न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जयपुर : सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर की 500 से ठगी, परचितों से मांगता रुपए

सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके लोगों को मदद के बहाने रुपया मंगवाकर ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 09 Jan 2021 12:29:09

जयपुर : सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर की 500 से ठगी, परचितों से मांगता रुपए

सोशल मीडिया अकाउंट हैक करके लोगों को मुसीबत में फंसा होना बताकर मदद के बहाने रुपया मंगवाकर ठगी करने वाले एक शातिर बदमाश को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई जयपुर ग्रामीण जिले की प्रागपुरा थाना पुलिस ने की। इस ठग ने राजस्थान समेत पांच राज्यों में 500 से ज्यादा लोगों से तीन साल में लाखों रुपए हड़पे हैं।

प्रारंभिक पूछताछ में करीब 15 लाख रुपए हड़पना बताया है। झुंझुनूं में गिरफ्तार ठग के कब्जे से पुलिस ने एक लैपटॉप, आठ मोबाइल फोन, 25 सिम व 10 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। उसके मोबाइल फोन में करीब 1 हजार वीआईपी प्रोफाइल, आधार कार्ड और पैन कार्ड मिले हैं।

पुलिस सबइंस्पेक्टर का अकाउंट हैक कर परिचितों को मैसेज भेजकर ठगे थे रुपए

जयपुर ग्रामीण एसपी शंकरदत्त शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप चौधरी (25) निवासी खिंवासर, गुड़ागौड़ जी, जिला झुंझुनूं का रहने वाला है। वह ठगी के मामले में वर्ष 2018 में हरियाणा में भी गिरफ्तार हुआ था। वह जयपुर ग्रामीण जिले के प्रागपुरा और चंदवाजी में भी लोगों ऑनलाइन ठगी कर चुका है। पूछताछ में संदीप चौधरी ने राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित कई अन्य राज्यों में 500 से ज्यादा लोगों के अकाउंट हैक कर ठगी करना बताया है।

एसपी शंकरदत्त शर्मा के मुताबिक, जयपुर ग्रामीण जिले के सामोद थानाप्रभारी हरबेंद्र सिंह ने 3 अप्रैल 2020 को केस दर्ज करवाया था कि उनके मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप अकाउंट को हैक कर किसी व्यक्ति ने उनका फोटा लगा लिया है और फिर उनके परिचितों को मैसेज भेजकर खुद को मुसीबत में बताकर अपने खाते में 5000 रुपए ट्रांसफर करने को कह रहा है। यह रकम वह पेटीएम से मांग रहा है। इससे पुलिस सबइंस्पेक्टर हरबेंद्र सिंह के परिचितों ने उन्हें समझकर शातिर ठग संदीप के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर कर दिया। जिसे उसने हड़प लिया।

पेटीएम पर संदिग्ध डिजीटल बैंक अकाउंट्स व मोबाइल नंबरों से किया पीछा कर पकड़ा

पिछले कई महीनों से पुलिस गिरफ्त से दूर चल रहे ठग को पकड़ने के लिए यह केस प्रोबेशनर आईपीएस बृजेश ज्योति उपाध्याय को सौंपा गया। उन्होंने सायबर सेल के कांस्टेबल देशराज, प्रागपुरा थानाप्रभारी सबइंस्पेक्टर रविंद्र कुमार व कोटपूतली डीएसपी दिनेश यादव की मदद से मोबाइल नंबरों, पेटीएम पर बने डिजिटल अकाउंट्स के बारे में जानकारी जुटाई। लेकिन वह बचता रहा। क्योंकि संदीप ठगी की वारदात में दूसरे राज्यों की मोबाइल नंबरों का उपयोग कर रहा था। आखिरकार, संदीप को झुंझुनूं में गुड़ागौढ़ जी बस स्टैंड से धरदबोचा।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
iPhone 18 Pro की बिक्री शुरू होते ही दिल्ली-मुंबई से बेंगलुरु तक लगी लंबी कतारें, रात 10 बजे से ग्राहक कर रहे थे इंतजार
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
ममता से मिलीं कनिमोझी, कांग्रेस से अलग क्षेत्रीय दलों को साथ लाने की अटकलों ने पकड़ा जोर
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
15 साल से कम उम्र के बच्चों के पासपोर्ट में बड़ा बदलाव, अब 5 साल या 18 साल तक रहेगी वैधता
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
दिल्ली: खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश, एक हाथ गायब; गैंगरेप और हत्या की खौफनाक कहानी का ऐसे हुआ खुलासा
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
'मिर्जापुर द मूवी' की बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई जारी, 14वें दिन 200 करोड़ पार, आमिर और अक्षय की फिल्मों को पीछे छोड़ा
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती