न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

राजस्थान में फीका रहेगा नए साल का जश्न, 31 की रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, रहेगी पाबंदियां

इस बार कोरोना के चलते राजस्थान में नए साल का जश्न फीका रहने वाला हैं क्योंकि प्रदेश सरकार ने कई पाबंदियों का ऐलान किया हैं।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Wed, 23 Dec 2020 7:12:49

राजस्थान में फीका रहेगा नए साल का जश्न, 31 की रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू, रहेगी पाबंदियां

आने वाले दिनों में नया साल आने वाला हैं और सभी इसके सेलेब्रेशन को लेकर बहुत उत्साहित रहते हैं। लेकिन इस बार कोरोना के चलते राजस्थान में नए साल का जश्न फीका रहने वाला हैं क्योंकि प्रदेश सरकार ने कई पाबंदियों का ऐलान किया हैं। इसमें से मुख्य हैं नाइट कर्फ्यू जो कि 31 दिसंबर की रात 8 बजे से 1 जनवरी सुबह 6 बजे तक रहने वाला हैं। यह कर्फ्यू सभी नगर निगम, नगर परिषद और एक लाख से अधिक आबादी के शहरों में लगेगा।

गृह विभाग के मुताबिक, नए साल की पूर्व संध्या पर आयोजित किए जाने वाले समस्त कार्यक्रम, समारोह पर भी पाबंदी रहेगी। ऐसे में अब किसी भी होटल, रेस्टोरेंट, रिसोर्ट, फाॅर्म हाउस पर किसी भी तरह के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। इसके अलावा दीपावली की तरह आतिशबाजी करने और पटाखे बेचने पर भी रोक रहेगी।

12 शहरों में 31 दिसंबर तक है नाइट कर्फ्यू

राज्य सरकार ने बढ़ते कोरोना केसों को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों में 31 दिसंबर तक नाइट कर्फ्यू लगाया है। इसमें कोटा, जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, पाली, टोंक, सीकर और श्रीगंगानगर हैं। इन शहरों में भी केवल शहरी इलाकों में ही नाइट कर्फ्यू है। लेकिन सरकार ने अब नए साल की पूर्व संध्या पर होने वाले जश्न को देखते हुए पूरे प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर परिषद और एक लाख से अधिक आबादी वाले तमाम शहरों में एक दिन का नाइट कर्फ्यू लगाया है।

इन गतिविधियों पर रहेगी पाबंदी

- रात 8 बजे से पहले रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल सहित तमाम दुकानें बंद हो जाएंगे। केवल इमरजेंसी या अनिवार्य सेवाओं से संबंधित दुकान (मेडिकल शॉप, अस्पताल) खुले रहेंगे।
- मैरिज गार्डन या अन्य स्थानों जैसे क्लब, होटल, फार्म हाउस या रिसोर्ट में नाइट पार्टी के आयोजन नहीं हो सकेंगे।
- हर साल 31 दिसंबर रात 12 बजे होने वाली आतिशबाजी पर रोक रहेगी।
- शहरी क्षेत्रों में केवल अति आवश्यक कार्यों के लिए ही रात 8 बजे बाद घरों से निकल सकेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
आजम खां और अखिलेश के बीच सब ठीक नहीं? ओपी राजभर के दावे से यूपी की सियासत में हलचल
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
रामलीला मैदान की रैली के लिए कांग्रेस का बड़ा प्लान, हरियाणा को मिला 1 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
कांग्रेस ने सपा को सौंपी सीटों की सूची, आजम खां की सलाह से तय होंगे प्रत्याशी; अखिलेश ने रामपुर सीट पर सस्पेंस रखा
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद सामने आया वीडियो, शरीर पर दिखे चोटों के निशान
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
चुनाव आयोग में बढ़ा विवाद, दोनों चुनाव आयुक्तों ने वरिष्ठ अधिकारी के खिलाफ कैबिनेट सचिव को लिखी चिट्ठी
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
'रामायण' की धुआंधार एडवांस बुकिंग, 8 करोड़ के पार पहुंची कमाई, रणबीर कपूर की फिल्म करेगी बंपर ओपनिंग
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
30 अक्टूबर को ही होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, दिल्ली पुलिस से मिली मंजूरी
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
राहुल गांधी पर सुधांशु त्रिवेदी का तीखा हमला, बोले- कांग्रेस का ‘फेल प्रोडक्ट’ हैं नेता प्रतिपक्ष
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
पंजाब में फिर साथ आ सकते हैं बीजेपी और अकाली दल, सुखबीर सिंह बादल के बयान से गठबंधन की अटकलें तेज
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे को बड़ा झटका, कोर्ट ने खारिज की जमानत अर्जी
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
क्राइम ब्रांच से लेकर स्पेशल सेल तक..., दिल्ली पुलिस में 25 अधिकारियों के तबादले
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
एमएलसी चुनाव से पहले अखिलेश यादव की अफसरों को चेतावनी, बोले- जेल जाने की तैयारी रखें
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
23 अक्टूबर को चंद्रमा का मीन राशि में गोचर, मेष समेत इन 3 राशियों को धन के मामले में रहना होगा सतर्क
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता
मीठा खाने का मन हो तो ट्राई करें घर पर बना ग्रेनोला, ओट्स और सीड्स से तैयार करें क्रंची नाश्ता