामले में थानाधिकारी ने बताया कि साइबर क्राइम यूनिट से एसीपी लाभूराम, उप निरीक्षक दिनेश डांगी व हैड कांस्टेबल कानसिंह ने तकनीकी सहायता से आरोपियों को ट्रेस कर लिया। इस पर विशेष टीम मुंबई गई।

पुलिस ने मुंबई से बेरम बाग जोगेश्वरी निवासी शिफा पत्नी जमीर सैयद, रूपनगर प्रभात कॉलोनी आशा नगर सांताक्रूज निवासी शाहीन पुत्री मजूमदार, सिद्धार्थ नगर आरपी रोड चर्च के पास निवासी गणेश फिरंगी पुत्र विरनना फिरंगी व पंच परमेश्वर मंदिर के पास रहने वाले जितेंद्र पुत्र नलीन वाडेर को गिरफ्तार किया गया।

ऐसे ठगी करते थे शातिर

आरोपियों द्वारा फेसबुक पर दोस्ती कर अपने आप को विदेशी होना बताकर फिर देश में कोई पार्सल भेजकर एयरपोर्ट पर फंसा होने की बात कहते हैं। बाद में फर्जी बैंक खातों में रुपए डलवाते हैं। फिर आरबीआई का फर्जी मेल भेजकर कानूनी कार्रवाई की धमकी देते और अपने आप को साइबर विंग मुंबई पुलिस का बताकर लोगों पर दबाव बनाते और अलग-अलग बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर करवा लेते थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
दिल्ली के RK पुरम में कार ने बाइक को मारी टक्कर, करीब 100 मीटर तक घसीटा; 73 वर्षीय बुजुर्ग गिरफ्तार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
सायोनी घोष की एक पोस्ट से TMC में हलचल, लिखा- ‘बता काफिला क्यों लुटा’
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
बॉक्स ऑफिस पर ‘हैवान’ की हालत खराब, ‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा छुआ; ‘मिर्जापुर’ और ‘इरुमुडी’ की कमाई भी जानें
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गणपति विसर्जन में धनश्री वर्मा की आंखों से छलके आंसू, नम आंखों से बप्पा को दी विदाई
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
गुरुग्राम में HR मैनेजर युवराज सिंह मनचंदा की हत्या, पूर्व सहकर्मी समेत दो गिरफ्तार; 7 घंटे कार में पड़ा रहा शव
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
पंजाब में रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता का दावा- तीनों हमलावर AAP से जुड़े
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
Bigg Boss 20: माही विज पर भड़कीं मैरी कॉम, बोलीं- ‘मेरे पीठ पीछे यंग के साथ बात करती हो, शर्म नहीं आती?’
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती