न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

जोधपुर : अफीम की तस्करी का अनोखा तरीका, मिली गाड़ी की बैकलाइट में टेप से चिपकी

पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से पौने पांच लाख रुपए और एक किलो से ज्यादा अफीम बरामद कर दो तस्करों सहित एक खरीदार को गिरफ्तार किया।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Sat, 23 Jan 2021 3:32:19

जोधपुर : अफीम की तस्करी का अनोखा तरीका, मिली गाड़ी की बैकलाइट में टेप से चिपकी

लूणी थाना पुलिस ने गश्त के दौरान एक कार से पौने पांच लाख रुपए और एक किलो से ज्यादा अफीम बरामद कर दो तस्करों सहित एक खरीदार को गिरफ्तार किया। थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि रात को लूणी में नाकाबंदी चल रही थी। तब एक अल्टो कार रोहिचाकलां गांव की तरफ से आई। पुलिस की गाड़ी को देखकर कार में सवार दो लोग गाड़ी पीछे कर भागने लगे, तब उनकी उनकी गाड़ी बंद हो गई और पुलिस उन पर पहुंच गई। कार चालक से पूछा तो वह घबराने लगा।

कार की तलाशी ली तो डिक्की से पौने पांच लाख रुपए मिले। रुपयों को लेकर तस्करों से पूछा तो अलग-अलग जवाब दिए। एक ने कहा कि ठेकेदार को देने हैं, दूसरे ने कहा कि जेसीबी खरीदनी है। तब कार की बैकलाइट को भी खोलकर तलाशी ली तो उसमें टेप से चिपका एक पैकेट मिला, जिसमें एक किलो बीस ग्राम अफीम का दूध मिला।

इस पर कार को जब्त कर दोनों तस्करों प्रतापगढ़ जिले के रटाजना थाना इलाके के बाजनी निवासी पुष्करदास वैरागी और बरखेड़ा निवासी प्रकाश कुमावत को गिरफ्तार किया। टीम में थानाधिकारी सहित हैड कांस्टेबल मोहनलाल, कांस्टेबल पप्पूराम, सुरेश, रामकिशोर, गजेंद्र, नरपतराम, महेंद्र व रामनिवास शामिल थे।

जिसे दो किलो अफीम का दूध बेचा, उसे भी किया गिरफ्तार

पूछताछ में दोनों तस्करों ने दो किलो अफीम का दूध समराथल नगर रोहिचाकलां में रामप्रताप विश्नोई को बेचना बताया। पुलिस टीम तुरंत वहां पहुंची और उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से भी साढ़े चार सौ ग्राम अफीम का दूध जब्त किया गया।

पाली में अफीम बेची या फिर खरीदार ने तीन घंटे में बेच डाली?

थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि प्रतापगढ़ के तस्करों के पास पौने पांच लाख रुपए नकद मिले, जो अफीम बेचकर ही वे लाए थे। पूछताछ में उन्होंने दो किलो अफीम का दूध ही रामप्रताप विश्नोई को बेचना बताया। पुलिस को संदेह है कि या तो तस्करों ने पाली में किसी को अफीम बेची होगी या फिर रामप्रताप के पास जैसे ही तस्करों ने अफीम का दूध दिया, उससे जो ले जाने वाले हैं, वे ले गए होंगे। कारण कि रामप्रताप तक पुलिस तीन घंटे बाद पहुंची, एेसे में रामप्रताप ने अफीम का दूध जिसे बेचना होगा उसे बेच दिया होगा। पुलिस जांच में जुटी है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
अमेरिका के 100% टैरिफ अधिकार पर भारत का जवाब, कहा- 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी ने जन्मदिन पर SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन, 52 देशों के प्रतिनिधि और 600 से ज्यादा कंपनियां शामिल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, सौरव दास ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लेकर उठाए सवाल
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहिए? स्किन टोन के हिसाब से ऐसे चुनें सही ब्लश, ये 5 शेड्स करें ट्राय
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
Redmi Turbo 5 पर Amazon का बड़ा ऑफर, 15,000 रुपये तक सस्ता हुआ फोन; 7540mAh बैटरी और 100W चार्जिंग जैसे फीचर्स
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
PM मोदी के जन्मदिन पर काशी में विशेष पूजा, राजनाथ सिंह-योगी ने दिखाई ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा को हरी झंडी
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
मछली खाते हैं तो जान लें कौन सी किस्म सेहत के लिए सबसे अच्छी, डाइट में जरूर करें शामिल
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई 6 महीने में टूटी, एक्ट्रेस ने पोस्ट कर बताया- क्यों अलग हुए दोनों
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
यूपी चुनाव से पहले भाजपा को झटका, पूर्व मंत्री राम आसरे कुशवाहा 13 साल बाद सपा में लौटे; अखिलेश को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
चांद पर 2 साल पहले हुई थी ऐसी टक्कर, अब 728 फीट का गड्ढा देखकर वैज्ञानिक भी हैरान
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
OnePlus 16 की पहली झलक आई सामने, अक्टूबर में होगा लॉन्च; 165Hz डिस्प्ले और 100W चार्जिंग पर नजर
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
13वें दिन भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई जारी, ‘भूत बंगला’ को पछाड़कर बनी 2026 की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
दिशा सालियन केस में नया कानूनी मोड़, आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को 500 करोड़ का नोटिस
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती
शादी के लहंगे का ब्लाउज सिलवाने जा रही हैं तो इन 7 बातों का रखें ध्यान, फिटिंग से लेकर डिजाइन तक नहीं होगी गलती