न्यूज़
IPL 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नागौर : पुलिस ने किया सोने की लूट मामले का खुलासा, स्कॉर्पियो का शौक पूरा करने के लिए बदमाशों ने की चोरी

आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने और स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने के लिए लूट को अंजाम दिया था।

Posts by : Ankur Mundra | Updated on: Tue, 29 Dec 2020 11:57:07

नागौर : पुलिस ने किया सोने की लूट मामले का खुलासा, स्कॉर्पियो का शौक पूरा करने के लिए बदमाशों ने की चोरी

नागौर जिले में डीडवाना के झाजड़ियों की ढाणी में 3 दिसंबर को हुई लूट के मामले में सोमवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूरे मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने शौक पूरे करने और स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदने के लिए लूट को अंजाम दिया था।

पकड़े गए लोगों में मुख्य आरोपी गोपाल सोनी (24) है। जिसने ज्वैलरी की शॉप की रैकी कर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी गोपाल सोनी शराब पीने का आदी है। जिसने अपने तीन दोस्तों देवाराम (27), अनिल (27) और कुलदीप (24) के साथ मिलकर पूरी घटना को अंजाम दिया था।

गोपाल ने ज्वैलरी व्यवसायी की रैकी कर देवाराम को लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए राजी किया था। जिसके बाद देवाराम ने अपने दो साथी अनिल और कुलदीप को भी लूट की वारदात में शामिल कर लिया।

3 दिसंबर को पीड़ित मांगीलाल के दुकान से निकलने की सूचना गोपाल ने अपने तीनों साथियों को दी। वह मोटरसाइकिल लेकर कुचामन से छोटी खाटू हाइवे पर इंतजार कर रहे थे। पीड़ित मांगीलाल के छोटी खाटू से निकलते ही तीनों उसका पीछा करने लगे। मंडूकरा से पहले झाजड़ियों की ढाणी में सुनसान जगह पर कुलदीप से गुलेल से मांगीलाल के हेलमेट पर पत्थर मारा। जिससे पीड़ित का संतुलन बिगड़ा तो उसने बाइक रोक ली। बाइक रुकते ही देवाराम, अनिल और कुलदीप ने मांगीलाल पर पिस्तौल तान दी। जिसके बाद उसके पास मौजूद दो लाख के सोने-चांदी के गहने लूट कर ले गए।

आरोपियों ने बताया कि वे लूट की घटनाओं को अंजाम देकर स्कॉर्पियो गाड़ी खरीदना चाहते थे। साथ ही अपने शौक भी पूरे कर सकें। चारों आरोपियों के पास से तीन मोटरसाइकिल, एक अवैध पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया गया।

पुलिस ने बताया कि लूट का मामला सामने आते ही पीड़ित मांगीलाल की दुकान के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए। इस दौरान वारदात के तरीके को देखते हुए कांस्टेबल सुरेश कुमार ने साइबर तकनीक और वारदात के तरीके को देखते हुए गोपाल और देवाराम पर सक जाहिर किया। जिनकी छपी पुलिस में पहले से खराब है। जिसके बाद दोनों से पूछताछ की गई। जिसमें लूट का खुलासा हुआ।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे देश को करेंगे संबोधित, महिला आरक्षण पर आ सकता है बड़ा बयान?
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
ईरान ने दोबारा बंद किया होर्मुज जलमार्ग, अमेरिका पर समझौता तोड़ने का लगाया आरोप
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
यूपी के श्रमिकों के लिए खुशखबरी, योगी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दरों में किया बड़ा संशोधन
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरने पर भड़कीं अपर्णा यादव, सपा-कांग्रेस का झंडा जलाकर बोलीं— देश कभी माफ नहीं करेगा
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Iran-US War: ट्रंप का दावा- 'होर्मुज खुलने से शी जिनपिंग बेहद खुश, जल्द होगी ऐतिहासिक मुलाकात'
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
Redmi का धमाकेदार बजट फोन, 10,000mAh बैटरी के साथ जल्द भारत में देगा दस्तक
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
‘भूत बंगला’ का धमाकेदार आगाज़: पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर छाई, 7 फिल्मों को पछाड़ रचे दो बड़े कीर्तिमान
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
Airtel का धमाकेदार सस्ता रिचार्ज, सिर्फ 469 रुपये में 84 दिन की वैलिडिटी और ढेरों फायदे
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
गुजरात टाइटंस की जीत के बाद भी क्यों खफा दिखे शुभमन गिल? नए दाढ़ी वाले लुक पर भी दिया दिलचस्प जवाब
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL 2026 Points Table: कोलकाता के हाथ लगी 5वीं हार, क्या सबसे पहले होगी बाहर? गुजरात की जीत से पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
IPL Orange Cap 2026: शुभमन गिल का बड़ा धमाका, सीधे 15वें से नंबर-1 पर पहुंचे, विराट कोहली को पछाड़कर छीनी ऑरेंज कैप
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
कैंसर से मशहूर टीवी एक्टर का निधन, सीमा जी नायर का टूटा दिल, शेयर किया भावुक पोस्ट
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
8 हजार कर्मचारियों पर खतरा, अगले हफ्ते Meta में शुरू हो सकती है बड़ी छंटनी – AI रणनीति बनी वजह
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज
तारक मेहता के प्रोड्यूसर असित मोदी पर भड़कीं उर्वशी ढोलकिया, देर रात कंस्ट्रक्शन से परेशान होकर उठाई आवाज